Charcha Patra : जुलाई 2026 के चर्चा पत्र में क्या है जानें

Charcha Patra 2026 : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत गतिविधि आधारित शिक्षण के संबंध में पढ़े विस्तार से….

Charcha Patra जुलाई – 2026Open
औडियो podcast सुनने के लिए यहाँ Tap करेंOpen

एजेंडा 1. “इस माह का संदेश “

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों में समझ, जिज्ञासा, सृजनशीलता और जीवन कौशल विकसित करना है।
  • इसी दिशा में FLN, गतिविधि आधारित शिक्षण, “कबाड़ से जुगाड़”, AI आधारित संसाधनों का उपयोग, सामुदायिक सहभागिता एवं मिशन लाइफ जैसी पहलें महत्वपूर्ण हैं।

एजेंडा 2. ” इस माह स्कूल में शिक्षक क्या करे ? ” (Checklist)

  1. बच्चों की 100% नामांकन एवं नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देना ।
  2. बच्चों का प्रारंभिक सीखने का स्तर जानना ।
  3. FLN हेतु प्रतिदिन 60 मिनट का समय देना ।
  4. पाठ्यपुस्तक की कक्षा के बजाय विद्यार्थियों के सीखने के स्तर पर ध्यान देना । .
  5. गतिविधि आधारित शिक्षण को प्राथमिकता देना ।
  6. कक्षा में Reading Corner विकसित करना ।
  7. प्रत्येक सप्ताह प्रगति की समीक्षा करना ।
  8. AI एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग करें-वर्कशीट तैयार करना ।
  9. पालकों को सीखने की प्रक्रिया से जोड़ना ।
  10. प्रत्येक दिन को “No Zero Learning Day” बनाना ।

एजेंडा 3. “एफ एल एन कार्नर “

  • FLN के द्वारा विद्यार्थियों में पढ़ने की गति बढ़ेगी, लेखन कार्य सुधरेगा, गणितीय आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • FLN के तहत प्रतिदिन 20 मिनट कहानी पठन, शब्दचित्र पठन, वाक्य साझा, वाचन जोड़ी पठन, चित्र आधारित लेखन पर कर कराना ।
  • प्रतिदिन 20 मिनट संख्या ज्ञान, संख्या खेल, गणितीय पहेली, स्थानीय सामग्री, मानसिक गणना जैसे गतिविधि पर कर कराना ।

एजेंडा 4. “ए आई कार्नर “

  • पाठ योजना, वर्कशीट, क्विज एवं गतिविधियाँ तैयार करने में AI का उपयोग कराना ।
  • कमजोर, मध्यम और दक्ष विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग अभ्यास सामग्री तैयार कराना ।
  • विद्यार्थियों के साथ प्रतिदिन कुछ समय सीखने की गतिविधियों में सहयोग कराना ।

एजेंडा 5. “शिक्षक नवाचारी”

  • TLM का उपयोग, सीखने की प्रक्रिया को गतिविधियों, प्रयोगों और तकनीक से जोड़कर मैथ्स लैब और डिजिटल लर्निंग से आसान बनाया जा सकता है।
  • ये सामग्री विद्यार्थियों को गणितीय अवधारणाओं, सूत्रों, पैटर्न, आकृतियों तथा समस्याओं को गतिविधि आधारित तरीके से समझने में सहायता करती है।
  • शिक्षक संजीव सुर्यवंशी के अनुसार – “जब गणित को सूत्रों से आगे बढ़ाकर अनुभव, प्रयोग और खोज से जोड़ा जाता है, तब सीखना आनंदमय बन जाता है और प्रत्येक विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ गणित को अपनाता है।”
Charcha Patra : जुलाई 2026 के चर्चा पत्र में क्या है जानें
  • विद्यार्थी खेल, पहेलियों, मॉडल और प्रयोगों के माध्यम से सीखते हुए गणित को अनुभव करते हैं, जिससे उनका विषय के प्रति आत्मविश्वास और रुचि दोनों बढ़ता है।
  • शिक्षिका श्रीमती अंकिता तिवारी के अनुसार – “जब विद्यार्थी अपनी भावनाएँ खुलकर व्यक्त करते हैं, तभी सीखने की प्रक्रिया वास्तव में सार्थक और आनंदमय बनती है।”
Charcha Patra : जुलाई 2026 के चर्चा पत्र में क्या है जानें

एजेंडा 6. “छात्र नवाचार”

  • राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की दिशा में कार करने से वैज्ञानिकता व स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा ।
  • बच्चों के कार्यों को पहचान मिलने पर उनके सीखने का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है।

एजेंडा 7. “समर कैम्प-2026”

  • समर कैम्प में बच्चों को खेल-खेल में सीखने, सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लेने, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा जीवनोपयोगी कौशल विकसित करना सिखाया गया ।
  • बच्चे कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से उपयोगी वस्तुएँ बनाना, कला शिल्प, विज्ञान, गणित, भाषा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं को निखारा सिखा।

एजेंडा 8. “इको क्लब मिशन लाइफ “

  • मिशन LIFE (Lifestyle for Environment) अभियान का लक्ष्य केवल गतिविधियाँ करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यवहार में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
  • शालाओं द्वारा पौधारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त परिसर एवं पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियों की शुरुआत करनी है । जिसमें…
    1. एक पेड़ माँ के नाम अभियान –प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर, विद्यालय या आसपास एक पौधा लगाना।
    2. पर्यावरण जागरूकता रैली –“पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “जल है तो कल है” जैसे नारों के साथ रैली निकालना। ।
    3. जल संरक्षण गतिविधि –जल बचाने के उपायों पर चर्चा करना ।
    4. प्लास्टिक मुक्त स्कूल अभियान –सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए शपथ दिलाना ।
    5. स्वच्छता अभियान – शाला परिसर, खेल मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई करना ।
    6. ऊर्जा बचाओ अभियान –अनावश्यक बिजली उपकरण बंद रखने की आदत विकसित करना ।
    7. ई-वेस्ट संग्रह अभियान –पुराने मोबाइल, चार्जर, बैटरी आदि के सुरक्षित निपटान की जानकारी देना।
    8. चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता –पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, स्वच्छ भारत, हरित विद्यालय की जानकारी देना।
    9. प्रकृति भ्रमण –विद्यार्थियों को शाला परिसर या निकट के उद्यान में ले जाकर पेड़-पौधों की जानकारी देना ।
    10. मिशन LIFE शपथ –सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की शपथ दिलाना ।

एजेंडा नौः एजेंडा 9. ” Best Photo Gallery”बोलती तस्वीरें

एजेंडा 10. “अगले माह की तैयारी “

  • अगस्त माह की सभी गतिविधियों की पूर्व योजना बनाकर विद्यार्थियों, पालकों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना ।
    1. स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की योजना व तैयार करना ।
    2. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलना ।
    3. पुस्तकालय को आकर्षक व सुसज्जित बनाना ।
    4. विज्ञान गतिविधियाँ आयोजिय करना ।
    5. मिशन लाइफ पर कार्य करना ।
    6. FLN समीक्षा पर कार्य करना ।
    7. पालक बैठक आयोजित करना ।
    8. खेल गतिविधियाँ आयोजित करना ।
    9. दीवार पत्रिका को नियमित रूप से अद्यतन करना ।
    10. बच्चों के नवाचार को प्रोत्साहन व मंच प्रदान करना ।

Charcha Patra

शिक्षा सत्र 2026-27 में पाठ्यक्रम निर्धारण निर्देश

शासकीय अवकाश-2026Open
शैक्षणिक कैलेण्डर Open
शैक्षणिक कैलेण्डर
कक्षा 1-5वीं
2026-27
Open
शैक्षणिक कैलेण्डर
कक्षा 6-8वीं
2026-27
Open
गतिविधि दिवस की गतिविधियाँ 1-2Open
गतिविधि दिवस की गतिविधियाँ 3-5Open
गतिविधि दिवस की गतिविधियाँ 6-8Open
शैक्षणिक सत्र 2026-27

शिक्षा सत्र 2026-27 में Edudepart द्वारा Customise पाठ्यक्रम निर्धारण

शासकीय अवकाश-2026Open
शैक्षणिक कैलेण्डर
कक्षा 1-5वीं
2026-27
Open
शैक्षणिक कैलेण्डर
कक्षा 6-8वीं
2026-27
Open
पाठ्यक्रम पूर्णता लक्ष्य
कक्षा 1-5वीं
2026-27
Open
पाठ्यक्रम पूर्णता लक्ष्य
कक्षा 6-8वीं
2026-27
Open
शैक्षणिक सत्र 2026-27

चर्चा पत्र

चर्चा पत्र जुलाई – 2026Open
औडियो podcast सुनने के लिए
यहाँ Tap करें
Open
चर्चा-पत्र Charcha Patra

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top