Learning Outcomes : विज्ञान के उद्देश्यों के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण सीखने के परिणाम शामिल होते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख हैं:
- विज्ञान की मूलभूत समझ: छात्रों को विज्ञान के मूल सिद्धांतों और नियमों की समझ विकसित करना।
- प्रयोगात्मक कौशल: प्रयोग करने और डेटा संग्रहण की क्षमता को विकसित करना, जिससे वे वैज्ञानिक विधि का पालन कर सकें।
- विश्लेषणात्मक सोच: छात्रों में समस्या समाधान और विश्लेषणात्मक सोच की क्षमता बढ़ाना, ताकि वे वैज्ञानिक समस्याओं को समझ सकें।
- अनुसंधान कौशल: शोध करने और जानकारी का मूल्यांकन करने की क्षमता को बढ़ाना।
- संवेदनशीलता और नैतिकता: विज्ञान के नैतिक पहलुओं को समझना और उनके प्रति संवेदनशील रहना।
- विज्ञान का सामाजिक संदर्भ: विज्ञान और तकनीक के सामाजिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय प्रभावों को समझना।
- अविष्कारशीलता: नई विचारों और अविष्कारों को विकसित करने की प्रेरणा देना।
कक्षा 7 विज्ञान सीखने के प्रतिफल (Class 7 Science Learning Outcomes)
SCI701. पदार्थों और जीवों, जैसे जंतु रेशें दाँतों के प्रकार, दर्पण और लेंस, आदि का अवलोकन योग्य विशेषताओं जैसे छवि/आकृति की बनावट कार्य आदि के आधार पर पहचान करतें हैं।
SC1702. पदार्थों और जीवों में गुणों, संरचना एवं कार्यों के आधार पर भेद करते है, जैसे – विभिन्न जीवों में पाचन, एकलिंगी एवं द्विलिंगी पुष्प, उष्मा के चालक एवं कुचालक, अम्लीय, क्षारीय व उदासीन पदार्थ, दर्पणों व लेंसों से बनने वाले प्रतिबिंब आदि।
SCI703. पदार्थों, जीवों और प्रक्रियाओं को अवलोकन योग्य गुणों के आधार पर वर्गीकृत करते हैं, जैसे पादप व जंतु रेशे तथा भौतिक व रासायनिक परिवर्तन ।
SCI704. प्रश्नों के उत्तर ज्ञात करने के लिए सरल छानबीन करते हैं, जैसे- क्या फूलों (रंगीन फूलों) के निष्कर्ष का उपयोग अम्लीय- क्षारीय सूचकों के रूप में किया जा सकता हैं? क्या हरे रंग से भिन्न रंग वाले पत्तों में भी प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया होती हैं? क्या सफेद रंग का प्रकाश बहुत से रंगों से मिलकर बनता है? आदि।
SCI705. प्रक्रियाओं और परिघटनाओं की कारणों से संबंधित करते हैं, जैसे हवा की गति, का वायुदाब से, मिट्टी के प्रकार का. फसल के उत्पादन से, मानव गतिविधियों से जल स्तर कम होने से, आदि।
SCI706. प्रक्रियाओं और परिघटनाओं की व्याख्या करते हैं, जैसे जंतु रेशों का प्रसंस्करण, ऊष्मा संवहन के तरीके, मानव व पादपों के विभिन्न अंग व तंत्र, विद्युतधारा के उष्मीय व चुंबकीय प्रभाव, आदि।
SC1707. रासायनिक अभिक्रियाओं, जैसे- अम्ल-क्षारक अभिक्रिया, संक्षारण, प्रकाश संश्लेषण, श्वसन आदि के शब्द-समीकरण लिखते हैं।
SCI708. ताप, स्पंद दर, गतिमान पदार्थों की चाल, सरल लोलक की समय गति, आदि के मापन एवं गणना करते हैं।
SCI709. नामांकित चित्र/फ्लों चार्ट बनाते हैं, जैसे- मानव व पादप अंग-तंत्र, विद्युत परिपथ, प्रयोगशाला व्यवस्थाएँ, रेशम के कीड़े का जीवन-चक्र आदि।
SCI710. ग्राफ बनाते हैं और उसकी व्याख्या करते हैं, जैसे दूरी-समय का ग्राफ।
SCI711. अपने परिवेश की सामाग्री का उपयोग कर मॉडलों का निर्माण करते हैं, और उनकी कार्यविधि की व्याख्या करते हैं जैसे स्टेथोस्कोप, एनीमोमीटर, इलैक्ट्रोमैगनेट, न्यूटन की कलर डिस्क आदि।
SCI712.वैज्ञानिक अन्वेषणों की कहानियों पर परिचर्चा करते हैं और उनका महत्व समझतें हैं।
SCI713. वैज्ञानिक आवधारणाओं की समझ को दैनिक जीवन में प्रयोग करते हैं, जैसे अम्लीयता से निपटना, मिट्टी की जाँच एवं उसका उपचार, संक्षारण को रोकने के विभिन्न उपाय, कायिक प्रवर्धन के द्वारा कृषि, दो या दो से अधिक विद्युत सेलो का विभिन्न विद्युत उपकरणों में संयोजन, विभिन्न आपदाओं के दौरान व उनके बाद उनसे निपटना, प्रदूषित पानी का पुनः उपयोग हेतु उपचारित करने की विधियाँ सुझाना आदि।
SCI714. पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रयास करते हैं, जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता प्रबंधन हेतु अच्छी आदतों का अनुसरण, प्रदूषकों के उत्पादन को न्यूनतम करना, मिट्टी के क्षरण को रोकने के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाना, प्राकृतिक संसाधनों के अत्याधिक उपयोग करने के परिणामों के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना आदि।
SCI715. डिजाइन बनाने, योजना बनाने एवं उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने में रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हैं।
SCI716. ईमानदारी, वस्तुनिष्ठता, सहयोग भय एवं पूर्वाग्रहों से मुक्ति जैसे मूल्यों को प्रदर्शित करतें है।
Learning Outcomes , Learning Outcomes , Learning Outcomes , Learning Outcomes
चन्द्रप्रकाश नायक , जो कि वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं . अभी आप Edu Depart में नि:शुल्क मुख्य संपादक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं .