Immovable Property Return (अचल संपत्ति) : वह संपत्ति होती है जो स्थिर और गतिहीन होती है, यानी जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं ले जाया जा सकता। यह भूमि (land) और उस पर बनी हुई संरचनाओं, जैसे घर, अपार्टमेंट, ऑफिस बिल्डिंग, कारख़ाने, आदि को शामिल करती है।
अचल संपत्ति के प्रमुख प्रकार:
- आवासीय संपत्ति (Residential Property): इसमें घर, फ्लैट, अपार्टमेंट आदि आते हैं, जिनका उपयोग लोग रहने के लिए करते हैं।
- व्यावसायिक संपत्ति (Commercial Property): इसमें ऑफिस बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्तरां आदि आते हैं, जिनका उपयोग व्यापार या व्यवसायिक गतिविधियों के लिए किया जाता है।
- औद्योगिक संपत्ति (Industrial Property): इसमें कारख़ाने, गोदाम, फैक्ट्रियाँ आदि शामिल होती हैं, जिनका उपयोग उत्पादन, वितरण या अन्य औद्योगिक कार्यों के लिए होता है।
- कृषि भूमि (Agricultural Land): यह भूमि खेतों, बाग़ों और अन्य कृषि कार्यों के लिए उपयोग होती है।
पोस्ट विवरण
अचल संपत्ति से जुड़े कुछ और नियम:
- सरकारी कर्मचारी, अचल संपत्ति से जुड़े विवरण को सालाना भरते हैं।
- राज्य सरकार के कर्मचारियों को, निर्धारित प्रपत्र में विभाग को अचल संपत्ति का विवरण देना होता है।
- अचल संपत्ति से जुड़ा विवरण, 31 दिसंबर की स्थिति के मुताबिक, हर साल 31 जनवरी तक देना होता है।
- अगर किसी कर्मचारी के पास एक से ज़्यादा अचल संपत्तियां हैं, तो हर संपत्ति को अलग-अलग बताना होता है।
- अगर किसी कर्मचारी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, तो भी उसे अचल संपत्ति से जुड़ा विवरण देना होता है।
- अगर कर्मचारी संपत्ति की जानकारी नहीं देता, तो पदोन्नति में रुकावट आ सकती है।
- अगर कर्मचारी गलत जानकारी देता है, तो उस पर भ्रष्टाचार का केस चल सकता है।
Immovable Property Return Entry संबंधी सामान्य निर्देश
- समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों / शिक्षकों की अचल संपत्ति विवरण (IPR) का डिजिटलाइजेशन किया जाना है।
- IPR की एन्ट्री संबंधित अधिकारी/शिक्षक/कर्मचारी स्वयं करेंगें।
- IPR की एन्ट्री सभी अधिकारी/शिक्षक/कर्मचारी अपने Cgschool.in के ID व Password का उपयोग करते हुए करेंगे ।
- सारी जानकारी अवकाश प्रबंधन पोर्टल HRMIS Leave Management System में अपलोड किया जाना है । जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।
लोक शिक्षण संचालनालय आदेश 27-11-2024 | Open |
IPR Entry प्रक्रिया –
- सबसे पहले आपको नीचे दिये गये लिंक में जाकर अपने Cgschool.in के ID व Password से Login हो जाना है ।
- जहाँ आपको नीचे दिये गये Screen Shot की तरह Interface दिखाई देगा ।
- जहाँ हमें IPR Section में जाके अचल संपत्ति का विवरण दर्ज करना है ।
- इसके लिये हमने Excel Sheet भी बनाया है जिसमे आप अपनी जानकार भरकर विभिन्न वर्षों का विवरण दर्ज कर सकते हैं ।
- हमने नमूनार्थ अचल संपत्ति का विवरण भी Uplode कर दिया है यह केवल जानकारी के लिये है हर शिक्षक / कर्मचारी का अलग हो सकता है तो अपने अचल संपत्ति के अनुसार इसको दर्ज करें।
Step 1- Portal Interface

Step 2 – Login Interface-

Step 3 Staff interface-

Step 4 IPR Interface-

Step 5 Upload Interface-

शिक्षक पंचायत संवर्ग का पुनरीक्षित वेतनमान (2015-2018 तक)-

एल.बी.संवर्ग वेतनमान (2018-2023 तक)-

नमुनार्थ अचल संपत्ति –
- वैसे तो अचल संपत्ति का विवरण प्रति वर्ष भरा जाता है ।
- अपने जिले या ब्लॉक के निर्देशानुसार जानकारी भरें।
- पोर्टल में 2015 से 2023 तक का विकल्प दिया है तो हमें 2018 से अब तक का भरना हैं

- शिक्षक समूह बीमा योजना (GIS)
- शिक्षक अनुग्रह राशि
- Green card बंद क्यों किया गया
- शिक्षक अनुकम्पा नियुक्ति नियमावली
- शिक्षक तकनीकी त्यागपत्र संबंधी आदेश
- सफर शिक्षाकर्मी से शिक्षक तक
- शासकीय सेवकों की अनुपस्थिति संबंधी आदेश
- Use of Social Media Rule 2017

चन्द्रप्रकाश नायक , जो कि वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं . अभी आप Edu Depart में नि:शुल्क मुख्य संपादक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं .