UDISE Plus में School Profile (शाला विवरण ) कैसे अपडेट करें

UDISE Plus में School Profile (शाला विवरण ) कैसे अपडेट करें ,यहाँ पर जानेंगे

School Profile Entry linkOpen
Udise plus data एन्ट्री फार्मेटOpen
UDISE Plus में School Profile (शाला विवरण ) कैसे अपडेट करें
UDISE Plus में School Profile (शाला विवरण ) कैसे अपडेट करें
School Profile Entry linkOpen
Udise plus data एन्ट्री फार्मेटOpen
UDISE Plus में School Profile (शाला विवरण ) कैसे अपडेट करें

खंड 1 – स्कूल प्रोफाइल ( स्थान , संरचना , प्रबंधन व शिक्षा का माध्यम )

UDISE Plus में School Profile (शाला विवरण ) कैसे अपडेट करें

स्कूल बेसिक प्रोफाइल {1.1 से 1.59}-

1.1 से 1.23 तक Edit नहीं होगा | आवश्यक सुधार के लिये Block Operator से संपर्क करें |

भाषा और अन्य{1.24 से 1.36}-

1.24 – स्कूल में बच्चों द्वारा पढ़े जाने वाले विभिन्न विषयों में बच्चों की संख्या (कुल दर्ज संख्या) को लिखना है।

1.30 – क्या स्कूल में pre vocational पाठ्यक्रम संचालित है | यहाँ Block से selected स्कूलों को 10000 रू. कि राशि जारी कि गयी है उनको ये भरना है |

1.34 – पिछले सत्र 2022-23 में लगने वाले शाला दिवसों की संख्या को लिखना। सत्र 2022-23 कुल स्कूल दिवस – 239 दिन होगा |

आंगनवाड़ी, SMC/SMDC {1.37 से 1.52}-

1.44 (क)- क्या स्कूल निर्माण समिति (School Building Committee) का गठन किया गया है? =>शाला भवन व परिवेश के किये समिति गठन के बारे में जानकारी देना है |

(ख) क्या स्कूल ने अपनी अकादमिक समिति (Academic Committee) का गठन किया है? शाला भवन व परिवेश के किये समिति गठन के बारे में जानकारी देना है | =>यह समिति शाला के मूल्यांकनकर्ता के रूप में कार्य करेगा।

(ग) क्या स्कूल ने अपने अभिभावक-अध्यापक संस्था (PTA) का गठन किया है? हाँ

1.47- एक ही परिसर में बहुत सारे स्कूल स्थित हों जिनका UDISE अलग अलग हों की स्थिति में |

1.52- पिछले शैक्षणिक वर्ष में स्कूल में परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की कुल संख्या | सत्र 2022-23 कुल स्कूल दिवस – 239 दिन होगा | प्रति सप्ताह-6 दिवस व प्रति माह- 24 दिवस होगा |

ग्रेडेड पूरक सामग्री (पिछले शैक्षणिक वर्ष के लिए){1.53}-

1.53.1.1 – वर्तमान शैक्षणिक वर्ष (2023-24) में पाठ्यपुस्तकें जून-2023 में प्राप्त हुईं|

1.53.3 -क्या स्कूल को पिछले शैक्षणिक वर्ष में ग्रेडेड पूरक सामग्री(TLM) प्राप्त हुई है? =>जो शिक्षक को उसकी प्रस्तुति को मूर्त, प्रभावी, दिलचस्प, सार्थक और प्रेरणादायक बनाने में मदद करती हैं।

1.53.3.1 -श्रेणीबद्ध अनुपूरक सामग्री उपलब्ध – शिक्षार्थियों को किसी दिए गए पाठ से जानकारी को समझने या आत्मसात करने में सक्षम बनाती हैं।

शिक्षण, अधिगम {1.54}-

1.54.2 – कुल सृजित सीखने के परिणाम आधारित मूल्यांकन मदों की संख्या – प्रत्येक कक्षा के लिये 8-10 अधिगम निर्धारित है आप कक्षा अनुसार अधिगम कि संख्या ले सकते हैं |

1.54.5 -सीखने के परिणामों में पहचाने गए हार्ड स्पॉट की कुल संख्या – इसका तात्पर्य यह है कि ज्ञान प्राप्त करने और सीखने के बाद आपको जो परिणाम मिले हैं, परिणामों में अभी भी कठिनाई कहाँ हैं।

स्कूल सुरक्षा {1.55.1 से 1.55.20}-

शाला सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं कि भौतिक स्थिति अनुसार जानकारी भरें |

प्राप्तियां और व्यय {1.56 से 1.59}-

1.56.1- संयुक्त अनुदान में विद्यालय को प्राप्त सत्र 2022-23 में नीचे दिए गये क्र.1 से 6 तक के अनुदान को जोड़कर लिखना है |

(1) शाला अनुदान राशि दर्ज संख्या अनुसार-

  • 01 से 30 तक – @10000.00
  • 31 से 100 तक – @25000.00
  • 101 से 250 तक – @50000.00
  • 251 से 1000 तक – @75000.00
  • 1000 से अधिक – @100000.00

(2) आत्मरक्षा प्रशिक्षण –

  • पूर्व माध्यमिक- ₹ 5000
  • हाई/हायर सेकेण्डरी – ₹ 5000

(3) प्रिंट रिच वातावरण –

प्राथमिक- ₹ 2500

(4) इंटरनेट कनेक्शन –

प्राथमिक- ₹ 1000

(5) Innovation Project (Selected MS) –

पूर्व माध्यमिक- ₹ 10000

(6) राष्ट्रीय अविष्कार अभियान(RAA)-

हाई/हायर सेकेण्डरी – ₹ 5000

1.56.4- खेलगढिया अनुदान 2022-23

  • प्राथमिक- ₹ 0
  • पूर्व माध्यमिक- ₹ 0
  • हाई/हायर सेकेण्डरी – ₹ 0

1.56.5- मिडिया और सामुदायिक अनुदान 2022-23

  • प्राथमिक- ₹ 800
  • पूर्व माध्यमिक- ₹ 800
  • हाई/हायर सेकेण्डरी – ₹ 800

1.56.6- SMC/SMDC अनुदान 2022-23

  • प्राथमिक – ₹2280
  • पूर्व माध्यमिक -₹2280
  • हाई/हायर सेकेण्डरी – ₹3000

खंड 2 – भौतिक सुविधाएं, उपकरण, कम्प्युटर और डिजिटल पहल (कक्ष, ICT, भौतिक सुविधा)

कक्षा कक्ष

शाला के भौतिक संसाधन के बारे में जानकारी देनी है |

  • 2.4- (क)निर्देशात्मक उद्देश्यों के लिए कक्षा कक्ष अर्थात पढ़ाने के लिये उपयोग में लाने वाले कक्षा की संख्या |
  • 2.4- (ख)स्थिति के अनुसार पठन कक्षा का ब्यौरा अर्थात पढ़ाने के लिये उपयोग में लाने वाले कक्षा की स्थिति |
  • 2.6- स्कूल में उपलब्ध पठन कक्षा को छोड़कर अन्य कमरों की कुल संख्या |

शौचालय की सुविधा

शाला के शौचालय के बारे में जानकारी देनी है |

2.7- क्या शौचालय में भस्मक(सेनेटरी पेड के उचित निपटारे की व्यवस्था है|)

स्कूलों में भौतिक सुविधाएं और उपकरण

स्कूलों में भौतिक सुविधाएं और उपकरण व संसाधन के बारे में जानकारी अपडेट करना है |

आईसीटी और डिजिटल पहल

स्कूलों में उपकरण व संसाधन के बारे में जानकारी अपडेट करना है |

इन्हें भी पढ़ें :-

Leave a Comment

You cannot copy content of this page