Inspire Award ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024-25

inspire-award.jpg
inspire-award.jpg

Inspire Award 2024-25 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन –

Inspire Award 2024-25 का उद्देश्य

योजना का उद्देश्य विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित एक मिलियन मूल विचारों और नवाचारों को लक्षित करना है ,जो स्कूली बच्चों के बीच रचनात्मक और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा दे। इस योजना के तहत स्कूलों द्वारा इसके वेबसाइट के माध्यम से अपने स्कूल के छात्रों के 5 सर्वश्रेष्ठ मूल विचारों या नवाचारों को नामांकित कर सकते है। पांच आईडिया को ऑनलाइन रजिट्रेशन कर सकते है। इस समयावधि तक आपको अपने स्कूल के विद्यार्थियों का नॉमिनेशन करना है।

MANAKMillion Minds Augmeting National Aspirations and Knowledge .इस संस्था का उद्देश्य कक्षा 6 वीं से 10 वीं तक के 10 -15 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना और अध्ययन करना है।

Inspire Award Online Registration तिथि

Inspire Award Online
आवेदन प्रारंभ तिथि
15 अप्रैल 2024
Inspire Award Online
आवेदन अंतिम तिथि
30 सितम्बर 2024
कक्षा स्तर कक्षा 6वीं से 10वीं तक
आयु स्तर 10 वर्ष से 15 वर्ष तक
ऑनलाइन आवेदन
सम्बंधित निर्देश
Open
Online रजिस्ट्रेशन
हेतु लिंक
Open

Inspire Award Registration हेतु दिशा निर्देश

  • प्रत्येक विद्यालय से कम में कम 05 नवीनतम् आईडिया का चयन किया जाना है।
  • सत्र 2024-25 हेतु राज्य में विद्यार्थियों के पंजीयन का लक्ष्य 1 लाख निर्धारित किया गया है।
  • जिलें के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं सभी निजी विद्यालय हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम, सी.बी. एस.ई. विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा कक्षा 6वीं से 10वी तक तथा 10 वर्ष से 15 वर्ष के आयु वर्ग विद्यार्थियों का पंजीयन किया जा सकता है।
  • पंजीकृत मदरसों के कक्षा 6वीं से 8वी तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
  • सभी विद्यालय प्रतिवर्ष भाग ले सकते हैं।
  • प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम विद्यार्थियों के 5 आईडिया/प्रादर्श / मॉडल / प्रोजेक्ट का पंजीयन विद्यालय के विज्ञान शिक्षक के माध्यम से कराया जा सकता है।
  • जिले के सभी स्कूलों में पंजीयन हेतु एक आईडिया बाक्स लगाने हेतु निर्देशित करें जिसमें विद्यार्थियों द्वारा (कक्षा 6वीं से 10वीं तक) विद्यालय के आईडिया बाक्स में आईडिया डाल जा सके|
  • एक ही प्रोजेक्ट / आईडिया का उसी विद्यालय के एक से अधिक विद्यार्थियों के नाम से पंजीयन न करावें।
  • विद्यालय द्वारा पूर्व वर्ष में प्रेषित आईडिया को फिर से प्रेषित न किया जाये। पूर्व वर्ष में प्रेषित आइडिया / मॉडल / प्रोजेक्ट में संशोधन कर, नवीनतम् रूप में उसे प्रेषित किया जा सकता है।
  • आईडिया/प्रोजेक्ट / मॉडल में नवीनता होना चाहिये विद्यालय द्वारा पूर्व में चयनित /प्रेषित, मॉडल/आईडिया/प्रोजेक्ट का फिर से चयन न करें।
  • विद्यार्थी का ही एकाउन्ट नम्बर दें जिससे अवार्ड की राशि सीधे प्रतिभागी विद्यार्थी के खाते में ही जमा हो सकें।
  • पंजीयन करते समय नामांकित छात्र-छात्राओं का पूरा विवरण जैसे पूरा नाम (जैसा पासबुक A/C में – हो), पिता का नाम, स्कूल का नाम, विद्यार्थी का बैंक खाता क्रमांक, बैंक का नाम, आई.एफ.एस.सी. कोड, आधार नम्बर एवं मॉडल का आईडिया का विवरण सहित प्रविष्टियां मिलान कर सावधानी पूर्वक पूर्ण करें।
  • निजी विद्यालयों के प्राचार्य अपना / संस्था का A/C नम्बर न दें। विद्यार्थी का ही A/C नम्बर दे जिससे राशि विद्यार्थियों के खाते में DBT हो सकें।
  • विद्यार्थियों के खाते में अवार्ड की राशि न जाने की स्थिति में Payment Failuar हेतु स्कूल में ईमेल जाता है, अतः मेल चेक करें।
  • निजी स्कूल के प्राचार्य अपना या संस्था का एकाउन्ट नम्बर न देवें।
  • आईडिया का synapsis संक्षेप में 2-3 पेज में हो आवश्यकतानुरूप चित्र का प्रयोग किया जा सकता है।
  • आइडिया किसी भी भाषा में प्रस्तुत कर सकते है।

Inspire Award के लिए आवेदन की पात्रता

Inspire Award 2024-25 के लिए कक्षा 6 वीं से 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र -छात्रा आवेदन कर सकते है ,जिनकी उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

प्रत्येक स्कूल को कितने आवेदन जमा करना है ? 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अनुसार वर्ष 2021 में इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रत्येक स्कूल जो इसके दायरे में आते है उनको कम से कम 5 सर्वश्रेष्ठ आईडिया को पंजीकृत करना है। Inspire Award 2024-25 में ऑनलाइन पंजीयन करने के लिए सभी आईडिया का पीडीफ या JPEG फार्मेट तैयार करना होगा , इसके साथ में विद्यार्थी के फोटो और बैंक डिटेल भी अपलोड करना अनिवार्य है।

Inspire Award के लिए नॉमिनेशन कैसे करें ? 

  • इंस्पायर अवार्ड  से सम्बंधित ऑनलाइन एंट्री के लिए सबसे पहले आपको DST के ऑफिसियल वेबसाइट online-inspire.gov.in पर जाना होगा।
  • यहाँ आपको SCHOOL AUTHORITY विकल्प का चयन करना है।
  • School Authority विकल्प का चयन करने पर यदि आप पहले से रजिस्टर कर चुके है तो आप इस पेज में To Login -Click Here पर जाना होगा।
Inspire Award ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024-25
School Authority login page
  • इस पेज में आपको इंस्पायर अवार्ड एंट्री के लिए बनाये गए User Name और Password के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के लिए आपको दिए गए जगह में User Name और Password भरने के बाद दिए गए कैप्चा कोड भरें और Login बटन पर क्लिक करें।
Inspire Award ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024-25
Login Page

STUDENT NOMINATION ENTRY :-

  • इंस्पायर अवार्ड के लिए आपको अपने स्कूल के पांच विद्यार्थियों का नॉमिनेशन करना होगा इसके लिए STUDENT NOMINATION पर जाना होगा।
  • STUDENT NOMINATION विद्यार्थियों की संख्या लिख कर Save & Next करें।
  • अब विद्यार्थी का नाम उसके बैंक पासबुक के अनुसार भरना है ,साथ ही पिता का नाम ,आधार नंबर ,बैंक डिटेल भरना है।
  • विद्यार्थी के सभी जानकारी भरने के बाद जो आईडिया तैयार किया गया उसे 300 शब्दों में अंग्रेजी में लिखकर SUBMIT करना है।
  • इसी प्रकार अन्य विद्यार्थियों की एंट्री भी करना है।
Inspire Award ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024-25
Student Nomination page

Inspire Award के लिए New Registration

यदि आप पहली बार इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन कर रहे है तो सबसे पहले आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन कैसे करें -इसकी पूरी जानकारी यहाँ देखें।

  • इंस्पायर अवार्ड के वेबसाइट online-inspire.gov.in  पर जाएँ।
  • होम पेज में For New Registration – Click Here पर टैप करें। 
  • अब अपने स्कूल का 11 अंको का UDISE CODE बाहरणे के बाद SUBMIT बटन पर टैप करें। 
  • जैसे ही आप SUBMIT बटन पर क्लिक करेंगे New Registration Form For New School Authority का एक पेज ओपन होगा इसमें अपने स्कूल की पूरी डिटैल भरने के बाद Save & Next पर टैप करें। 
  • इस प्रकार आप बताये गए स्टेप का फॉलो करके New Registration कर सकते है। 

Inspire Award Entry डायरेक्ट लिंक Open  करें school-authority

edudepart.com

Scroll to Top