कक्षा 7 गणित सीखने के प्रतिफल (Class 7 Mathematics Learning Outcomes)

कक्षा 7 गणित सीखने के प्रतिफल

LEARNING OUTCOMES
LEARNING OUTCOMES

1. दो पूर्णांको का गुणा/भाग कर सकता है।

2. भिन्नों के भाग तथा गुणन की व्याख्या कर सकता है।

3. उदाहरणा के लिए 4/5 x 2/3की व्याख्या 4/5 का 2/3 का रूप में करता है। इसी प्रकार 1/2 ÷ 1/4 की व्याख्या इस रूप में करता है कि 1/4 मिलकर 1/2 बनाते हैं।

4. भिन्न/ दशमलव का गुणा तथा भाग हेतु कलन (एल्गोरिथम) विधि का प्रयोग करता है।

5. परिपेय संख्या से संबंधित दैनिक जीवन की समस्याओं को हल कर सकता है।

6. बड़ी संख्याओं के गुणा तथा भाग को सरल करने हेतु संख्याओं के घातांक का प्रयोग कर सकता है।

7. दैनिक जीवन की परिस्थितियों को सरल समीकरण के रूप में प्रदर्शित कर हल कर सकता है।

8. बीजीय व्यंजकों को जोड़ व घटा सकता है।

9. समानुपातिक मात्राओं को पहचान सकता है। जैसे – यह बता सकता है कि 15,45,40, 15 ,120 समानुपात में है क्योंकि15/45 का मान के बराबर है।

10. प्रतिशत को भिन्न तथा दशमलब में बदल सकता है तथा इसका विलोम ।

11. लाभ/हानि का प्रतिशत तथा साधारण ब्याज में दर प्रतिशत की गणना कर सकता है।

कक्षा 7 गणित सीखने के प्रतिफल (Class 7 Mathematics Learning Outcomes)
Class 7 Mathematics

Class 7 Mathematics Learning Outcomes

12. कोणों के युग्म को उनके गुणों के आधार पर रेखीय, पूरक, संपूरक, आसन्न कोण. शीर्षाभिमुख कोण के रूप में वर्गीकृत कर सकता है तथा यदि एक कोण का मान दिया हो तो दूसरे का मान ज्ञात कर सकता है।

13. तिर्यक रेखा द्वारा दो रेखाओं को काटने से बने कोणों के जोड़े (युग्मों) के गुणधर्म की पुष्टि कर सकता है।

14. यदि त्रिभुज के दो कोण ज्ञात हों तो तीसरे अज्ञात कोण का मान ज्ञात कर सकता

15. त्रिभुजों के बारे में दी गई जानकारियों (जैसे SSS, SAS, ASA, RHS) के आधार पर त्रिभुजों की सर्वांगसमता की व्याख्या कर सकता है।

16. स्केल तथा परकार की सहायता से एक रेखा के बाहर स्थित बिंदु से रेखा के समानान्तर एक अन्य रेखा खींच सकता है।

17. एक बंद आकृति का अनुमानित क्षेत्रफल इकाई वर्ग/ग्राफ पेपर की सहायता से निकाल सकता है।

18. आयत तथा वर्ग से घिरे क्षेत्र के क्षेत्रफल की गणना कर सकता है।

19. दैनिक जीवन के साधारण आँकड़ो के लिये विभिन्न प्रतिनिधी मानों जैसे समान्तर माध्य, मध्यिका, बहुलक की गणना कर सकता है।

20. वास्तविक जीवन की स्थितियों में परिवर्तनशीलता को पहचानता है, जैसे अपनी कक्षा के विद्यार्थियों की ऊँचाईयों में परिवर्तन, घटनाओं के घटित होने की अनिश्चितता जैसे सिक्के को उछालना।

21. दण्ड आरेख से आँकड़ो की व्याख्या कर सकता है। जैसे- गर्मियों में बिजली की खपत सर्दियों से ज्यादा होती है, किसी टीम द्वारा प्रथम 10 ओवर में बनाये गये रन आदि।

Scroll to Top