SNA SPARSH क्या है – SNA SPARSH का पूरा नाम Single Nodal Agency System for Payment and Real-time Accounting of State/Centrally Sponsored Schemes है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं (जैसे समग्र शिक्षा) के फंड मैनेजमेंट और भुगतान की एक नई ऑनलाइन प्रणाली है। यह पुरानी PFMS (Public Financial Management System) व्यवस्था की जगह ले रही है या उसके साथ एकीकृत होकर काम कर रही है।
मुख्य विशेषताएं और उद्देश्य:
- रीयल-टाइम फंड ट्रांसफर (Just-in-Time Release):
पहले की व्यवस्था में राज्य या केंद्र सरकार की ओर से पैसा अलग-अलग बैंक खातों में पहले से ट्रांसफर होकर पड़ा रहता था। SNA SPARSH में पैसा सीधे सरकारी खजाने (Treasury / RBI) में रहता है और केवल तभी जारी होता है जब वास्तव में कोई बिल पास होकर भुगतान के लिए आगे बढ़ता है। इससे सरकारी धन अनावश्यक रूप से बैंक खातों में जाम नहीं रहता।
- ट्रेजरी (कोषालय) और बैंक का सीधा जुड़ाव:
यह सिस्टम राज्य के कोषालय (e-Kosh / Treasury) और रिज़र्व बैंक (RBI) के पोर्टल (e-Kuber) से सीधे जुड़ा होता है। शाला (School) या संकुल स्तर पर तैयार किए गए बिल डीडीओ (DDO) के माध्यम से अनुमोदित होने के बाद सीधे ट्रेजरी में जाते हैं और वहां से वेंडर (Vendor) के खाते में भुगतान होता है।
- केंद्र और राज्य के हिस्से का ऑटोमैटिक विभाजन (60:40 या 90:10):
समग्र शिक्षा जैसी योजनाओं में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी तय होती है (जैसे 60:40 में)। SNA SPARSH बिल बनाते समय ही दोनों हिस्सों की गणना को व्यवस्थित रूप से विभाजित करता है, जिससे फंड का हिसाब-किताब बिल्कुल सटीक रहता है।
- पारदर्शिता और व्यवस्थित रिकॉर्ड:
हर खर्च का डिजिटल रिकॉर्ड, वेंडर की जानकारी और SMC (शाला प्रबंधन समिति) के अनुमोदन का विवरण सिस्टम में दर्ज होता है। इससे ऑडिट और वित्तीय निगरानी आसान हो जाती है।
व्यय करने के लिये चेकलिस्ट :-
SNA SPARSH के अंतर्गत शाला/संकुल स्तर से बिल या व्यय का अनुमोदन (Approval) कराने के लिए दो स्तरों पर तैयारी महत्वपूर्ण होती है:
SNA SPARSH के अंतर्गत शाला/संकुल स्तर से बिल या व्यय का अनुमोदन (Approval) कराने के लिए दो स्तरों पर तैयारी महत्वपूर्ण होती है:
- संस्था स्तर की कार्यवाही एवं प्रमाण पत्र
- DDO/कोषालय (Treasury) स्तर के बिल-संबंधी विवरण।
संस्था स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही एवं अपलोड किए जाने वाले प्रमाण पत्र
· राज्य और जिला की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश (Allotment letter): राज्यशासन द्वारा तथा जिला मिशन समन्वयक द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रत्येक कार्य के लिये मदवार राशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करती है, उस आदेश की प्रति।
· SMC का प्रस्ताव / अनुमोदन (Resolution): किस कार्य या सामग्री के लिए व्यय किया जाना है, उसका स्पष्ट विवरण और SMC द्वारा स्वीकृति का प्रस्ताव (केवल एक लाइन में पूरे चालान का सामान्य अनुमोदन काफी नहीं है, बल्कि कार्य और व्यय का स्पष्ट विवरण होना चाहिए) की प्रति।
· कार्य / क्रय की आवश्यकता एवं कोटेशन / तुलनात्मक विवरण (जहाँ लागू हो): सामग्री क्रय या कार्य संपादन से संबंधित विभागीय/क्रय नियमों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज।
· मूल बिल / वाउचर / कैश मेमो (Bill / Invoice / Receipt): वेंडर या फर्म का जीएसटी (GST) या नियमानुसार वैध बिल/वाउचर, जिसमें कुल राशि, कर (GST) और शुद्ध राशि का स्पष्ट उल्लेख हो उसकी प्रति।
· नोट शीट (Note sheet): वेंडर या फर्म के लिये जारी नियमानुसार नोट शीट, जिसमें कुल प्राप्त राशि व व्यय राशि का स्पष्ट उल्लेख हो (जैसा PFMS में करते आयें हैं) उसकी प्रति।
· केंद्र और राज्य के हिस्से का विभाजन: समग्र शिक्षा जैसी योजनाओं में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी तय होती है (जैसे सामान्य राज्यों में 60:40) SNA SPARSH बिल बनाते समय ही दोनों हिस्सों की गणना को व्यवस्थित रूप से विभाजित करने संबंधित प्रमाण पत्र की प्रति।
SNA SPARSH प्रणाली में काम करते समय छोटी-सी लापरवाही या त्रुटि से बिल ट्रेजरी में रिजेक्ट (Reject) हो सकता है या भुगतान अटक सकता है। वित्तीय कार्यप्रणाली के आधार पर मुख्य सावधानियाँ नीचे दी गई हैं:
1. अनुदान और 60:40 विभाजन में सावधानी –
- अलग-अलग मद व वेंडर का सही विभाजन: प्रत्येक वेंडर या प्रत्येक प्रकार की ग्रांट (अनुदान) के लिए केंद्र और राज्य के हिस्से (60:40) का बंटवारा स्पष्ट और सही होना चाहिए. कई वेंडरों या अलग-अलग मदों को एक साथ मिलाकर बिना स्पष्ट विभाजन के आगे बढ़ाने से ट्रेजरी में आपत्ति आ सकती है,.
- सही स्कीम / हेड का चयन: जिस अनुदान मद (जैसे कंपोजिट ग्रांट या अन्य संबंधित मद) से खर्च किया जा रहा है, पोर्टल और बिल में उसी का सही चयन करें।
2. SMC प्रस्ताव और रिकॉर्ड रखने में सावधानी –
- अधूरा या सामान्य प्रस्ताव न लिखें: SMC के प्रस्ताव में केवल “पूरे चालान का अनुमोदन” या एक लाइन में सामान्य स्वीकृति लिखने के बजाय कार्य, सामग्री और व्यय का स्पष्ट विवरण दर्ज करें.
- व्यवस्थित रिकॉर्ड संधारण: हर बिल, वाउचर, स्टॉक पंजी, कार्य प्रमाण और स्वीकृति का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संभालकर रखें ताकि आगे चलकर ऑडिट या सत्यापन में कोई दिक्कत न हो.
3. बिल, वेंडर और कटौती (Deduction) की जाँच –
- वेंडर विवरण का मिलान: वेंडर का नाम, बैंक खाता नंबर, IFSC कोड और पोर्टल/ट्रेजरी आईडी का बिल से पूरा मिलान करें।
- राशि और कटौतियों की गणना: कुल बिल राशि, लागू कर/कटौतियाँ (जैसे TDS/GST, जहाँ लागू हो) और शुद्ध देय राशि (Net Payable) का हिसाब ध्यान से जाँचें।
- डबल एंट्री से बचें: किसी भी बिल या भुगतान की प्रविष्टि दो बार न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
4. राज्य और जिला की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश (Allotment letter) –
राज्यशासन द्वारा तथा जिला मिशन समन्वयक द्वारा वित्तीय स्वीकृति आदेश का अध्ययन कर उसकी प्रति जरूर अपलोड करें।
5. लॉगिन, पोर्टल और समन्वय से जुड़ी सावधानी –
- सही स्तर पर लॉगिन: शाला या संकुल स्तर पर एजेंसी लॉगिन करते समय सही क्रेडेंशियल और अधिकार क्षेत्र का उपयोग करें.
- DDO और ट्रेजरी स्तर की प्रक्रिया समझें: DDO से स्वीकृति के बाद भी यदि ट्रेजरी में त्रुटि मिलती है तो बिल रिजेक्ट हो सकता है. इसलिए बिल भेजने से पहले BEO/DDO कार्यालय से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


