एंडलाइन आकलन [Endline Assessment 2022]
एंडलाइन आकलन Endline Assessment Online Entry 2022
एंडलाइन आकलन Online Entry कैसे करें ?
Cgschool.In में एंडलाइन आकलन के लिये Online Entry का Option दिया जायेगा। जिसमें आकलन के लिये खण्ड अ में 30 अंक अंक भरने होंगे साथ ही खण्ड ब व खण्ड स के क्रमशः 12 व 8 अंक होंगे। प्रगति पत्र में खण्ड-अ के अंक का ग्रेड प्रविष्ट होगा और खण्ड-अ, ब स के आधार पर बच्चे के स्तर का निर्धारण होगा।
क्या है Online Entry की पूरी प्रकिया :-
- Cgschool.In पोर्टल में User ID व Password से Login करें।
- Login पश्चात left Corner के 3 लाईन को Touch करें।
- शिक्षक के कार्य सेक्शन में जायें।
- फिर विद्यार्थी सेक्शन में जायें।
- वहां ऊपर दिये गये Screen shot के अनुसार एंडलाईन आकलन सेक्शन में जायें।
- फिर खण्ड-अ, ब, स में अंक प्रविष्ट करें।
![एंडलाइन आकलन [Endline Assessment 2022] 1 एंडलाइन आकलन [Endline Assessment 2022]](https://edudepart.com/wp-content/uploads/2022/04/endline-assement-615x1024.jpg)
एंडलाइन एंट्री हेतु प्राप्तांको का विवरण प्रपत्र:-
क्रमाँक | कक्षा स्तर | डाउनलोड प्रपत्र |
01. | कक्षा 1ली व 2री | Click Here |
02. | कक्षा 3री से 5वीं | Click Here |
03. | कक्षा 6वीं से 8वीं | Click Here |
एंडलाइन आकलन 2022 [Endline Assessment-2022]
सत्र 2021-22 में कक्षा पहली से 8 तक के विद्यार्थियों का एंडलाईन आकलन [Endline Assessment 2022] माह अप्रैल 2022 में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालयों ( हिन्दी माध्यम SAGES. राज्य में पूर्व से खोले गये अंग्रेजी माध्यम के स्कूल जहाँ CBSE कोर्स संचालित है एवं छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं) में किया जाना है।
एंडलाईन संशोधित आकलन दिशा-निर्देश | Download Here |
एंडलाईन आकलन दिशा-निर्देश | Download Here |

परिषद द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किये गये है, साथ ही एंडलाइन आकलन हेतु संक्षिप्त दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी जाऋ किया गया है। राज्य द्वारा निर्धारित समय-सारणी अनुसार अपने जिले में एंडलाइन आकलन होना है ।
एंडलाइन आकलन के लिये प्रश्न पत्र का प्रारुप :-
- प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय में 01 प्रश्न पत्र बनाया गया है, जिसमें 03 खण्ड होंगे।
- खण्ड ‘अ’ में 30 अंक,
- खण्ड ‘ब’ में 12 अंक,
- खण्ड ‘स’ में 08 अंक निर्धारित हैं।
- प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र में कुल प्रश्नों की संख्या 17 है। खण्ड ‘अ’ के प्रश्न पाठ्यक्रम के अंतिम 40 प्रतिशत भाग से है।
- ग्रेड का निर्धारण एवं प्रगति पत्र में प्रविष्टि, खण्ड ‘अ’ के प्राप्तांकों पर किया जायेगा। शेष खण्ड ‘ब’ एवं खण्ड ‘स’ का उपयोग विद्यार्थियों के स्तर निर्धारण एवं उपचारात्मक शिक्षण के लिए किया जावेगा।
एंडलाईन प्रश्न पत्र का प्रारूप :-
- खण्ड ‘अ’ में – जिस कक्षा की परीक्षा लेनी है उसी के प्रश्न होंगे।
- खण्ड ‘ब’ में – इस खण्ड में निर्धारित कक्षा से 2 स्तर नीचे की कक्षा के प्रश्न होंगे।
- खण्ड ‘स’ मे – खण्ड ‘ब’ से 2 स्तर नीचे की कक्षा के प्रश्न होंगे।
खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ | खण्ड ‘स’ | कुल(अ+ब+स) | |
अंक | 30 | 12 | 8 | 50 |
प्रश्नों की संख्या | 10 | 4 | 3 | 17 |
- एंडलाइन आकलन, प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों (हिन्दी माध्यम, SAGES, राज्य में पूर्व से खोले गये अंग्रेजी माध्यम के स्कूल जहाँ CBSE कोर्स संचालित है एवं छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं) में किया जाना है।
- एडलाइन आकलन प्रश्न पत्र का निर्माण SCERT द्वारा, पाठ्यक्रम के अंतिम भाग 40% से लिया गया है।
- प्रश्न क्रमांक अनुसार उत्तर लिखने हेतु निर्धारित स्थान दिया गया है। प्रश्न पत्रों के साथ मॉडल आसर भी तैयार किया गया है।
- मॉडल आंसर प्रतिदिन कक्षावार, विषयवार पेपर समाप्त होते ही जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य, डाइट को ईमेल तथा व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से भेजा जावेगा, जिसे शिक्षकों तक तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
- शिक्षक अपने विषय से संबंधित पेपर का मूल्यांकन कार्य पेपर समाप्त होते ही तत्काल आरंभ करें।
- मूल्यांकन का कार्य दिनांक 29 अप्रैल 2022 तक पूर्ण कर बेबपोर्टल पर एंट्री करें।
- 30 अप्रैल 2022 तक समस्त बच्चों का परिणाम (रिजल्ट घोषित कर प्रगति पत्रक प्रदान करें एवं पालकों को भी अवगत कराऐ।
- मूल्यांकन उपरांत बच्चों की उत्तर पुस्तिका का संधारण शाला स्तर पर करें।
- मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की सही-सही जांच हेतु अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग भी करवायी जाए।
एंडलाईन आकलन संशोधित समय सारणी व दिशा-निर्देश[Endline Assessment-2022]
पहली से पांचवीं समय सारणी:-
दिनाँक | दिन | कक्षा 1 | कक्षा 2 | कक्षा 3 | कक्षा 4 | कक्षा 5 |
18.04.2022 | सोमवार | हिंदी | गणित | हिंदी | पर्यावरण | अंग्रेजी |
20.04.2022 | बुधवार | गणित | हिंदी | गणित | अंग्रेजी | गणित |
22.04.2022 | शुक्रवार | अंग्रेजी | अंग्रेजी | पर्यावरण | गणित | हिंदी |
23.04.2022 | शनिवार | — | — | अंग्रेजी | हिंदी | पर्यावरण |
समय – 7:30 से 10:00 बजे तक|
समय सारणी छठवीं से आठवीं:-
दिनाँक | दिन | कक्षा 6 | कक्षा 7 | कक्षा 8 |
16.04.2022 | शनिवार | हिंदी | गणित | विज्ञान |
19.04.2022 | मंगलवार | गणित | अंग्रेजी | हिंदी |
21.04.2022 | गुरुवार | अंग्रेजी | हिंदी | गणित |
22.04.2022 | शुक्रवार | सामाजिक विज्ञान | विज्ञान | संस्कृत |
23.04.2022 | शनिवार | विज्ञान | संस्कृत | सामाजिक विज्ञान |
25.04.2022 | सोमवार | संस्कृत | सामाजिक विज्ञान | अंग्रेजी |
समय – 7:30 से 10:30 बजे तक|
FOLLOW – Edudepart.com
शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए Edudepart.com पर विजिट करें और हमारे सोशल मिडिया @WhatsApp @Twitter @Telegram@Facebook @ Youtube को जॉइन करें। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये आदेशों व निर्देशों का अपडेट के लिए हमें सब्सक्राइब करें।