वेतन विसंगति क्यों और कैसे ?[vetan visangati]

vetan visangati : वेतन विसंगति

  • शिक्षाकर्मी संबंधी 1998 से लेकर अब तक नियुक्ति आदेश निर्देश को
  • क्यों और कहाँ हुई है वेतन विसंगति
  • शिक्षाकर्मी नाम परिवर्तन, पुनरीक्षित आदेश, समयमान आदेश सब एक ही पोस्ट में
  • छठवाँ व सातवाँ वेतनमान के निर्धारण को

वेतन विसंगति क्यों और कैसे ?

[vetan visangati]

वेतन विसंगति क्यों और कैसे वेतन विसंगति क्यों और कैसे ?[vetan visangati]
वेतन विसंगति क्यों और कैसे वेतन विसंगति क्यों और कैसे ?[vetan visangati]

शिक्षाकर्मी पद की नियुक्ति 1996 में मध्यप्रदेश राज्य के दौरान शुरू हुई थी जिसके लिये समय समय पर विभिन्न भर्ती नियम बने जिसमें से 5 मुख्य भर्ती नियम हैं तों आएये पहले इन नियमों को जान लेते हैं…

1.छत्तीसगढ़ पंचायत शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-1994 आदेश दिनाँक-30-07-1994👇

📑शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-1994

2.छत्तीसगढ़ पंचायत शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-1997 आदेश दिनाँक-01-01-1997👇

📑शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-1997

3.छत्तीसगढ़ पंचायत शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2007 आदेश दिनाँक-29-11-2007👇

📑शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2007

4.छत्तीसगढ़ शिक्षक(पंचायत) भर्ती नियम-2012 आदेश दिनाँक-17-08-2012👇

📑शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2012

5.छत्तीसगढ़ शिक्षक(पंचायत) संवर्ग भर्ती नियम-2018 आदेश दिनाँक-26-07-2018👇

📑शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2018

📑शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2018 (नगरीय निकाय)

2011 में शिक्षाकर्मी शब्द के जगह शिक्षक (पंचायत) करने का आदेश जारी हुआ आदेश दिनाँक03-11-2011👇

📑शिक्षाकर्मी पदनाम परिवर्तन आदेश

शिक्षाकर्मी वर्ग-1 👉 व्याख्याता(पंचायत)

शिक्षाकर्मी वर्ग-2 👉 शिक्षक(पंचायत)

शिक्षाकर्मी वर्ग-3 👉 सहायक शिक्षक(पंचायत)

शिक्षाकर्मियों के लिये 01-04-2007 से लागू वेतनमान:-

स.क्र. शिक्षक (पंचायत) संवर्ग वेतनमान नियुक्ति कर्ता प्राधिकारी
01. व्याख्याता (पंचायत)रु. 5300-150-8300जिला पंचायत की सामान्य सामान्य प्रशासन समिति
02. शिक्षक (पंचायत)रु. 4500-125-7000जिला पंचायत की सामान्य सामान्य प्रशासन समिति
03. सहायक शिक्षक (पंचायत)रु. 3800-100-5800जिला पंचायत की सामान्य सामान्य प्रशासन समिति
vetan visangati

समयमान वेतनमान आदेश दिनाँक-01-05-2012

समयमान वेतनमान आदेश-2012Open
vetan visangati

समयमान वेतनमान –

स.क्र.शिक्षक (पंचायत) संवर्गसमयमान वेतनमान
01. व्याख्याता (पंचायत) रु. 7000-200-30000+अध्यापन भत्ता 4500
02. शिक्षक (पंचायत) रु. 6000-175-25000+अध्यापन भत्ता 3500
03. सहायक शिक्षक (पंचायत) रु. 5000-150-20000+अध्यापन भत्ता 2500
vetan visangati

पुनरीक्षित वेतनमान का निर्धारण-

वेतन विसंगति का मुख्य कारण वर्ष-2013 के शिक्षाकर्मियों के लिये समतुल्य वेतनमान के निर्धारण के समय से शुरु हुआ…

पुनरीक्षित वेतनमान आदेश-2013Open
vetan visangati

01.05.2013 को शिक्षाकर्मियों के लिये 8 वर्ष पुर्ण करने पर नियमित शिक्षकों के समान “समतुल्य वेतनमान” या “पुनरीक्षित वेतनमान” का निर्धारण किया गया जिसमें 6वाँ वेतनमान के समान वेतन भत्ते दिये गये । उस समय जब पुनरीक्षित वेतनमान का निर्धारण किया गया तो शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2007(6वाँ वेतनमान) के वेतनमान के मूल वेतन का 1.86 गुणांक पर निर्धारण हुआ । पुनरीक्षित वेतनमान का निर्धारण समय मान वेतनमान के आधार पर नहीं बल्कि शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2007 के मूल वेतन के आधार पर किया गया । अब चूँकि-2012 में समयमान वेतनमान देने का आदेश जारी हो चुका था जिसके तहत 7 वर्ष पुर्ण होने पर नया वेतनमान का प्रावधान था जिसका आदेश व वेतनमान नीचे दिये अनुसार है

पुनरीक्षित वेतनमान का निर्धारण समय मान वेतनमान के आधार पर नहीं बल्कि शिक्षाकर्मी भर्ती नियम-2007(6वाँ वेतनमान) के मूल वेतन के आधार पर किया गया ।

पुनरीक्षित वेतनमान के मुलवेतन का निर्धारण –

वर्ग-3 का वेतनमान

  • वर्ग-3 का वेतनमान=3800-100-5800
  • पुनरीक्षित वेतनमान में मूल निर्धारण=4000 पर
  • 4000×1.86=7440
  • जो कि पुनरीक्षित वेतनमान वर्ग-3 का मूल बना
  • जिसको Pay Band 5200-20200 में रखा गया
  • और ग्रेड पे 2400 पर रखा गया |

वर्ग-2 का वेतनमान

  • वर्ग-2 का वेतनमान=4500-125-7000
  • पुनरीक्षित वेतनमान में मूल निर्धारण=4500 पर
  • 5000×1.86=9300
  • जो कि पुनरीक्षित वेतनमान वर्ग-2 का मूल बना
  • जिसको Pay Band 9300-34800 में रखा गया
  • और ग्रेड पे 4200 पर रखा गया |

वर्ग-1 का वेतनमान

  • वर्ग-1 का वेतनमान=5300-150-8300
  • पुनरीक्षित वेतनमान में मूल निर्धारण=5500 पर
  • 5500×1.86=10230
  • जो कि पुनरीक्षित वेतनमान वर्ग-1 का मूल बना
  • जिसको Pay Band 9300-34800 में रखा गया
  • और ग्रेड पे 4300 पर रखा गया |

वेतन विसंगति क्यों और कैसे...
vetan visangati

पुनरीक्षित वेतनमान आदेश दिनाँक:-17-05-2013👇

पुनरीक्षित वेतनमान-2013Open
vetan visangati

पुनरीक्षित वेतनमान

स.क्र.शिक्षक (पंचायत) संवर्गवर्तमान वेतनमानपुनरीक्षित वेतनमान
01.व्याख्याता (पंचायत)रु. 5300-150-8300रु. 9300-34800+4300
02.शिक्षक (पंचायत)रु. 4500-125-7000रु. 9300-34800+4200
03.सहायक शिक्षक (पंचायत)रु. 3800-100-5800रु. 5200-20200+2400
vetan visangati

संविलियन वेतनमान

फिर 01 जुलाई 2018 से शिक्षक संवर्ग का संविलियन शिक्षा विभाग में करने का आदेश जारी हुआ जिसके तहत शिक्षक(पंचायत) संवर्ग को 1 जुलाई 2016 से लागू सातवाँ वेतनमान का लाभ संविलियन तिथी 1 जुलाई 2018 लाभ दिया गया, साथ ही शिक्षा विभाग में नया कैडर LB संवर्ग के अन्तर्गत रखा गया,

सातवें वेतनमान में 6वाँ वेतनमान के मूल वेतन व ग्रेड पे को मर्ज कर नया पे बैंड जारी किया गया जिसके तहत…

लेवल-1 से लेवल-7 तक 7वाँ वेतनमान में मूल वेतन का निर्धारण 6वाँ वेतनमान के मूल का 2.57 गुणांक के आधार पर किया गया।

और वेतन लेवल 8 से लेवल-11 तक 7वाँ वेतनमान का निर्धारण 6वाँ वेतनमान के मूल का 2.62 गुणांक के आधार पर किया गया।

🎟️सहायक शिक्षक(LB) का मुलवेतन-

  • 7440+2400=9840 ( पुनरीक्षित वेतनमान )
  • 9840×2.57=25288
  • 25288 का निकटतम पूर्ण संख्या सातवाँ वेतनमान का मुल वेतन=25300 हुआ |

मौजुदा सहायक शिक्षक (LB) का वेतनमान लेवल-6 पर रखा गया है|
️Level-6 (2400) {Pay Band-25300-80500}

🎟️ शिक्षक (LB) का मुलवेतन-

  • 9300+4200=13500 ( पुनरीक्षित वेतनमान )
  • 13500×2.62=35350
  • 35350 का निकटतम पूर्ण संख्या सातवाँ वेतनमान का मुल वेतन=35400 हुआ |

जिससे शिक्षक(LB) का 7वाँ वेतनमान का मुल वेतन=35400 हुआ |

️Level-8 (4200) {Pay Band-35400-112400}

🎟️ व्याख्याता (LB) का मुलवेतन-

  • 10230+4300=14530 ( पुनरीक्षित वेतनमान )
  • 14530 ×2.62=38069
  • 38069 का निकटतम पूर्ण संख्या सातवाँ वेतनमान का मुल वेतन=38100 हुआ |

जिससे व्याख्याता(LB) का 7वाँ वेतनमान का मुल वेतन=38100 हुआ

️Level-9 (4300) {Pay Band-38100-120400}

और यही कारण है कि सहायक शिक्षक(LB) का सातवाँ वेतनमान में मूल वेतन लेवल-6 के तहत होने के चलते लेवल-8 व लेवल-9 से कम है…साथ ही इनमें जुड़ने वाले DA एवं अन्य भत्तों के साथ अंतर और बढ़ जाता है।

वेतन विसंगति समस्या व समाधान –

  • सहायक शिक्षक(LB) को 2400 ग्रेड की जगह उच्चतर ग्रेड पे दिया जा सकता है |
  • अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी सहायक शिक्षक(LB) को 9300-34800 वेतनमान दिया जा सकता है |
  • सहायक शिक्षक(LB) को 4200 ग्रेड पे के समकक्ष ग्रेड पे दिया जा सकता है |

Follow us – Edudepart.com

Get real time updates directly on you device, subscribe now.