कक्षा 8 गणित सीखने के प्रतिफल (Class 8 Mathematics Learning Outcomes)

कक्षा 8 गणित सीखने के प्रतिफल

  • पैटर्न की मदद से परिमेय संख्याओं के योग, अंतर, गुणा, तथा भाग के गुणों का सामान्यीकरण कर सकता है।
  • दो परिमेय संख्याओं के बीच संभावित परिमेय संख्याएं ज्ञात कर सकता है।
  • 2, 3, 4, 5, 6, 9 तथा 11 के भाग के नियम का सत्यापन कर सकता है।
  • विभिन्न विधियों से संख्याओं का वर्ग, घन, वर्गमूल तथा घनमूल निकाल सकता है।
  • पूर्णांक घात के प्रश्न हल कर सकता है।
  • चरों का प्रयोग कर दैनिक जीवन से संबंधित प्रश्न तथा पहेलियां हल कर सकता है।
  • बीजीय व्यंजकों का गुणा कर सकता है। जैसे (2x -5) (3x+7)
  • दैनिक जीवन के प्रश्नों को हल करने के लिए सार्वसमिकाओं का उपयोग कर सकता है।
  • लाभ हानि की स्थितियों में प्रतिशत की अवधारणा का प्रयोग छूट की गणना, VAT, चक्रवृद्धि ब्याज की गणना के लिए कर सकता है। जैसे अंकित मूल्य तथा वास्तविक छूट दिये गये हों तो छूट प्रतिशत ज्ञात करता है अथवा क्रय मूल्य तथा लाभ दिया हो तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कर सकता है।
कक्षा 8 गणित सीखने के प्रतिफल (Class 8 Mathematics Learning Outcomes)
कक्षा 8 गणित

Class 8 Mathematics Learning Outcomes

  • समानुपात तथा व्युत्क्रमानुपात पर आधारित प्रश्न हल कर सकता है।कोणों के योग के गुण का प्रयोग कर चतुर्भुज के कोणों से संबंधित प्रश्नों को हल कर सकता है।
  • समानान्तर चतुर्भुज के गुणों की पुष्टि कर सकता है तथा तर्क द्वारा उनके बीच संबंध स्थापित कर सकता है।
  • 3D आकृतियो को समतल जैसे कागज के पन्ने, श्याम पट आदि पर प्रदर्शित कर सकता है।
  • पैटर्न की मदद से आयलर संबंध की पुष्टि कर सकता है।
  • स्केल तथा परकार के प्रयोग से विभिन्न चतुर्भुजों की रचना कर सकता है।
  • समलंब चतुर्भुज तथा अन्य बहुभुज के क्षेत्रफल का अनुमान इकाई वर्ग/ग्राफ पेपर की मदद से लगा सकता है तथा सूत्र द्वारा उसकी पुष्टि कर सकता है।
  • बहुभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कर सकता है।
  • घनाभीय तथा बेलनीय आकृति की वस्तुओं का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन ज्ञात कर सकता है।
  • दण्ड आरेख तथा पाई आरेख की रचना कर उनकी व्याख्या कर सकता है।
  • किसी घटना के पूर्व में घटित होने या उपलब्ध ऑकड़ो के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं के घटित होने हेतु परिकल्पना बना सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.