UDISE Plus Teacher Profile : UDISE Plus में Teacher Profile (शिक्षक विवरण) अपडेट करना होता है जिसमें शिक्षक द्वारा विषयों का अध्ययन किस स्तर तक किया गया है नियुक्ति और शिक्षण संबंधी प्रशिक्षण एवं अन्य संबंधी जानकारी अद्यतन करनी है |
UDISE Plus में Teacher Profile ( शिक्षक विवरण ) कैसे अपडेट करें
सामान्य प्रोफ़ाइल संबंधी जानकारी अद्यतन करनी है | इस प्रकार से होगा National Teacher Code – TP22078309
Step 1: UDISE Plus पोर्टल पर Login करें
- UDISE Plus पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मेनू में दिए गए ‘Login’ बटन पर क्लिक करें और ‘Teacher Module’ का विकल्प चुनें।
- अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को चुनें।
- अपने स्कूल का UDISE Plus व Password और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड दर्ज़ करके ‘Login’ करें।
Step 2: Teacher Moduleमें जाएं
- Login करने के बाद, आपको ‘Dahboard’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपके स्कूल के कुल कार्यरत टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की संख्या दिखेगी। कुल संख्या (Total) पर क्लिक करें।
- सभी शिक्षकों की सूची उनके विवरण के साथ खुल जाएगी।

Step 3: प्रोफ़ाइल अपडेट करें
सूची में हर शिक्षक के नाम के आगे तीन फॉर्म (Red Colour/Incomplete स्टेटस में) दिखेंगे:
- General Profile (GP): इस पर क्लिक करें। शिक्षक की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जेंडर, जन्मतिथि, आधार संख्या और सोशल कैटेगरी की जाँच करें। कोई त्रुटि हो तो उसे सुधारें और ‘Update’ पर क्लिक करें।
- Appointment & Teaching Profile (AP): शिक्षक की नियुक्ति का वर्ष, पढ़ाने का स्तर और शैक्षणिक/व्यावसायिक योग्यता (Academic & Professional Qualification) भरें या सुधारें और ‘Update’ करें।
- Training & Other Details (TP): शिक्षक द्वारा लिए गए प्रशिक्षण (Training), कंप्यूटर ज्ञान और अन्य संबंधित विवरण दर्ज़ करें।
- 3.2.30 Whether Teacher is CTET/STET
qualified ? *1 – Yes or 2 – No - If yes, Year of Qualifying……………..
- 3.2.30 Whether Teacher is CTET/STET


Step 4: नया शिक्षक जोड़ना (Add) या हटाना (Left/Transfer)
- नया शिक्षक जोड़ना: यदि कोई नया शिक्षक स्कूल में आया है, तो ‘Add New Teacher’ विकल्प का उपयोग करके उनकी सभी जानकारी भरें।
- शिक्षक हटाना: यदि कोई शिक्षक ट्रांसफर, रिटायर हो गया है या नौकरी छोड़ चुका है, तो उनके नाम के आगे ‘Left School’ या ‘Delete/Transfer’ विकल्प का चयन करें।
- मर्ज शालाओं के Teacher Import
– मर्ज हुए शालाओं के बच्चों व शिक्षकों को उच्च संस्था में इंपोर्ट करना कई पर इसके लिए आप अपने जिला समग्र कार्यालय से संपर्क कर उनके निर्देश अनुसार ही कार्य करें।


इन्हें भी पढ़ें :-
- UDISE Plus में School Profile (शाला विवरण ) कैसे अपडेट करें
- UDISE Plus में Teacher Profile ( शिक्षक विवरण ) कैसे अपडेट करें
- UDISE Plus में Student Profile (छात्र विवरण ) कैसे अपडेट करें


