TET : Teacher Eligibility Test (शिक्षक पात्रता परीक्षा) यह भारत में सरकारी स्कूलों (कक्षा 1 से 8) में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य योग्यता परीक्षा है। इसे शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 के तहत शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था।
शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी मुख्य बिंदु:
- उद्देश्य: यह प्रमाणित करता है कि उम्मीदवार के पास बच्चों को पढ़ाने की आवश्यक क्षमता और समझ है या नहीं
- दो स्तर (Level):
- पेपर-1 (प्राथमिक स्तर): कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए
- पेपर-2 (उच्च प्राथमिक स्तर): कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए
- आयोजक: यह परीक्षा केंद्र सरकार राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(CTET) और राज्य सरकारें {जैसे CGTET (छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा), UPTET, आदि} दोनों द्वारा आयोजित की जाती है।
- योग्यता: इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों का D.El.Ed, BTI, या B.Ed जैसे शिक्षक प्रशिक्षण (Teacher Training) कोर्स पूरा करना आवश्यक है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी प्रावधान:-
- यह परीक्षा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अर्हता मात्र होती है ।
- इसे शिक्षकीय पद पर नियुक्ति के लिए आदेश नहीं माना जा सकता ।
- निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की कण्डिका 2(N) में उल्लेखित सभी शालाओं में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए यह अनिवार्य अर्हता है ।
- प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित होती है ।
- इस परीक्षा में पात्रता हेतु अभ्यर्थियों को न्यूनतम पाना आवश्यक होता है । जहाँ….
- राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(CTET)
- ST/SC/OBC(गैर क्रीमी लेयर) को – 55% अंक
- Gen को – 60% अंक लाना आवश्यक होता है ।
- छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET)
- ST/SC/OBC को – 50% अंक
- Gen को – 60% अंक लाना आवश्यक होता है ।
- सभी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क एवं परीक्षा शुल्क में छूट की पात्रता होती है ।
- परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों को पात्र (Eligible) अथवा अपात्र (Not Eligible) दर्शाया जाता है ।
- छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग का अनुसार इस परीक्षा में प्राप्त अंक शिक्षक चयन के लिए अधिभार के रूप में गणना के लिए उपयोग में लाए जा सकेगा।
- अधिभार का निर्धारण नियुक्तिकर्ता द्वारा किया जाएगा।
- एक बार परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी के लिए यह वैधता आजीवन रहेगा ।
- सफल घोषित उम्मीदवार अपने अंक सुधार हेतु आगामी परीक्षा में शामिल हो सकता है।
- परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की स्थिति में एक पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा जिसे नियुक्ति के समय प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
- अन्य अभ्यर्थियों को केवल अंक पत्रक दिया जाएगा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा कौन दे सकता है –
एक से पाँच तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक या इसके समकक्ष एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अथवा उत्तीर्ण ।
- अथवा न्यूनतम 45% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक या इसके समकक्ष एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (मान्यता, मानदण्ड और क्रिया विधि) विनियम, 2002 के अनुसार हो, के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अथवा उत्तीर्ण ।
- अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक या इसके समकक्ष एवं 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी.एड.) के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अथवा उत्तीर्ण ।
- अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक या इसके समकक्ष तथा शिक्षा शास्त्र विशेष शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अथवा उत्तीर्ण।
- अथवा स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अथवा 50% अंकों के साथ स्नातक तथा शिक्षा स्नातक (बी.एड.) के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अथवा उत्तीर्ण जिसने एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा-स्नातक की उपाधि प्राप्त की है उस पर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए अध्यापक के रूप में नियुक्ति हेतु विचार किया जाएगा,
- किंतु इस प्रकार अध्यापक के रूप में नियुक्त व्यक्ति को प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के दो वर्ष के भीतर एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक शिक्षा में 6 महीने का एक सेतु पाठ्यक्रम (ब्रिज कोर्स) आवश्यक रूप से पूरा करना होगा ।
छ: से आठ तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु
- कक्षा छ: से आठ तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (चाहे जिस किसी नाम से जाना जाता हो) के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अधया उत्तीर्ण।
- न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातक एवं शिक्षा शास्त्र में एकवर्षीय स्नातक (बी.एड.) अथवा द्विवर्षीय स्नातक (बी.एड.) के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अथया उत्तीर्ण।
- न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक एवं शिक्षा शास्त्र में एकवर्षीय बी.एड. उत्तीर्ण अथवा द्विवर्षीय स्नातक (बी.एड.) के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अथवा उत्तीर्ण जो इस संबंध में समय-समय पर जारी किए गए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, मानदंड तथा क्रियाविधि) विनियमों के अनुसार प्राप्त किया गया हो।
- अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष एवं वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी.एड.) के अंतिम वर्ष में सम्मिलितहोने वाले अथवा उत्तीर्ण ।
- अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) एवं 4 वर्षीय बी.ए./बी.एस.सी.एस. या बी.ए.एड., बी.एस.सी.एड. के अंतिम वर्ष में सम्मिलित्त होने कले अथवा उत्तीर्ण।
- अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक तथा एकवर्षीय बी.एड. उत्तीर्ण(विशेष शिक्षा) अथवा द्विवर्षीय बी.एड. (विशेष शिक्षा) के अंतिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अध्धया उत्तीर्ण।
सुप्रीम कोर्ट के TET आदेश का शिक्षक संवर्ग प्रभाव
छत्तीसगढ़ में पंचायत शिक्षक संवर्ग संविलियन शिक्षा विभाग के एल.बी. संवर्ग में 01 जुलाई 2018 को हुआ है चूंकि RTE-2009 पुरे भारत में लागू है जिसके तहत NCTE के सारे Rules व Regulations छत्तीसगढ़ में भी लागू होते हैं इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का प्रभाव छत्तीसगढ़ के शिक्षकों पर पड़ने की संभावना है।
चुंकि कोर्ट अपने Judgement में 5 वर्ष का वर्ष बंधन रखे हैं कि जिनका भी 5 वर्ष Retirement में शेष है उनको छोड़कर सबको TET पास करना होगा तो संवर्ग वार किनको TET करना पड़ सकता है उसको जानते हैं…..
सहायक शिक्षक
- सभी सहायक शिक्षक को जिनकी सेवा 5 वर्ष से अधिक शेष है उन्हें प्राथमिक स्तर का TET परीक्षा पास करना होगा।
- ऐसे सहायक शिक्षक जिनकी सेवा 5 वर्ष से कम शेष है किंतु प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अथवा उच्च प्राथमिक शाला शिक्षक पद पर पदोन्नति लेना चाहते हैं उन्हें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की दोनों TET परीक्षा पास करना होगा।
शिक्षक
- सभी शिक्षक जिनकी सेवा 5 वर्ष से अधिक शेष है उन्हें उच्च प्राथमिक स्तर का TET परीक्षा पास करना होगा।
- ऐसे शिक्षक जिनकी सेवा 5 वर्ष से कम शेष है किंतु उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति लेना चाहते हैं, उन्हें उच्च प्राथमिक स्तर की TET परीक्षा पास करना होगा।
व्याख्याता
- व्याख्याता पद के लिये TET करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इनके लिये केवल B.ed. होना अनिवार्य है।
- यदि किसी शिक्षक को उच्च प्राथमिक शाला प्रधान पाठक बनना है तो पहले शिक्षक पद की योग्यता उच्च प्राथमिक स्तर का TET परीक्षा पास करना होगा।
- यदि किसी शिक्षक को व्याख्याता पद पर पदोन्नति प्राप्त करना है तो पहले उसे शिक्षक पद की योग्यता उच्च प्राथमिक स्तर का TET परीक्षा पास करना होगा ।
ये सारे अनुमान TET के Guidelines के अनुसार बनाया गया है राज्य सरकार इन नियमों में क्या बदलाव करती है या इसे ऐसे ही लागू करती है वो देखना पड़ेगा ।
TET परीक्षा संबंधी NCTE व स्कूल शिक्षा विभाग की Guidelines
आजीवन वैधता संबंधी NCTE का आदेश –
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) कराने के लिए NCTE गाइडलाइंस के तहत: “नियुक्ति के लिए TET क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अवधि सभी कैटेगरी के लिए ज़्यादा से ज़्यादा सात साल तक की होगी, जिसे संबंधित सरकार तय करेगी”
- उसे बदलकर यह किया जाएगा: “नियुक्ति के लिए TET क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अवधि, जब तक संबंधित सरकार द्वारा कोई और सूचना न दी जाए, वैद्यता आजीवन रहेगी।
| TET आजीवन पात्रता NCTE का पत्र 11-02-2011 | Open |
आजीवन वैधता संबंधी स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश –
- छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) परीक्षा 2011 हेतु जारी मार्गदर्शिका के अनुसार :
- “एक बार परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थी के लिए यह वैद्यता अधिकतम सात वर्षों के लिए रहेगी” को विलोपित करते किया गया है।
- इसके स्थान पर “शिक्षक पात्रता परीक्षा, प्रमाण पत्र की वैद्यता आजीवन रहेगी।”
- यह आदेश 2011 से अब तक समस्त शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र के संबंध में भी मान्य होगा।
- जिन अभ्यार्थियों के शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैद्यता समाप्त हो गई है उनके लिए पुनः नया प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।
| TET आजीवन पात्रता स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश दिनांक 26-06-2021 | Open |
TET अनिवार्यता कोर्ट निर्णय –
- सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 सितंबर 2025 को दिए गए अपने फैसले में शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य किया गया है।
- इसके तहत बिना TET उत्तीर्ण किए नौकरी कर रहे इन-सर्विस (कार्यरत) शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए 2 साल(31 अगस्त 2027) का समय दिया गया है।
- जिसे 29 मई 2026 की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में सभी सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2028 तक बढ़ा दी गई है।
1 सितंबर 2025 के फैसले के मुख्य बिंदु
- अनिवार्यता: जो शिक्षक बिना TET/CTET के पढ़ा रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
- समय-सीमा: इन शिक्षकों को योग्यता प्राप्त करने के लिए 31 अगस्त 2027 तक का समय दिया गया है।
- बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्णय: 1 सितंबर 2025 से पहले TET/CTET उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को अपनी सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई।
- जिसे 29 मई 2026 की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तिथि 31 अगस्त 2028 तक बढ़ा दी गई है।
- आगे कोई राहत नहीं: न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और मनमोहन की पीठ ने 65 से अधिक समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह अंतिम विस्तार है।
- छूट: जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में पांच वर्ष से कम समय बचा है, उन्हें टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, आरटीई से पूर्व नियुक्त किए गए वे शिक्षक जिनकी सेवा पांच वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
- राज्य सरकार की कार्रवाई: विभिन्न राज्य सरकारों को पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए नियमित रूप से (अधिमानतः वर्ष में दो बार) टीईटी परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अधिकारियों ने प्रभावित शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने में मदद करने के लिए विशेष टीईटी आयोजित करने की मंजूरी दी है।
- परिणाम: यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर शिक्षक परीक्षा पास करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ सकती है।
| TET अनिवार्यता कोर्ट निर्णय 01-09-2025 | Open |
TET अनिवार्यता कोर्ट अवमानना –
- 1 सितंबर 2025 के कोर्ट के निर्णय में TET के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग(छत्तीसगढ़) va निदेशक, लोक शिक्षण संचालनालय(छत्तीसगढ़) को कोर्ट के अवमानना के संबंध में नोटिस जारी किया गया है ।
- कोर्ट के निर्णय अनुसार RTE एक्ट के तहत TET क्वालिफ़िकेशन हासिल करना ज़रूरी है और ऐसी क्वालिफ़िकेशन न हासिल करने का नतीजा यह होगा कि नौकरी कर रहे शिक्षकों का नौकरी में बने रहने का अधिकार खत्म हो जाएगा।
- कोर्ट ने अपने निर्णय में संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए निर्देश देते हैं कि जिन शिक्षकों की सेवा के पांच साल से कम समय बचा है, वे TET पास किए बिना रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी जारी रख सकते हैं।
- लोगों को प्रमोशन दे रहे हैं जो प्रमोशन के लिए योग्य नहीं हैं, क्योंकि उनमें से कुछ के पास TET की ज़रूरी क्वालिफिकेशन नहीं है।
- यह ज़रूरी क्वालिफिकेशन है, जैसा कि ‘अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र राज्य’ मामले (2025 INSC 1063) में कहा गया है।
- बिना TET पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने पर कहा गया है कि यह माननीय सुप्रीम कोर्ट के उस फ़ैसले (अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र राज्य और अन्य, 2025 INSC 1063) का पालन न करके कोर्ट की अवमानना है।
- साथ ही यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दिए गए माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अनदेखी है।
- यहाँ यह बताना ज़रूरी है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के उक्त मामले में फ़ैसले के बाद, आपने हाल ही में दुर्ग डिविज़न और बस्तर डिविज़न में TET परीक्षा पास करने के डेटा को इकट्ठा किए बिना ही प्रमोशन दिए हैं।
- इस वजह से, जिन लोगों ने TET परीक्षा पास नहीं की है, उन पर भी विचार किया गया और उन्हें प्रमोशन दे दिया गया, जबकि माननीय सुप्रीम कोर्ट के उक्त फ़ैसले के अनुसार वे इसके लिए योग्य नहीं थे।
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने संयुक्त निदेशक बस्तर, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) द्वारा दिनांक 23.03.2026 को जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार पदोन्नत प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है।
| TET अनिवार्यता(अवमानना) 18-04-2026 | Open |
TET अनिवार्यता HM(PS) बलौदाबाजार आदेश-
- Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009 की धारा 23 के अंतर्गत शिक्षक की न्यूनतम योग्यता निर्धारित करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) को प्रदत्त है।
- NCTE द्वारा दिनांक 23 अगस्त 2010 को जारी अधिसूचना के अनुसार, कक्षा । से VIII तक शिक्षक के रूप में नियुक्ति/निरंतरता हेतु Teacher Eligibility Test (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य योग्यता है।
- माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 01.09.2025 को पारित निर्णय (Citation: 2025 INSC 1063) में यह निर्देशित किया गया है कि जिन शिक्षकों की सेवा में पर्याप्त अवधि शेष है, उनके लिए TET उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
- TET उत्तीर्ण न करने वाले शिक्षक पदोन्नति हेतु पात्र नहीं होंगे।
- माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर (छ.ग.) के क्रमांक WPS 3078/2026 में पारित आदेशानुसार।
- उक्त वैधानिक प्रावधानों एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में यह स्पष्ट है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण न करने वाले शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान किया जाना संभव नहीं है।
| TET अनिवार्यता HM(PS) बलौदाबाजार 27-04-2026 | Open |
TET योग्यता जोड़ने DPI आदेश –
- माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दर्ज अपील क्रमांक 1385/2025 में पारित आदेश दिनांक 01.09.2025 में सेवारत सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षको को टीईटी ई टी परीक्षा दिनांक 31.08.2027 से पूर्व उत्तीर्ण करना बंधनकारी किया है।
- राज्य शासन इस संबंध में निर्णय लिया गया है कि स्कूल शिक्षा शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति TET (टेंट) उत्तीर्ण कर चुके है।
- ऐसे शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में उनके TET (टेट) उत्तीर्ण योग्यता को इन्द्राज करने का निर्देश दिया गया है ।
| TET योग्यता जोड़ने DPI Order 02-02-2026 | Open |
TET योग्यता जोड़ने JD रायपुर आदेश –
- संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर (छ.ग.) के जिले अंतर्गत कार्यरत शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों द्वारा यदि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण कर ली गई है ।
- तो उनके शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रमाण पत्र का परीक्षण कर, सेवा पुस्तिका में उक्ताशय की टीप प्रविष्ट करने की कार्यवाही का निर्देश दिया गया है ।
| TET योग्यता जोड़ने JD रायपुर 11-05-2026 | Open |
TET योग्यता जोड़ने JD बिलासपुर आदेश –
- संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर (छ.ग.) के जिले अंतर्गत कार्यरत शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों द्वारा यदि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण कर ली गई है ।
- तो उनके शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रमाण पत्र का परीक्षण कर, सेवा पुस्तिका में उक्ताशय की टीप प्रविष्ट करने की कार्यवाही का निर्देश दिया गया है ।
| TET योग्यता जोड़ने JD बिलासपुर 09-06-2026 | Open |
NCTE संबंधी विभिन्न निर्देश –
| TET Exam समय वृद्धि संबंधी NCTE का पत्र 09-04-2013 | Open |
| TET की वैद्यता 7 वर्ष करने संबंधी NCTE का पत्र 22-05-2014 | Open |
| TET Guidelines 11.02.2011 | Open |
राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2026)
CBSE द्वारा आयोजित CTET परीक्षा केंद्र सरकार के स्कूलों (KVS, NVS) के लिए अनिवार्य है।
- CTET Paper-I: प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) हेतु।
- CTET Paper-II: उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8) हेतु।
- 🆕 [CTET परीक्षा के लिए यहाँ से आवेदन करें – Direct Link]
- 🆕 [CTET परीक्षा Result देखें Direct Link]
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET)
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित यह परीक्षा राज्य के सरकारी स्कूलों में भर्ती हेतु आवश्यक है।
- CGTET Paper-I: प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) हेतु ।
- CGTET Paper-II: उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8) हेतु ।
- 🆕 [CGTET परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन यहाँ से भरें Direct Link]
- 🆕 [CGTET परीक्षा Result देखें Direct Link]
आगामी शिक्षक भर्ती अवसर
- छत्तीसगढ़ शिक्षक सीधी भर्ती: सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता पद।
- EMRS भर्ती: एकलव्य विद्यालयों में टीजीटी/पीजीटी के पद।
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय: महिला शिक्षकों के लिए विशेष अवसर।
Teacher’s Exams related Application
TET परीक्षा कार्यक्रम
| परीक्षा विवरण | परीक्षा समय विवरण |
| CTET परीक्षा तिथि | 6 सितंबर 2026 (रविवार) |
| CGTET परीक्षा तिथि (संभावित) | फ़रवरी 2027 |
| परीक्षा समय (कक्षा 1-5 अध्यापन हेतु) (संभावित) | पूर्वान्ह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक |
| परीक्षा समय ( कक्षा 6-8 अध्यापन हेतु ) (संभावित) | अपरान्ह 02:00 बजे से 04:45 बजे तक |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | दिसंबर 2026 (संभावित) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | दिसंबर 2026 (संभावित) |
| TET 2026 परीक्षा Notification | Coming Soon |
| TET 2026 परीक्षा हेतु निर्देश | Coming Soon…. |
| TET 2026 Online आवेदन लिंक | Coming Soon…. |

TET वर्षवार परीक्षा परिणाम
| TET Result (Year wise) | e-Certificate |
| 01.TET परीक्षा परिणाम 2011 | Download |
| 02.TET परीक्षा परिणाम 2014 | Download |
| 03.TET परीक्षा परिणाम 2016 | Download |
| 04.TET परीक्षा परिणाम 2017 | Download |
| 05.TET परीक्षा परिणाम 2019 | Download |
| 06.TET परीक्षा परिणाम 2020 | Download |
| 07.TET परीक्षा परिणाम 2022 | Download |
| 08.TET परीक्षा परिणाम 2024 | Download |
| 09.TET परीक्षा परिणाम 2026 | Download |

TET वर्षवार प्रश्न पत्र
| TET Result (Year wise) | प्रश्न पत्र | Answer Key |
| CGTET 2011 Paper-I CGTET 2011 Paper-II | Download Download | Download Download |
| CGTET 2014 Paper-I CGTET 2014 Paper-II | Download Download | Download Download |
| CGTET 2016 Paper-I CGTET 2016 Paper-II | Download Download | Download Download |
| CGTET 2017 Paper-I CGTET 2017 Paper-II | Download Download | Download Download |
| CGTET 2019 Paper-I CGTET 2019 Paper-II | Download Download | Download Download |
| CGTET 2020 Paper-I CGTET 2020 Paper-II | Download Download | Download Download |
| CGTET 2022 Paper-I CGTET 2022 Paper-II | Download Download | Download Download |
| CGTET 2024 Paper-I CGTET 2024 Paper-II | Download Download | Download Download |

TET : छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा/राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 कक्षा एक से आठ में अध्यापक के रूप में नियुक्ति की पात्रता हेतु राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य है।
CGTET 1 Paper 90 Days Study Planner PDF Download
CGTET 2 Paper 90 Days Study Planner PDF Download
इन्हें भी पढ़ें –

![Teacher bhartee Rules[नयी शिक्षक भर्ती नियम-2019] नया-शिक्षक-भर्ती Teacher bhartee Rules](https://edudepart.com/wp-content/uploads/2023/08/नया-शिक्षक-भर्ती-नियमावली-.jpg)
मिडिल स्कूल टेट पास सहायक शिक्षक की पदोन्नति शिक्षक पद पर (प्राथमिक टेट पास किए बिना) हो पाएगी कि नहीं बताने का कष्ट करेंगे
शिक्षक पद में पदोन्नति के लिए मिडिल स्कूल का टेट पास करना होगा प्राथमिक का टेट केवल सहायक शिक्षक के नौकरी में बने रहने व प्राइमरी HM पदोन्नति के लिए है…
मैं 2011 में सीजीटेट पेपर 1 (1 से 5) पात्र हूँ लेकिन मेरा अंकसूची गुम हो गया है और न ही इससे संबंधित कोई अन्य दस्तावेज है। मैं अपना रोलनम्बर कैसे प्राप्त करूँ जिससे मैं अपना मार्कशीट पुनः ऑनलाइन प्राप्त कर सकूं।
व्यापम जाइये वहाँ से मिल जाएगा
सर सादर नमस्ते 🙏🙏🙏
आपका सराहनीय योगदान है, आपने टेट सम्बंधित सारी जानकारी ग्रुप में सेंड किये बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏🙏
सर मैं मिडिल स्कूल छीतादह गौरेला में नियमित प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत हूँ, क्या मुझे टेट परीक्षा पास करना पडेगा? कृपया अवगत कराने की दया करेंगे,,,, प्लीज 🙏🙏
मिडिल में मतला मौकरी में बने रहने के लिए tet-2 पास करना होगा…
Cg tet 2026 ka E markseet kab aayega
बहुत जल्द wait….
सर हम सभी शिक्षक आपके आभारी है🙏🏾
हमारे सेवा से सम्बंधित विभिन्न समस्त जानकारी आपके माध्यम से प्राप्त होती रहती है
हमारे अधिकार के सम्बन्ध मे भी आपसे जानकारी मिलती ही रहती है 🙏🏾
धन्यवाद
मैं 2008 में नियुक्त सहायक शिक्षक हूं मैंने सन 2016 में शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक पास कर लिया है मैंने अनुमति नहीं दिया था क्या शिक्षा पत्र का परीक्षा के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है या मेरा प्रमाण पत्र मान्य रहेगा या मुझे पुनः 2026 में पात्रता परीक्षा देने की आवश्यकता होगी कृपया सुझाव बताएं धन्यवाद
मै वर्तमान में मिडिल हेडमास्टर हु मेरा 2011 सीटीईटी 59 परसेंट प्राथमिक स्तर में है और पेपर 2 में मेरा 2012 में 54 परसेंट है तो क्या सीटेट का यह प्रतिशत मेरा छत्तीसगढ़ क्वालीफाई है ,
ST/SC/OBC के लिए CTET में 55% PASSING MARK है
TET परीक्षा सम्बन्धी प्रश्न एवं उत्तर भेजने का कष्ट करे।
सर आपका प्रयास बहुत ही सराहनी है अभी तक हम बच्चों पर फोकस कर रहे थे अब हमें उन शिक्षकों पर भी फोकस करना पड़ेगा जिन्होंने tet नहीं किया है अतः जिस प्रकार आप नवोदय NMMSE की क्लास आप ऑनलाइन लेते हैं उसी प्रकार से TET का भी ऑनलाइन क्लास बनाइएगा सर जी
क्या जो शिक्षक परीक्षा अवधि में है वह टीईटी परीक्षा लिख सकता है
Sir mera naam Sarkar Singh Lahre. 2011, 2014 me cg tet exam dilaya tha Abhi mere paas roll number nahi hai. Kya Naam se result dekhne ka tarika nahi hai. Hoga to batayenge sir ji please.
व्यापम जाइये वहाँ से मिल जाएगा
Hello,sir ji
किसी को अपना रोल नंबर पता नहीं है, स्थिति में कोई अपना परीक्षा परिणाम कैसे देख सकता है कृपया बताए। साथ ही साथ विगत वर्षों में हुए टीईटी का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराना का कष्टग्रुप में करे
सादर धन्यवाद।
बिना रोल नंबर परीक्षा परिणाम देखने का कोई विकल्प नहीं है। और old question paper website में uplode कर दिया गया है।
हा सर बताइए अगर किसी को अपना रोल नंबर याद नहीं है तो कैसे अपना? रिजल्ट पा सकते हैं
मुझे 2011 का CG TET सर्टिफिकेट चाहिए था
प्लीस मार्गदर्शन किजिए
व्यापम जाइये वहाँ से मिल जाएगा