Shikshaakarmee Se Shikshak
शिक्षा गारंटी गुरुजी की नियुक्ति 1995-96
छत्तीसगढ़ पंचायत शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-1994 आदेश दिनाँक-30-07-1994 | Open |
- मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिक्षक संवर्ग को 1994 – 95 से डाइंग कैडर (मृत संवर्ग ) घोषित किया है।
- इनके स्थान पर स्थानीय निकायों के माध्यम से शिक्षा गारंटी योजना के तहत गुरूजी की नियुक्ति 1995 से प्रारम्भ की गई।
मानदेय
जिसका ₹ 500 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया |
शिक्षा कर्मी भर्ती 1996
- शिक्षा विभाग के स्थान पर स्थानीय निकाय द्वारा शिक्षाकर्मी पद की नियुक्ति 1996 में मध्यप्रदेश राज्य के दौरान शुरू हुई थी |
- जिसके लिये भर्ती नियम बने |
- जिसके लिये प्रतिमाह निश्चित वेतन निर्धारित किया गया |
प्रतिमाह निश्चित वेतन
क्र. | पद | वेतन |
01. | शिक्षा कर्मी वर्ग-1 | 1200 |
02. | शिक्षा कर्मी वर्ग-2 | 1000 |
03. | शिक्षा कर्मी वर्ग-3 | 800 |
शिक्षा कर्मी भर्ती नियम 1997
- जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय द्वारा शिक्षाकर्मी भर्ती पदोन्नति नियम 1997 का राजपत्र में प्रकाशन राजपत्र 1997 में किया गया |
- जिसके अनुसार जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय द्वारा शिक्षाकर्मी भर्ती किया जायेगा |
छत्तीसगढ़ पंचायत शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-1997 आदेश दिनाँक-01-01-1997 | Open |
वेतनमान
क्र. | पद | वेतनमान |
01. | शिक्षा कर्मी वर्ग-1 | 1200-40-2000 |
02. | शिक्षा कर्मी वर्ग-2 | 1000-30-1800 |
03. | शिक्षा कर्मी वर्ग-3 | 800-20-1000 |
शिक्षाकर्मी के स्थान पर संविदा शिक्षकों की भर्ती 2002
सन् 2002 में शिक्षाकर्मी के स्थान पर संविदा शिक्षकों की केवल सत्र भर के लिए निश्चित मानदेय पर नियुक्ति किया गया | जिसका मानदेय 10 माह में एक बार मिलता था।
मानदेय
क्र. | पद | वेतनमान |
01. | संविदा शिक्षा कर्मी वर्ग-1 | 3000 प्रतिमाह |
02. | संविदा शिक्षा कर्मी वर्ग-2 | 2500 प्रतिमाह |
03. | संविदा शिक्षा कर्मी वर्ग-3 | 2000 प्रतिमाह |
शिक्षाकर्मी के स्थान पर संविदा शिक्षकों की भर्ती 2003
सन् 2003 में पुनः संविदा शिक्षकों की नियुक्ति केवल सत्र भर के लिए निश्चित मानदेय पर किया गया | जिसका मानदेय 10 माह में एक बार मिलता था।
मानदेय
क्र. | पद | वेतनमान |
01. | संविदा शिक्षा कर्मी वर्ग-1 | 3500 प्रतिमाह |
02. | संविदा शिक्षा कर्मी वर्ग-2 | 3000 प्रतिमाह |
03. | संविदा शिक्षा कर्मी वर्ग-3 | 2500 प्रतिमाह |
शिक्षाकर्मी भर्ती 2004
वेतनमान
क्र. | पद | वेतनमान |
01. | शिक्षा कर्मी वर्ग-1 | 3900-75-5400 |
2. | शिक्षा कर्मी वर्ग-2 | 3250-60-4450 |
03. | शिक्षा कर्मी वर्ग-3 | 2700-50-3700 |
शिक्षाकर्मी भर्ती 2005
- शिक्षाकर्मी भर्ती नियम 2005 जारी किया गया |
- संविदा शिक्षकों के स्थान पर शिक्षाकर्मी भर्ती आरंभ हुई |
- शिक्षाकर्मियों की पहली पदोन्नती शिक्षाकर्मी 3 से 2 में 2 से 1 में हुई |
- शिक्षाकर्मी वर्ग 01 की पदोन्नती का कोई प्रावधान नहीं हुआ|
वेतनमान
क्र. | पद | वेतनमान |
01. | शिक्षा कर्मी वर्ग-1 | 3900-75-5400 |
2. | शिक्षा कर्मी वर्ग-2 | 3250-60-4450 |
03. | शिक्षा कर्मी वर्ग-3 | 2700-50-3700 |
शिक्षाकर्मी भर्ती 2007
छत्तीसगढ़ पंचायत शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2007 आदेश दिनाँक-29-11-2007 | Open |
वेतनमान
क्र. | शिक्षक (पंचायत) संवर्ग | वेतनमान |
01. | शिक्षा कर्मी वर्ग-1 | रु. 5300-150-8300 |
02. | शिक्षा कर्मी वर्ग-2 | रु. 4500-125-7000 |
03. | शिक्षा कर्मी वर्ग-3 | रु. 3800-100-5800 |
प्रतियोगिता परीक्षा आधारित शिक्षाकर्मी भर्ती 2008
- पहली बार व्यापम द्वारा शिक्षाकर्मी भर्ती के लिये प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया |
वेतनमान
क्र. | शिक्षक (पंचायत) संवर्ग | वेतनमान |
01. | शिक्षा कर्मी वर्ग-1 | रु. 5300-150-8300 |
02. | शिक्षा कर्मी वर्ग-2 | रु. 4500-125-7000 |
03. | शिक्षा कर्मी वर्ग-3 | रु. 3800-100-5800 |
क्रमोन्नत वेतनमान 2011
पंचायत विभाग द्वारा…………..
- महंगाई भत्ता,
- क्रमोन्नत वेतनमान,
- अनुग्रह राशि,
- अंशदायी पेंशन योजना,
- अनुकंपा नियुक्ति,
- अनुग्रह राशि,
- स्थानांतरण,
- पदनाम परिवर्तन,
- नसबंदी वेतन वृद्धि, जैसे लाभ मिले |
- क्रमोन्नत वेतनमान को बाद में बंद कर दिया गया |
क्रमोन्नत वेतनमान
स.क्र. | शिक्षक (पंचायत) संवर्ग | समयमान वेतनमान |
01. | शिक्षा कर्मी वर्ग-1 | 6800-200-10800 |
02. | शिक्षा कर्मी वर्ग-2 | 5300-150-8300 |
03. | शिक्षा कर्मी वर्ग-3 | 4500-125-7000 |
शिक्षाकर्मी नाम परिवर्तन 2011
शिक्षाकर्मी शब्द के जगह शिक्षक (पंचायत) आदेश दिनाँक-03-11-2011 | Open |
पदनाम परिवर्तन
- शिक्षाकर्मी वर्ग -1 व्याख्याता(पंचायत/नगरीय निकाय)
- शिक्षाकर्मी वर्ग -2 शिक्षक(पंचायत/नगरीय निकाय)
- शिक्षाकर्मी वर्ग -3 सहायक शिक्षक(पंचायत/नगरीय निकाय)
NPS लागु 2012
- छत्तीसगढ़ में 01-11-2004 से NPS लागू किया गयी |
- शिक्षाकर्मीयों के लिये यह योजना अप्रैल-2012 से मुलवेतन का 10% कटौती प्रारंभ हुआ |
- 27 दिसम्बर 2012 को NSDL में सभी शिक्षाकर्मीयों का रजिस्ट्रेशन हुआ ।
- 16 अप्रैल 2016 यानी सत्र 2015-16 से कटौती प्रारंभ हुई ।
- NPS में राज्याँश 14% राजपत्र दिनाँक-03-02-2022 प्रारंभ हुआ |
शिक्षाकर्मीयों के लिये NPS लागू संबंधी आदेश दिनाँक 01-08-2012 | Open |
पंचायत व नगरीय निकाय के लिये NPS लागू संबंधी आदेश दिनाँक 01-08-2012 | Open |
NPS में राज्याँश 14% राजपत्र दिनाँक-03-02-2022 | Open |
NPS में राज्याँश 14% संबंधी वित्त विभाग का निर्देश दिनाँक-03-02-2022 | Open |
समयमान वेतनमान 2012
समयमान वेतनमान 2012 आदेश दिनाँक-01-05-2012 | Open |
समयमान वेतनमान
क्र. | शिक्षक (पंचायत) संवर्ग | समयमान वेतनमान |
01. | व्याख्याता (पंचायत) | रु. 7000-200-30000 +अध्यापन भत्ता 4500 |
02. | शिक्षक (पंचायत) | रु. 6000-175-25000 +अध्यापन भत्ता 3500 |
03. | सहायक शिक्षक (पंचायत) | रु. 5000-150-20000 +अध्यापन भत्ता 2500 |
पुनरीक्षित वेतनमान 2013
पुनरीक्षित वेतनमान 2013 आदेश दिनाँक-17-05-2013 | Open |
- 01.05.2013 को शिक्षाकर्मियों के लिये 8 वर्ष पुर्ण करने पर नियमित शिक्षकों के समान “समतुल्य वेतनमान” या “पुनरीक्षित वेतनमान” का निर्धारण किया गया |
- 8 वर्ष से अधिक सेवा अवधि पूर्ण कर चुके शिक्षकों को 2 वर्ष में एक वेटेज का नियम बना |
- 8 वर्ष से कम सेवा पर 10% का अंतरिम राहत दिया गया |
- पुनरीक्षित वेतनमान का निर्धारण शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2007(6वाँ वेतनमान) के वेतनमान के मूल वेतन का 1.86 गुणांक पर निर्धारण हुआ जिसमें-
वर्ग-3 का
- वेतनमान=3800-100-5800
- पुनरीक्षित वेतनमान में मूल निर्धारण=4000 पर
- 4000×1.86=7440
वर्ग-2 का
- वर्ग-2 का वेतनमान=4500-125-7000
- पुनरीक्षित वेतनमान में मूल निर्धारण=4500 पर
- 5000×1.86=9300
वर्ग-1 का
- वर्ग-1 का वेतनमान=5300-150-8300
- पुनरीक्षित वेतनमान में मूल निर्धारण=5500 पर
- 5500×1.86=10230
पुनरीक्षित वेतनमान
क्र. | शिक्षक (पंचायत) संवर्ग | पुनरीक्षित वेतनमान | न्यूनतम मूलवेतन |
1 | व्याख्याता (पंचायत) | रु. 9300-34800+4300 | 10230 |
2 | शिक्षक (पंचायत) | रु. 9300-34800+4200 | 9300 |
3 | सहायक शिक्षक (पंचायत) | रु. 5200-20200+2400 | 7440 |
निम्न पद से उच्च पद पर लाभ 2016
- सन 2016 से 2018 के बीच निम्न पद में रहते हुये अनुमति/बिना अनुमति के उच्च पद में जाने पर निम्न सेवा अवधि को कुल सेवा अवधि में जोडकर 8 वर्ष पुर्ण करने पर नियमित शिक्षकों के समान मिलने वाले “समतुल्य वेतनमान” या “पुनरीक्षित वेतनमान” का लाभ देने संबंधी विविध आदेश जारी हुआ |
निम्न पद से उच्च पद पर लाभ आदेश दिनाँक-31-08-2016 | Open |
निम्न पद से उच्च पद पर लाभ आदेश दिनाँक-27-04-2017 | Open |
संविलियन वेतनमान 2018
वेतनमान
08 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर शिक्षाकर्मी भर्ती बंद कर स्कूल विभाग में संविलियन के साथ सातवें वेतनमान का लाभ दिया गया |
संविलियन संबंधी आदेश दिनाँक-01-07-2018 | Open |
- 01.07.2018 को शिक्षाकर्मियों के लिये 8 वर्ष पुर्ण करने पर नियमित शिक्षकों के समान “संविलियन वेतनमान” का निर्धारण किया गया |
- “संविलियन वेतनमान” का निर्धारण “पुनरीक्षित वेतनमान” के LPC के आधार पर किया गया |
- साथ ही हर 6 महीने में संविलियन का नियम बनाया गया जिससे 8 वर्ष पूर्ण होते ही संविलियन हो सके |
- साथ ही शिक्षाकर्मियों को शिक्षा विभाग में नया कैडर LB संवर्ग में रखा गया | और नाम में भी परिवर्तन किया गया जिसमें-
- व्याख्याता(पंचायत/नगरीय निकाय) – व्याख्याता(LB संवर्ग)
- शिक्षक(पंचायत/नगरीय निकाय) – शिक्षक(LB संवर्ग)
- सहायक शिक्षक(पंचायत/नगरीय निकाय– सहायक शिक्षक(LB संवर्ग)
- पुनरीक्षित वेतनमान का निर्धारण छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम-2017(7वाँ वेतनमान) के वेतनमान के तहत किया गया |
- जिसमें मूल वेतन का निर्धारण, पुनरीक्षित वेतनमान के 1.86 गुणांक पर हुआ जिसमें-
🎟️सहायक शिक्षक(LB) का मुलवेतन
- 7440+2400=9840 ( पुनरीक्षित वेतनमान )
- 9840×2.57=25288
- 25288 का निकटतम पूर्ण संख्या सातवाँ वेतनमान का मुल वेतन=25300 हुआ |
- सहायक शिक्षक (LB) का वेतनमान लेवल-6 पर रखा गया है|
- ️Level-6 (2400) {Pay Band-25300-80500}
🎟️ शिक्षक (LB) का मुलवेतन
- 9300+4200=13500 ( पुनरीक्षित वेतनमान )
- 13500×2.62=35350
- 35350 का निकटतम पूर्ण संख्या सातवाँ वेतनमान का मुल वेतन=35400 हुआ |
- शिक्षक(LB) का 7वाँ वेतनमान का मुल वेतन=35400 हुआ |
- Level-8 (4200) {Pay Band-35400-112400}
🎟️ व्याख्याता (LB) का मुलवेतन
- 10230+4300=14530 ( पुनरीक्षित वेतनमान )
- 14530 ×2.62=38069 ( संविलियन वेतनमान )
- 38069 का निकटतम पूर्ण संख्या सातवाँ वेतनमान का मुल वेतन=38100 हुआ |
- जिससे व्याख्याता(LB) का 7वाँ वेतनमान का मुल वेतन=38100 हुआ
- ️Level-9 (4300) {Pay Band-38100-120400}
संविलियन वेतनमान
क्र. | शिक्षक (पंचायत) संवर्ग | पुनरीक्षित वेतनमान | न्यूनतम मूलवेतन |
01. | सहायक शिक्षक(LB) | रु. 25300-80500 | 25300 |
02. | शिक्षक (LB) | रु. 35400-112400 | 35400 |
03. | व्याख्याता (LB) | रु. 38100-120400 | 38100 |
- संविलियन वेतन निर्धारण नियमावली
- संविलियन पश्चात शिक्षक भर्ती तथा पदोन्नति नियम-2019
- शिक्षक संविलियन से क्या कुछ बदला
- छत्तीसगढ़ संविलियन मध्यप्रदेश व राजस्थान से कितना अलग है
- संविलियन पश्चात शिक्षक नियुक्ति कैसे होगी ।[Shikshak Bharti Niyam-2019]
- एल.बी.संवर्ग वेतनवेतन चार्ट [Sanviliyn Vetnman]
संविलियन वेतनमान 2019
01.07.2019 को 8 वर्ष पुर्ण करने पर शिक्षक(पंचायत) का “संविलियन” हुआ |
संविलियन संबंधी आदेश दिनाँक-01-07-2018 | Open |
संविलियन वेतनमान 2020
- 01.01.2020 को 8 वर्ष पुर्ण करने पर शिक्षक(पंचायत) का “संविलियन” हुआ |
- 01.11.2020 को 2 वर्ष पुर्ण कर चुके समस्त शिक्षक(पंचायत) का शिक्षा विभाग में “संविलियन” का आदेश जारी हुआ |
संविलियन संबंधी आदेश दिनाँक-01-07-2018 | Open |
पुरानी पेंशन लागु 2020
पुरानी पेंशन लागु आदेश दिनाँक-11-05-2022 | Open |
- 01 अप्रैल 2022 से समस्त LB संवर्ग शिक्षकों के लिये पुरानी पेंशन (OPS) लागु किया गया जिसके तहत –
- अप्रैल माह से समान्य भविष्य निधि खाते में मूलवेतन का 12% कटौती का नियम लागु हुआ |
NPS / OPS चयन 2022
- 01 अप्रैल 2022 से समस्त LB संवर्ग शिक्षकों के लिये पुरानी पेंशन (OPS) लागु किया गया |
- साथ ही NPS या OPS में बने रहने का विकल्प दिया गया |
- NPS में बने रहने पर NPS के समस्त लाभ मिलेंगे |
- अगर OPS का चयन करते हैं तों अब तक (PRAN)NPS खाते में जमा कुल राशि का शासन अंशदान को सेवानिवृत्ति के समाया जमा किया जायेगा |
- इसके लिये शपथ पत्र भरवाया गया |
NPS / OPS चयन संबंधी आदेश दिनाँक-20-01-2023 | Open |
वर्ष 2023 में मिलने वाले वेतनलाभ
वर्ष 2023 में मिलने वाले समस्त वेतनलाभ व DA/HRA चार्ट

Follow us : Edudepart.com

चन्द्रप्रकाश नायक , जो कि वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं . अभी आप Edu Depart में नि:शुल्क मुख्य संपादक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं .
01/01/2020 ko sanvillian hue lecturer e sanvarg ka aadesh kahi bhi nhi hai sirji kripya ise website me jarur dale
सर कृपया आयकर गणना पत्रक 2023-24 का मोबाइल वर्जन एक्सल फाइल बनाएं और साइड पर जल्द अपलोड करें डाउनलोड करने हेतु। संभव हो तो पासवर्ड प्रोटेक्शन न दे