राष्ट्रीय झंडा का मानक स्वरूप [PDF DOWNLOAD]

इस पोस्ट में हम भारत के राष्ट्रीय झंडा तिरंगा के मानक स्वरूप के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

Standard Form of National Flag

राष्ट्रीय झंडा का मानक स्वरूप [PDF DOWNLOAD]

1.1 राष्ट्रीय झंडे में तीन रंगों की पट्टियां होंगी जिसमें समान चौड़ाई वाली तीन आयताकार पट्टियां या छोटी पट्टियां होगी। सबसे ऊपर की भारतीय केसरी रंग की पट्टी होगी और सबसे नीचे की पट्टी भारतीय हरे रंग की बीच की पट्टी सफेद रंग की होगी जिसके बीच में समान अंतर पर 24 धारियों वाले नेदी ब्लू रंग के अशोक चक्र का एक डिजाइन होगा। अशोक चक्र अधिमान्यतः स्क्रीन प्रिंटिड या अन्यथा छपा हुआ या स्टैंसिल किया हुआ या उचित रूप से कढ़ा हुआ होगा और सफेद पट्टी के केन्द्र में झंडे दोनों से स्पष्ट तौर पर दिखाई देगा।

1.2. भारत का राष्ट्रीय झंडा हाथ से कता हुआ और हाथ से बनाए गए ऊनी / सूती/सिल्क खादी कपड़े से बना होगा।

1.3 राष्ट्रीय झंडा आकार में आयताकार होगा। झंडे की लंबाई और ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3:2 होगा।

1.4 राष्ट्रीय झंडे के मानक आकार निम्नलिखित हैं:

झंडे का आकार

राष्ट्रीय झंडा का मानक स्वरूप [PDF DOWNLOAD]

1.5 फहराने के लिए उपयुक्त आकार के झंडे का चुनाव करना चाहिए। 450X300 मिलीमीटर आकार के झंडे अतिगणमान्य व्यक्तियों की उड़ान वाले विमानों के लिये, 225X150 मिलीमीटर आकार के झंडे मोटर कारों और 150 X 100 मिलीमीटर आकार के झंडे मेजों के लिए झंडे हैं।

भारतीय तिरंगा झंडा से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय झंडा संहिता का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं👇

[PDF DOWNLOAD]

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top