कक्षा 8 विज्ञान सीखने के प्रतिफल ( Class 8 Science Learning Outcomes)

कक्षा 8 विज्ञान सीखने के प्रतिफल ( Class 8 Science Learning Outcomes)

कक्षा 8 विज्ञान सीखने के प्रतिफल ( Class 8 Science Learning Outcomes)
Learning-Outcomes
  • वस्तुओं और जीवों में अन्तर करता है ।
    • जैसे- प्राकृतिक एवं मानव निर्मित रेशे, असम्पर्क और सम्पर्क बल, तरल पदार्थ-विद्युत चालक और कुचालक, पौधों और जंतुओं की कोशिकाएँ पिण्डज और अण्डज जंतुओं को उनके गुणों, संरचना तथा कार्य के आधार पर।
  • विशेषताओं एवं गुणों के आधार पर सामग्रियों एवं जीवों का वर्गीकरण करता है।
    • जैसे-धातु और अधातु, खरीफ और रबी ।
  • फसल, उपयोगी और अनुपयोगी सूक्ष्मजीव, लैंगिक और अलैंगिक प्रजनन, खगोलीय पिण्ड, समाप्त होने वाले एवं अक्षय प्राकृतिक संसाधन।
  • प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए सरल जाँच आयोजित करता है।
    • जैसे-दहन के लिए आवश्यक शर्ते क्या हैं? हम अचार और मुरब्बों में नमक और चीनी क्यों मिलाते हैं? क्या तरल पदार्थ समान गहराई पर समान दबाब डालते हैं? आदि
  • प्रक्रियाओं एवं घटनाओं को कारणों से संबंधित करता है ।
    • जैसे-हवा में प्रदूषकों के कारण धूम-कोहरे का बनना, अम्ल वर्षा के कारण स्मारकों का क्षरण।
  • प्रक्रियाओं और घटनाओं का वर्णन करता है।
    • जैसे मनुष्य और जन्तुओं में प्रजनन; ध्वनि का संचरण तथा उत्पन्न होना, विद्युत प्रवाह के रासायनिक प्रभाव: बहुप्रतिबिम्ब बनाना, ज्वाला की संरचना।

Class 8 Science Learning Outcomes

  • रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए शब्द समीकरण लिखता है ।
    • जैसे धातुओं और अधातुओं की हवा, पानी तथा अम्ल के साथ अभिक्रिया।
  • आपतन कोण और परावर्तन कोण का मापन करता है।
  • सूक्ष्मजीवों, प्याज की झिल्ली, मानव गाल की कोशिकाएँ आदि की स्लाइड्स तैयार करता है और उनसे संबंधित सूक्ष्म जानकारियों का वर्णन करता है।
  • कोशिका, आँख, मानव प्रजनन, अंगों एवं प्रायोगिक सेटअप आदि की संरचना का नामांकित चित्र, प्रवाह चार्ट बनाता है।
  • परिवेश से सामग्री का उपयोग करते हुए मॉडलों का निर्माण करता है और उनके कार्यों को बताता है
    • जैसे इकतारा, इलेक्ट्रोस्कोप, अग्नि शामक यंत्र आदि।
  • वैज्ञानिक अवधारणाओं को दैनिक जीवन की घटनाओं से जोड़ता है। जल का शुद्धीकरण, बायोडिग्रेडेबल और नॉन बायोडिग्रेडेबल कचरे को अलग करना. फसल उत्पादन में वृद्धि, विभिन्न कार्यों हेतु उपयुक्त धातुओं एवं अधातुओं का उपयोग. घर्षण को कम/ज्यादा करना। किशोरावस्था में चुनौतीपूर्ण मिथ और भ्रांतियाँ।
  • वैज्ञानिक खोजों की कहानियों की चर्चा और प्रशंसा करता है।
  • पर्यावरण की रक्षा का प्रयास करता है। जैसे- संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीकों से उपयोग. उर्वरकों और कीटनाशकों का नियंत्रित उपयोग, पर्यावरणीय खतरों से निपटने के सुझाव देता है।
  • सृजनात्मकता का प्रदर्शन करता है। डिजाइन बनाने, बनाने एवं योजना उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने में।
  • मूल्यों जैसे ईमानदारी, वस्तुनिष्ठता, सहयोग, भय एवं पूर्वाग्रहों से मुक्ति जैसे गुणों को प्रदर्शित करता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.