इस योजना का उद्देश्य युवा मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पना को बढ़ावा देना है | समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2022-23 में RAA(राष्ट्रीय अविष्कार अभियान) मद के अतंर्गत 5000.00 रूपये हाई/हायर सेकेण्डरी प्रति स्कूल की दर से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है-
RAA(राष्ट्रीय अविष्कार अभियान) मद की राशि उपयोग निर्देश 2022-23
RAA(राष्ट्रीय अविष्कार अभियान) मद प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति व निर्देश-
RAA(राष्ट्रीय अविष्कार अभियान) मद वित्तीय स्वीकृति | Click Here |
RAA(राष्ट्रीय अविष्कार अभियान) | Click Here |
उपयोगिता प्रमाण पत्र | Click Here |
RAA(राष्ट्रीय अविष्कार अभियान) मद Scheme Component-
- [L] Rastriya Avishkar Abhiyan (RAA)
RAA(राष्ट्रीय अविष्कार अभियान) का उद्देश्य-
- यह समग्र रूप से शैक्षिक प्रणाली में योगदान प्रदान करता है।
- विज्ञान एक्सपोजर विजिट करवाई जा सकता है।
- गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षक तैयारी करना।
- स्कूलों में गणित और विज्ञान प्रयोगशालाओं को मजबूत बनाना।
- विभिन्न शिक्षण-अधिगम उपकरणों का प्रावधान और स्कूली गणित और विज्ञान के लेनदेन में सुधार।
- गणित और विज्ञान शिक्षण में प्रौद्योगिकी का समावेश।
- प्रौद्योगिकी के उपयोग सहित शिक्षक सहायता संगठनों की प्रभावशीलता में वृद्धि करना।
- गैर-पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके गणित और विज्ञान को बढ़ावा देने का प्रयास।
- विज्ञान और गणित के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में स्कूल परामर्श और शिक्षकों का प्रावधान।
- गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षक मंडलों और बच्चों के गणित और विज्ञान क्लबों की व्यवस्था।
- विज्ञान सीखने को प्रोत्साहित करना और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कार्यक्रमों के दायरे का विस्तार करना।
- राज्य, राष्ट्रीय और अंतर-विद्यालय गणित और विज्ञान प्रतियोगिताएं, ओलंपियाड आदि कराना।
- विज्ञान मेलों, संग्रहालयों और गणितीय मेलों की योजनाबद्ध यात्राएं कराना।
- समुदाय और माता-पिता का संवेदीकरण कराना।
- अटल इनोवेशन मिशन के तहत नीति आयोग पूरे भारत के स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैबोरेटरीज (एटीएल) की स्थापना कर रहा है।
- इस योजना का उद्देश्य युवा मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पना को बढ़ावा देना है; और डिजाइन माइंडसेट, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, एडाप्टिव लर्निंग, फिजिकल कंप्यूटिंग आदि जैसे कौशल विकसित करना।
RAA(राष्ट्रीय अविष्कार अभियान) मद का उपयोग-
- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य विद्यालयों कक्षा कक्षों में संप्रेषण विद्या के साथ कक्षा कक्ष के सीमित वातावरण से परे विज्ञान, गणित तकनीकी उपलब्धताओं जैसे प्रोद्योगिक अवलोकन द्वारा सीखने के अवसरों को उपलब्ध कराना है। जिससे विद्यार्थियों का वैज्ञानिक अन्वेषण हो सके।
- इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अन्वेषण प्रवृत्ति आदि के विकास को प्रोत्साहित करना है।
- इसके तहत राशि दी जाकर संबंधित संस्था प्रधानों को अभियान के तहत वैज्ञानिक सोच अन्वेषण प्रवृत्ति को विकसित करने कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
- विद्यालयमें विज्ञान किट एवं गणित किट, संदर्भ पुस्तकें, विज्ञान-गणित मॉडल, विज्ञान पत्रिकाएं, विज्ञान-गणित मेलों क्विज तैयारी के लिए मॉडल चार्ट आदि तैयार करवाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाया जा सकता है।
- वैज्ञानिकों, डॉक्टर, विशेषज्ञों को आमंत्रित कर स्कूल में वार्ताएं, व्याख्यान आदि कार्यक्रम होंगे। विज्ञान-गणित क्लब का गठन किया जा सकता है।
- विद्यार्थियों को विद्यालय, ब्लॉक, जिला, राज्य राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान गणित प्रतियोगिता में भाग दिलवाया जा सकता है।
- समुदाय का संवेदीकरण भागीदारी तय की जा सकता है।

FOLLOW – Edudepart.com
शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए Edudepart.com पर विजिट करें और हमारे सोशल मिडिया @WhatsApp @Twitter @Telegram@Facebook @ Youtube को जॉइन करें। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये आदेशों व निर्देशों का अपडेट के लिए हमें सब्सक्राइब करें।