विज्ञान प्रदर्शनी / पुस्तक प्रदर्शनी
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत दिशा निर्देश-
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान राज्य कार्यालय निर्देश | Open |
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जिला कार्यालय निर्देश | Open |
- विज्ञान प्रदर्शनी / पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन प्रारंभिक एवं सेकेंडरी स्तर पर किया जाना है |
- जिले में विज्ञान एवं टेक्नोलोजी विभाग अथवा किसी बाह्य संस्था के माध्यम से चलित विज्ञान प्रदर्शनी हेतु मोबाइल वैन की सेवाएं लेकर रोस्टर बनाकर उनके माध्यम से बच्चों को विभिन्न प्रयोगों का एक्सपोजर देना |
- जिले एवं विकासखंड में प्रारंभिक एवं सेकन्डरी स्तर पर प्रत्येक स्तर के लिए दस-दस विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से पाठ्यपुस्तकों में उपलब्ध विज्ञान एवं गणित के विभिन्न प्रयोगों एवं अवधारणाओं को स्पष्ट करने हेतु मोबाइल दल का गठन कर अलग अलग शाला संकुलों में बच्चों के साथ प्रयोग प्रदर्शन करना |
- उन्हें विभिन्न अवधारणाओं को स्पष्ट करने में सहयोग लेना होगा |
- प्रारंभिक स्तर के टीम को प्रारंभिक कक्षाओं एवं सेकन्डरी स्तर के टीम द्वारा सेकन्डरी कक्षाओं की अवधारणाओं से संबंधित प्रयोगों का चयन कर उनके प्रदर्शन हेतु जिले स्तर पर कार्यशालाओं के माध्यम से मोबाइल किट का निर्माण करना |
- जिले एवं विकासखंड स्तर पर चयनित मोबाइल स्रोत टीम का मोबाइल किट के उपयोग पर उन्मुखीकरण एवं प्रत्येक दल के लिए किट का निर्माण कर उपयोग हेतु उपलब्ध करवाना |
- मोबाइल टीम को शाला संकुल/ अटल टिंकरिंग लैब आवंटित कर उनके माध्यम से उनके नेतृत्व में कम से कम दस प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए प्रत्येक बच्चे को तैयार करना |
- बच्चों को कम से कम दस प्रयोगों के प्रदर्शन एवं अवधारणाओं को समझाने हेतु सक्षम बनाते हुए उन्हें विषय के अन्य प्रयोगों जो आपस में मिलकर करने हेतु प्रेरित करना |
- गणित-विज्ञान क्लब के माध्यम से प्रयोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी करना एवं प्रत्येक बच्चे को प्रदर्शन हेतु दक्ष करना |
- इन मोबाइल दल को जिले एवं विकासखंडों में शालाओं का आबंटन कर उनको आबंटित स्कूलों के प्रत्येक बच्चे में निर्धारित आउटकम अर्थात प्रत्येक बच्चे को प्रयोग प्रदर्शन में दक्ष कर पाना |
- जिले स्तर से विभिन्न प्रकाशकों से चर्चा कर गणित-विज्ञान एवं टेक्नोलोजी से संबंधित बच्चों के उपयोग के लायक पुस्तकों को मेलों के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए बच्चों को इन पुस्तकों को क्रय कर पढने हेतु प्रेरित करना |
- बच्चों के रूचि के पुस्तकों को शाला में भी उपलब्ध करवाए जाने की व्यवस्था करना |
- प्रारंभिक स्तर पर इस कार्य हेतु 25000/ रूपए एवं सेकन्डरी / हायर सेकन्डरी स्तर पर इस कार्य हेतु 50000/ रूपए स्वीकृत किए गए हैं
- इस बजट से जिला एवं विकासखंड स्तर पर चयनित स्रोत व्यक्तियों के लिए किट निर्माण कार्यशालाओं का आयोजन, किट निर्माण एवं किट के उपयोग पर प्रशिक्षण का आयोजन करना |
- विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर भ्रमण के बजट से बच्चों को निकट के अटल टिंकरिंग लैब अथवा ऐसे शालाओं में लाए जाने एवं मोबाइल स्रोत शिक्षकों के यात्रा देयक एवं मानदेय आदि की व्यवस्था करना |
- जिससे अधिक से अधिक बच्चों को बारी बारी से प्रयोग प्रदर्शन का अभ्यास करवाया जाना सुनिश्चित किया जा सके।
शिक्षा विभाग से संबंधित जानकारी हेतु Edudepart.com के सभी पोस्ट को पढ़े. हमने सभी पोस्ट को मुख पृष्ठ पर वर्गीकृत कर दिया है. शिक्षा विभाग से जुड़े कोई सवाल है तो आप कमेंट करें.हमारी कोशिश रहेगी कि सम्बंधित जानकारी या आदेश का पीडीऍफ़ उपलब्ध कराएँ . सभी पोस्ट को सभी शिक्षकों के साथ भी शेयर करें. ज्यादा जानकारी के लिए हमारे ग्रुप ज्वाइन करें नीचे links उपलब्ध है.