भारतीय झंडा संहिता [PDF Download]

694

Indian Flag Code [PDF Download]

इस पोस्ट में आप भारतीय झंडा संहिता के बारे में सामान्य जानकारी पा सकते हैं और उसका पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय झंडा संहिता [PDF Download]

भारत का राष्ट्रीय झंडा, भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। पिछले पांच दशकों में सशस्त्र बलों के कार्मिकों सहित अनेक लोगों ने इस तिरंगे को फहराते रहने का गौरव प्रदान करने के लिए स्वेच्छापूर्वक अपने जीवन का बलिदान दिया है।

राष्ट्रीय झंडे के लिए सभी के मन में प्रेम, आदर और निष्ठा है। फिर भी, राष्ट्रीय झंडे को फहराने के बारे में कानून प्रथाओं तथा परम्पराओं की जानकारी का अभाव देखने में आया है। यह अभाव केवल लोगों में बल्कि सरकारी संगठनों / एजेंसियों में भी पाया गया है। सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए गैर-सांविधिक निर्देशों के अतिरक्ति, राष्ट्रीय झंडे का प्रदर्शन, संप्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग का निवारण) अधिनियम, 1950 ( 1950 का सं० 12 ) और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 (1971 का सं० 69) के उपबंधों द्वारा नियंत्रित होता है। भारतीय झंडा संहिता, 2002 में संबंधित सभी के मार्गदर्शन और लाभ के लिए ऐसे सभी कानूनों, प्रथाओं, परम्पराओं और निर्देशों को एक साथ लाने का प्रयास है।

सुविधा के लिए भारतीय झंडा संहिता, 2002 को तीन भागों में बांटा गया है।

संहिता के भाग I

Download

संहिता के भाग I में राष्ट्रीय झंडे के बारे में सामान्य विवरण है।

संहिता के भाग II

संहिता के भाग II में आम जनता, निजी संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों आदि के द्वारा राष्ट्रीय झंडे को फहराने संबंधी विवरण हैं।

संहिता के भाग III

संहिता के भाग III का संबंध केन्द्र और राज्य सरकारों तथा उनके संगठनों एवं एजेंसियों द्वारा राष्ट्रीय झंडे को फहराने से है।

भारतीय झंडा संहिता, 2002, दिनांक 26 जनवरी, 2002 से प्रभावी होगी और यह झंडा संहिता – भारत के वर्तमान स्वरूप का अधिक्रमण करती है।

भारतीय झंडा संहिता 2002 का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें

[ PDF Download]

Get real time updates directly on you device, subscribe now.