कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान के प्रतिफल [ Social Science Learning Outcome ]

कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान के प्रतिफल (Class 7 Social Science Learning Outcome ) यह बताता है कि शिक्षार्थी को कक्षा 7 में सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में कम से कम क्या जानने चाहिए?

कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान के प्रतिफल (Class 7 Social Science Learning Outcome )

1. आरेख में पृथ्वी के प्रमुख आंतरिक परतों चट्टानों के प्रकार, वायुमंडल की परतों को इंगित करता है।

2. विश्व मानचित्र या ग्लोब पर विभिन्न जलवायु क्षेत्रों का वितरण और सीमा निर्धारित करता है।

3. भूकंप, बाढ़, सूखे आदि आपदाओं की स्थिति में किए जाने वाले निवारक कार्यों को समझता है।

4. विभिन्न कारकों/घटनाओं के कारण स्थलाकृतियों के गठन का वर्णन करता है।

5. वायुमंडल की संघटन और संरचना बताता है।

6. पर्यावरण के विभिन्न घटकों और उनके बीच के संबंध का वर्णन कर पाता है।

7. अपने परिवेश में प्रदूषण में योगदान करने वाले कारकों का विश्लेषण करता है और इसे रोकने के उपायों की समीक्षा करता है।

8. जलवायु, भू-आकृति आदि विभिन्न कारकों के कारण वनस्पतियों और जीवों में विविधता होती हैं इसे समझता है।

9. आपदाओं और आपदाओं के कारकों को समझता है।

10.वायु, जल, ऊर्जा, वनस्पति और जीव जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जरूरत के प्रति संवेदनशीलता है।

11.अलग-अलग जलवायु क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन के बीच अंतरसंबंध को प्रदर्शित करता है।

12.कारकों का विश्लेषण करता है जो विशिष्ट क्षेत्रों के विकास को प्रभावित करते हैं।

13.इतिहास में विभिन्न अवधि का अध्ययन करने के लिए प्रयुक्त स्रोतों के उदाहरण प्रस्तुत करता है।

14.मध्यकाल के दौरान विभिन्न स्थानों में| होने वाली महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं में आपसी संबंध देख पाता है।

15.आदिवासी, खानाबदोश चरवाहा और बंजारा आदि के आजीविका के पैटर्न और क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति के बीच संबंध की व्याख्या करता है।

16.मध्य काल के दौरान सामाजिक-राजनैतिक और परिवर्तनों का विश्लेषण करता है।

17.खिलजी, तुगलक मुगल आदि विभिन्न राज्यों में संचालित सैन्य नियंत्रण के लिए प्रशासनिक व्यवस्था और रणनीति का विश्लेषण कर पाता है।

18.विभिन्न शासकों की नीतियों के बीच तुलना कर पाता है।

19.उदाहरणों के साथ मंदिरों, मकबरों और मस्जिदों के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शैली और तकनीक में विशिष्ट विकास का वर्णन करता है।

20.उन कारकों का विश्लेषण करता है जिससे नए धार्मिक विचार और आंदोलन (भक्ति और सूफी) उभरे।

21.भक्ति और सूफी संतों की कविता से तत्कालीन समाज के बारे में निष्कर्ष निकालता है।

22.लोकतंत्र में समानता के महत्व को स्पष्ट कर पाता है।

23.राजनैतिक समानता, आर्थिक समानता और सामाजिक समानता के बीच में अंतर करता है।

24.समानता के अधिकार के संदर्भ में अपने क्षेत्र के सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक मुद्दों की व्याख्या करता

25.स्थानीय सरकार और राज्य सरकार के बीच अंतर कर पाता है।

26.विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया का वर्णन करता है।

27.राज्य की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मानचित्र पर अपना निर्वाचन क्षेत्र पहचानता है और स्थानीय विधायक का नाम जानता है।

28.समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं से होने वाले भेदभावों के कारणों और परिणामों की व्याख्या कर पाता है।

29.समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं की पहचान कर पाता है।

30.उचित उदाहरणों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं पर मौखिक एवं लिखित रूप में विचार अभिव्यक्त कर पाता है।

31.समाचार पत्रों से उचित उदाहरण के साथ मीडिया के कामकाज की व्याख्या करता है।

32.विज्ञापन की रचना करता है।

33.विभिन्न प्रकार के बाजारों में अंतर करता है।

34.यह चिन्हांकित करता है कि कैसे माल विभिन्न बाजारों से गुजरता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.