Inspire Award 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – अब 24 October 2021 तक कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Inspire Award 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन –
इंस्पायर अवार्ड 2021 चयन सूची 10 दिसम्बर को जारी कर दी गयी है। पुरे राज्य की चयन सूची नीचे Uploded की गयी है जिसमें कुल 3678 बच्चों का चयन हुआ है। आप अपने जिले, ब्लाक, स्कूल या बच्चे के नाम से Search कर सकते हैं।
इंस्पायर अवार्ड 2021 चयन सूची 👇
महासमुन्द जिले से ब्लाक वार चयनित बच्चों की संख्या :-
क्रमांक | ब्लाक | चयनित बच्चों की संख्या |
01. | महासमुन्द | 52 |
02. | बागबाहरा | 14 |
03. | पिथौरा | 29 |
04. | बसना | 10 |
05. | सरायपाली | 39 |
इंस्पायर अवार्ड 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि बडी – 24 October 2021 तक अब कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि हम Inspire Award 2021 Online Registration and Student Nomination कैसे करें ? इंस्पायर अवार्ड 2021 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? उम्मीद करते है ये जानकरी आपके लिए उपयोगी होगी ।
MANAK – Million Minds Augmeting National Aspirations and Knowledge .इस संस्था का उद्देश्य कक्षा 6 वीं से 10 वीं तक के 10 -15 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों को विज्ञानं के प्रति प्रेरित करना और अध्ययन करना है।
Inspire Award 2021
If already registered, Please login to the system – school-authority
योजना का उद्देश्य विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित एक मिलियन मूल विचारों और नवाचारों को लक्षित करना है ,जो स्कूली बच्चों के बीच रचनात्मक और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा दे। इस योजना के तहत स्कूलों द्वारा 24 अक्टूबर 2021 तक इसके वेबसाइट के माध्यम से अपने स्कूल के छात्रों के 5 सर्वश्रेष्ठ मूल विचारों या नवाचारों को नामांकित कर सकते है। पांच आईडिया को ऑनलाइन रजिट्रेशन कर सकते है। स्कूलों को इंस्पायर अवार्ड से सम्बंधित एंट्री करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया था । इस समयावधि तक आपको अपने स्कूल के विद्यार्थियों का नॉमिनेशन करना है। आज के आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप स्वयं INSPIRE AWARD 2021 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और नॉमिनेशन की एंट्री कर सकते है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से पहले इंस्पायर अवार्ड के सम्बन्ध में कुछ जरुरी जानकरी भी आपको जरूर जानना चाहिए। तो चलिए दोस्तों आपको Inspire Award 2021 के बारे में जरुरी बातें बताते है –
Inspire Award 2021 के लिए आवेदन कौन कर सकता है ?
ऑनलाइन पंजीयन करने से पहले आपको ये बात बहुत अच्छे से जान लेना चाहिए कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कौन कर सकते है। अर्थात inspire award के लिए कौन पात्र हो सकते है ? Inspire Award 2021 के लिए कक्षा 6 वीं से 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र -छात्रा आवेदन कर सकते है ,जिनकी उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
प्रत्येक स्कूल को कितने आवेदन जमा करना है ?
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अनुसार वर्ष 2021 में इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रत्येक स्कूल जो इसके दायरे में आते है उनको कम से कम 5 सर्वश्रेष्ठ आईडिया को पंजीकृत करना है। INSPIRE AWARD 2021 में ऑनलाइन पंजीयन करने के लिए सभी आईडिया का पीडीफ या JPEG फार्मेट तैयार करना होगा , इसके साथ में विद्यार्थी के फोटो और बैंक डिटेल भी अपलोड करना अनिवार्य है। इसकी जानकारी आपको आगे भी बताया गया है।
INSPIRE AWARD 2021 के लिए नॉमिनेशन कैसे करें ?
Inspire Award 2021 के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन आप बहुत आसानी से कर सकते है ,इसकी जानकरी आपको सस्टेप बाई स्टेप बताया गया है- पूरी जानकारी क्रम से देखें।
ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ
इंस्पायर अवार्ड से सम्बंधित ऑनलाइन एंट्री के लिए सबसे पहले आपको DST के ऑफिसियल वेबसाइट online-inspire.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए अपने कम्प्यूटर के इंटरनेट ब्राउजर में बताये गए वेब लिंक को टाइप करें और उचित लिंक का चयन करें।
Inspire Award के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन आप हमारे इस आर्टिकल में दिए गए लिंक से भी कर सकते है ,जिसकी पूरी जानकारी यहाँ दिया गया है।
School Authority विकल्प पर जाएँ
जैसे ही आप inspire award के वेबसाइट पर क्लिक करते है आप इसके होम पेज में पहुँच जायेंगे इस पेज में कई विकल्प दिए गए है यहाँ आपको SCHOOL AUTHORITY विकल्प का चयन करना है।

School Authority विकल्प का चयन करने पर आपके सामने ओपन होगा। यदि आप पहले से रजिस्टर कर चुके है तो आप इस पेज में To Login -Click Here पर टैप करें।
लॉगिन करें (Login)
ऊपर बताये गए विकल्प में टैप करते ही आप सीधे लॉगिन पेज में पहुँच जायेंगे ,इस पेज में आपको इंस्पायर अवार्ड एंट्री के लिए बनाये गए User Name और Password के माध्यम से लॉगिन करें।
लॉगिन करने के लिए आपको दिए गए जगह में User Name और Password भरने के बाद दिए गए कैप्चा कोड भरें और Login बटन पर क्लिक करें।

STUDENT NOMINATION ENTRY
इंस्पायर अवार्ड के लिए आपको अपने स्कूल के पांच विद्यार्थियों का नॉमिनेशन करना होगा अर्थात विद्यार्थियों की जानकारी ऑनलाइन एंट्री करना है ,इसके लिए STUDENT NOMINATION पर टैप करें।
जैसे ही आप STUDENT NOMINATION पर क्लिक करेंगे आपके सामने कुछ इंस्ट्रक्शन दिखाई देगा इसे पढ़ें और नीचे दिए गए बॉक्स में चेक मार्क करें ,साथ ही विद्यार्थियों की संख्या लिखे जितने नॉमिनेशन करना है और अंत में नीचे दिए गए Save & Next पर टैप करें।

अब आपके सामने एक फार्म ओपन होगा जिसमे विद्यार्थी का नाम उसके बैंक पासबुक के अनुसार भरना है ,साथ ही पिता का नाम ,आधार नंबर ,बैंक डिटेल जैसे सभ विवरण भरना है।
विद्यार्थी के सभी जानकारी जो आवश्यक है उसे भरने के बाद जो आईडिया तैयार किया गया उसे 300 शब्दों में अंग्रेजी में लिखना है।
फार्म में सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद अंत में SUBMIT बटन पर क्लिक करें। इसी प्रकार अन्य विद्यार्थियों की एंट्री भी किया जा सकता है।
Inspire Award 2021 के लिए New Registration
यदि आप पहली बार इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन कर रहे है तो सबसे पहले आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन कैसे करें -इसकी पूरी जानकारी यहाँ देखें।
- इंस्पायर अवार्ड के वेबसाइट online-inspire.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज में For New Registration – Click Here पर टैप करें।
- अब अपने स्कूल का 11 अंको का UDISE CODE बाहरणे के बाद SUBMIT बटन पर टैप करें।
- जैसे ही आप SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे New Registration Form For New School Authority का एक पेज ओपन होगा इसमें अपने स्कूल की पूरी डिटैल भरने के बाद Save & Next पर टैप करें।
- इस प्रकार आप बताये गए स्टेप का फॉलो करके New Registration कर सकते है।
Inspire Award Entry डायरेक्ट लिंक Open करें – school-authority
आज के आर्टिकल में Inspire Award 2021 Online Registration and Student Nomination. इंस्पायर अवार्ड 2021 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें -इसकी पूरी जानकरी बताया गया है। उम्मीद करते है ये जानकरी आपके लिए उपयोगी होगी।
Follow – Edudepart
जो चयनित बच्चे है उसे आगे क्या करना है
माडल बनाकर जिला स्तर में ले जाना या उनके आगे की प्रक्रिया फिर से आनलाइन किया जायेगा
इस संबंध में जानकारी हो तो बताये