सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा(AISSE EXAM 2022) हेतु ऑनलाइन आवेदन।
- चयन परीक्षा पश्चात सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु क्या है प्रक्रिया :-
- पात्रता हेतु अंक निर्धारण सारणी:-
- पात्र अभ्यर्थी एवं कुल रिक्त सीट विवरण:-
- जातिवार कुल रिक्त सीटों का विवरण:-
- चयन परीक्षा में समान अंक पर वरीयता का क्रम:-
- AISSE EXAM 2022 आवेदन व परीक्षा समय सारणी :-
- प्रवेश पत्र Download करने के पहले कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश :-
- प्रवेश पत्र Download करने की प्रक्रिया :-
- सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSE EXAM 2022 ) कक्षा 6 व 9 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन – ONLINE APPLICATION FOR ADMISSION IN CLASS 6 & 9
चयन परीक्षा पश्चात सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु क्या है प्रक्रिया :-
- राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी द्वारा 09 जनवरी 2022 कों देश के 33 सैनिक स्कूल के लिए कक्षा-6वीं व कक्षा-9वीं प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी थी |
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर(छत्तीसगढ़) के कुल 100 रिक्त पदों के लिए हुई थी चयन परीक्षा |
- सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिये छात्र की पात्रता, चयन परीक्षा में न्युनतम अंक प्राप्त करने पर आधारित था ।
- अर्थात सभी 4 विषय में पूर्णांक का 25% व कुल पूर्णांक का 40% प्राप्त करना अनिवार्य था।
- मतलब सीधा सा है की कोई अभ्यर्थी यदि प्रत्येक विषय में नीचे दिए Eligiblity Marks से कम अंक प्राप्त करता है तो वह अभ्यर्थी Admission के लिए पात्र नहीं होगा |
पात्रता हेतु अंक निर्धारण सारणी:-
विषय | पूर्णांक (Maximum Marks) | पात्रता का प्रतिशत | पात्रता के लिए प्राप्तांक (Eligiblity Marks) |
भाषा (Language) | 50 | 25% | 12.5 |
गणित (Mathematics) | 150 | 25% | 37.5 |
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 50 | 25% | 12.5 |
Intelligence (तर्कशक्ति) | 50 | 25% | 12.5 |
योग (Total) | 300 | 40% | 120 |
पात्र अभ्यर्थी एवं कुल रिक्त सीट विवरण:-
लिंग (Gender) | कुल पात्र विद्यार्थी | कुल रिक्त सीट | 1 सीट के पीछे प्रतियोगी बच्चों का अनुपात |
बालक (Boys) | 50185 | 2418 | 20.75 |
बालिका (Girls) | 15532 | 355 | 43.75 |
योग (Total) | 65537 | 2773 | 23.63 |
- टिप:-कक्षा-6वीं के कुल रिक्त सीट में से 10% सीट बालिकाओं के लिए Reserve रहेंगे |
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर(छत्तीसगढ़) के कुल 100 रिक्त पदों में से 90 सीट बालकों के लिए व 10 सीट बालिकाओं के लिए आरक्षित रहेंगे |
जातिवार कुल रिक्त सीटों का विवरण:-
जाति(Category) | राज्य स्तर के विद्यार्थीयों के लिए आरक्षित सीट [List-A] | राष्ट्रीय स्तर के विद्यार्थीयों के लिए आरक्षित सीट [List-B] | कुल आरक्षित सीट |
कुल आरक्षित सीट | 67 | 33 | 100 |
अ.जा.(SC) | 67 का 15%=10 | 33 का 15%=05 | 15 |
अ.ज.जा.(ST) | 67 का 7.5% =05 | 33 का 7.5%=02 | 07 |
अ.पि.व.(OBC) | 67 का 27%=18 | 33 का 27%=09 | 27 |
कुल बचत सीट | 67-(10+05+18)=34 | 33-(05+02+09)=17 | 51 |
भूतपूर्व सैनिक के बच्चे | कुल बचत सीट 34 का 25%=09 | कुल बचत सीट 17 का 25%=04 | 13 |
सामान्य | कुल बचत सीट 34-09(भूतपूर्व सैनिक के बच्चे)=25 | कुल बचत सीट 17-04(भूतपूर्व सैनिक के बच्चे)=13 | 38 |
कुल आरक्षित सीट | 67 | 33 | 100 |
- राष्ट्रीय स्तर के विद्यार्थीयों के लिए आरक्षित सीट [List-B] की अनुपलब्धता में सीटें राज्य स्तर के विद्यार्थीयों के लिए आरक्षित सीट [List-A] से भरें जायेंगे |
- चयन परीक्षा उत्तीर्ण व पात्र अभ्यर्थियों का मेरिट सूचि कुल आरक्षित सीट अनुसार सैनिक स्कूल के वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी एवम बुलावे की सूची 1:3 में चिकित्सा जाँच के पहले प्रकाशित की जायेगी |
- चिकित्सा जाँच के बाद अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सूचि सैनिक स्कूल के वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी |
- दो अभ्यर्थियों द्वारा सामान अंक प्राप्त करने पर निम्न विषय के क्रम में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी कों वरीयता दी जायेगी |
चयन परीक्षा में समान अंक पर वरीयता का क्रम:-
वरीयता का क्रम | विषय-कक्षा-6वीं | विषय-कक्षा-9वीं |
01. | गणित (Mathematics) | गणित (Mathematics) |
02. | Intelligence (तर्कशक्ति) | Intelligence (तर्कशक्ति) |
03. | भाषा (Language) | भाषा (English) |
04. | सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | सामान्य विज्ञान (General Science) |
05. | उम्र के अनुसार (Lower Age) | उम्र के अनुसार (Lower Age) |
AISSE EXAM 2022 आवेदन व परीक्षा समय सारणी :-
Online आवेदन की तिथी :- | 05 नवम्बर 2021 तक | |
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथी :- | 05 नवम्बर 2021 (शाम 11:50 बजे तक) |
Online आवेदन सुधार की तिथि :- | 07 नवम्बर 2021 से 10 नवम्बर 2021 तक | |
चयन परीक्षा तिथि :- | 09 जनवरी 2022 |
कक्षा 6वीं चयन परीक्षा समय :- | दोपहर 02:00 बजे से 04:30 बजे तक | |
कक्षा 9वीं चयन परीक्षा समय :- | दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक | |
ऑनलाइन आवेदन सम्बंधित निर्देश व विवरणिका :- | Downlode Here |
Online रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक :- | Click Here |
परीक्षा परिणाम घोषित करने की सुचना | Click Here |
परीक्षा परिणाम में पात्र व अपात्र संख्या | Click Here |
आदर्श उत्तर परीक्षा 2021-22 | Click Here |
प्रवेश पत्र Download करने के पहले कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश :-
- इस बार Admit Card के साथ परीक्षा व कोविड-19 से संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं जिनको भलीभांति पढ़कर उनका पालन करना है। तो परीक्षा हाल में जाने से पहले व जाने के बाद प्रवेश पत्र में क्या कुछ करना है उसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है जिसे ध्यान से पढ़ना है और आवश्यक तैयारी कर लेना है।
- परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले…
- Admit Card Download करने के पश्चात Admit Card में Print हुये कोविड-19 संबंधी स्वघोषणा पत्र भरकर लेना है।
- Admit Card में बच्चे का एक फोटो चस्पा करना है।
- Admit Card में बच्चे के Left Hand के Thumb लगवा लेना है।
- Admit Card में अभिभावक का हस्ताक्षर कराना है।
- परीक्षा हाल में प्रवेश के बाद…
- Admit Card में बच्चे का हस्ताक्षर पर्यवेक्षक के सामने करना है।
- नीचे Simple के तौर पर एक Admit Card दिया जा रहा है जिसमे कहाँ, क्या और कैसे करना है बताया गया है :-

प्रवेश पत्र Download करने की प्रक्रिया :-
- 1️⃣सबसे पहले सैनिक स्कूल के Official Website में जायें।
- 2️⃣आप लोगों की सुविधा के लिये यहाँ Admit Card Section के Download Admit Card का लिंक नीचे दिया जा रहा जिससे आप सीधा Download Link में पहुँच जायेंगें ।
- 3️⃣लिंक में जाने के बाद नीचे दिये गये Screen shot की तरह Interface आयेगा जिसमें Application Number, Date of Birth व Captcha Code डालकर Submit बटन को दबायें।

- 4️⃣Submit Button click करते ही अगले पेज में कोरोना गाईड लाईन संबंधी जानकारी मांगी जायेगी जिसे आपको हाँ या नहीं में जवाब देकर Submit Button को click करना है जिससे Admit Card Open हो जायेगा। जिसे सबसे ऊपरे दिये गये Download Admit Card के Touch करके Download कर सकते हैं।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSE EXAM 2022 ) कक्षा 6 व 9 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन – ONLINE APPLICATION FOR ADMISSION IN CLASS 6 & 9
कक्षा 6वीं व 9वीं के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश हेतु ( AISSE EXAM 2022 ) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है जिसके लिए आप Online आवेदन 27 सितम्बर से 05 नवम्बर 2021 तक कर सकते हैं
सैनिक स्कूल क्या है ?
सैनिक स्कूल भारतीय रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसाइटी के प्रबंधन में संचालित की जाती है । सैनिक स्कूलों में छात्रों को मुख्य रुप से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के माध्यम से भारतीय सेनाओं में अधिकारी या ऑफिसर बनने के लिए तैयार किया जाता है। सैनिक स्कूल CBSE बोर्ड से संबद्धित अंग्रेजी माध्यम के आवासीय स्कूल हैं जिनमें छात्रों को 6th और 9th कक्षा में प्रवेश लेने का विकल्प दिया जाता है।

चयन परीक्षा शुल्क विवरण :-
श्रेणी (Category) | शुल्क विवरण (Fee Detail) |
सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग /अन्य :- | रु. 500/- |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति :- | रु. 400/- |
सैनिक स्कूल में आवेदन करने की पात्रता :-
कक्षा-6वीं के लिए:-
- कक्षा-6 में प्रवेश पाने के लिए लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कक्षा-9 वीं के लिएः-
- अभ्यर्थी की आयु 13 वर्ष से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- कक्षा-9वीं में प्रेवश के लिए भी लड़के और लड़कियां दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 2022 कक्षा 6 में प्रवेश हेतु निर्देश :-
- अभ्यर्थी केवल Online ही आवेदन कर सकते हैं ।
- व्यक्तिगत विवरण, संपर्क विवरण व पता के साथ User ID व Password बनाना होगा ।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान एक Application Number मिलेगा जो आगे Online आवेदन प्रक्रिया के दौरान काम आयेगा तो इसे नोट कर लें
- 05 नवम्बर तक करनी होगी Exam fee का भुगतान ।
- 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक आवेदन सुधार कर सकते हैं ।
- 9 जनवरी-2022 को होगी चयन परीक्षा ।
सैनिक स्कूल चयन परीक्षा हेतु दस्तावेज
Online आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से हैं :
- अभ्यर्थी का फोटोग्राफ (फोटोग्राफ का आकार 10-100 के.बी JPG/JPEG format में होना चाहिए)
- अभ्यर्थी का Signature (Signature का आकार 04-30 के.बी में होना चाहिए)
- अभ्यर्थी का Thumb Impression (Thumb Impression का आकार 04-30 के.बी में होना चाहिए)
- जन्मतिथि प्रमाण के लिये दस्तावेज (जन्मतिथि प्रमाण का आकार 50-500 के.बी में होना चाहिए)
- मूल निवासी प्रमाण पत्र (मूल निवासी का आकार 50-500 के.बी में होना चाहिए)

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (NVS EXAM 2022 ONLINE APPLICATION FOR ADMISSION
FOLLOW – Edudepart.com
शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए Edudepart.com पर विजिट करें और हमारे सोशल मिडिया @ Telegram @ WhatsApp @ Facebook @ Twitter @ Youtube को जॉइन करें। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये आदेशों व निर्देशों का अपडेट के लिए हमें सब्सक्राइब करें।