Bagless Day Activities 19 oct 2024 : समझे दशहरा के महत्व को व जानें ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के बारे में
दशहरे के अवसर पर बैगलेस डे (19 अक्टूबर 2024) पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन छात्र बिना किसी बैग के स्कूल आएंगे और पढ़ाई के बजाय रचनात्मक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इन गतिविधियों में दशहरा पर्व पर चर्चा, रामायण की कहानियों का मंचन, पारंपरिक खेल, कला और शिल्प कार्यशालाएं, और भारतीय संस्कृति की विविधता पर संवाद शामिल होंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को उत्सवों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता से परिचित कराना है, साथ ही उन्हें आनंदमय और सीखने का अनोखा अनुभव प्रदान करना है।