कक्षा 4 गणित सीखने के प्रतिफल (Class 4 Mathematics Learning Outcomes)

कक्षा 4 गणित सीखने के प्रतिफल

LEARNING OUTCOMES
LEARNING OUTCOMES
  • संख्याओं की संक्रियाओं का उपयोग दैनिक जीवन में कर सकता है।
  • 2 तथा 3 अंकों की संख्याओं का गुणा कर सकता है।
  • एक संख्या से दूसरी संख्या को विभिन्न विधियों से भाग दे सकता है।
  • जैसे चित्रालेख द्वारा (बिन्दुओं का आलेखन कर), बराबर बांटकर, बारंबार घटाकर ,भाग तथा गुणन के अर्तसंबंधों का उपयोग करके।
  • दैनिक जीवन से संदर्भित मुद्रा, लम्बाई, भार, आयतन आदि से संबंधित संख्याओं की चार संक्रियाओं पर आधारित प्रश्नों की रचना व हल कर सकता है।
  • भिन्नों पर कार्य।
  • एक दिये गये चित्र अथवा वस्तुओं के समूह में आधा, एक चौथाई, तीन चौथाई भाग को पहचान सकता है।
  • संख्याओं/संख्यांकों की मदद से भिन्नों को आधा, एक चौथाई तथा तीन चौथाई के रूप में निरूपित कर सकता है।
  • किसी भिन्न का अन्य भिन्न से तुल्यता दिखा पाता है।
  • अपने परिवेश से विभिन्न आकृतियों के बारे में समझ अर्जित करता है।
  • वृत्त के केन्द्र, त्रिज्या तथा व्यास को पहचानता है।
  • उन आकृतियों को खोजता है जिनका उपयोग टाइल लगाने में किया जा सकता है।
  • दिए गए जाल (नेट) की मदद से घन/घनाभ बना सकता है।
  • कागज मोड़कर/काटकर, स्याही के धब्बों द्वारा, परावर्तन सममितता प्रदर्शित कर सकता है।
  • सरल वस्तुओं के शीर्ष दृश्य (TopView) साइड दृश्य (Side View) का चित्रांकन कर सकता है।
  • सरल ज्यामितीय आकृतियों (त्रिभुज, आयत, वर्ग) का क्षेत्रफल तथा परिमाप एक दी हुई आकृति को इकाई मानकर ज्ञात कर सकता है।
  • जैसे – किसी टेबल की ऊपरी सतह को भरने के लिये एक जैसी कितनी किताबों की आवश्यकता पड़ेगी।
  • मीटर को सेंटीमीटर व सेंटीमीटर को मीटर में बदल सकता है।
  • किसी वस्तु की लंबाई दो स्थानों के बीच की दूरी, विभिन्न वस्तुओं के भार, द्रव का आयतन आदि का अनुमान लगा सकता है तथा वास्तविक माप द्वारा उसकी पुष्टि करता है।
  • दैनिक जीवन में लंबाई, दूरी, वजन, आयतन तथा समय से संबंधित प्रश्नों को चार मूलभूत गणितीय संक्रिया का उपयोग कर हल कर सकता है।
  • घड़ी के समय को घण्टे तथा मिनट में पढ़ सकता है तथा उन्हें a.m./p.m. के रूप में व्यक्त करता है।
  • 24 घण्टे की घड़ी को 12 घण्टे की घड़ी से संबंधित कर सकता है।
  • दैनिक जीवन की घटनाओं में लगने वाले समय अंतराल की गणना, आगे/पीछे गिनती जोड़ने/घटाने के माध्यम से कर सकता है।
  • गुणन तथा भाग में पैटर्न की पहचान करता है।
  • (9 के गुणक तक) सममिति पर आधारित ज्यामिती पैटर्न का अवलोकन, पहचान कर उनका विस्तार कर सकता है।
  • इकट्ठा की गई जानकारी को सारणी, दण्डारेख के माध्यम से प्रदर्शित कर उनसे निष्कर्ष निकाल सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.