Charcha Patra 2026 : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत गतिविधि आधारित शिक्षण के संबंध में पढ़े विस्तार से….
एजेंडा 1.जुलाई माह की प्रगति समीक्षा (Follow-up)
- जून / जुलाई चेकलिस्ट पूरी हुई या नहीं
- स्कूल रेडीनेस
- प्रशासनिक तैयारियां, शैक्षणिक सामग्री, योजना
- प्रारंभिक आकलन (Baseline Assessment)
- FLN गतिविधियाँ
- AI उपयोग
- मिशन LIFE
- पालक बैठक
- पुस्तकालय
एजेंडा 2. स्वतंत्रता दिवस को सीखने का उत्सव बनाएं-
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य “प्रत्येक कक्षा बने राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला ” पर काम करना।
- बच्चों में देशभक्ति, संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यबोध, विविधता में एकता, लोकतांत्रिक सोच और जिम्मेदार नागरिकता का विकास करना है।
- बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों और जननायकों से भी परिचित कराना।
एजेंडा 3. Mission LIFE (Lifestyle for Environment) “इको क्लब मिशन लाइफ”
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं सतत विकास की भावना लाना ।
- Mission LiFE जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतों का विकास करना है।
- “एक पेड़ माँ के नाम 3.0”, पौधारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त विद्यालय, स्वच्छता, ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण जागरूकता लाना।
एजेंडा 4.FLN प्रगति समीक्षा…
- स्कूल रेडीनेस, FLN (FLS) आधारित गतिविधियाँ, दैनिक पठन-लेखन, खेल आधारित गणित तथा उपचारात्मक सहयोग के बाद बच्चों को प्रगती को जानना।
- समीक्षा में इनकी प्रगती को जानना ……
- 1. Reading Fluency (सहज एवं प्रवाहपूर्ण पठन)
- 2. Writing (लेखन कौशल)
- 3. Numeracy (संख्यात्मक दक्षता)
- 4. Learning Gap (सीखने की कमी की पहचान)
- 5. Bridge Support (सेतु सहयोग)
एजेंडा 5.Al Corner 2.0
- NEP 2020 के तहत AI से शिक्षण को सरल, प्रभावी और व्यक्तिगत बनाना ।
- 1. Al से Lesson Plan (पाठ योजना) बनाना ।
- 2. AI से PPT (प्रस्तुतीकरण) बनाना ।
- 3. AI से Worksheet बनाना ।
- 4. AI से Assessment लेना ।
- 5. Al से Rubrics बनाना ।
- 6. Al से Parent Message बनाना ।
- 7. Al से School Poster बनाना ।
एजेंडा 6.विज्ञान एवं गणित गतिविधि माह
- NEP 2020 के तहत विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्क, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या समाधान क्षमता तथा गणितीय सोच का विकास करना है।
- विज्ञान और गणित में स्वयं प्रयोग कर, मॉडल बनाना, खोज और अपने अनुभवों से सीखने कोप्रेरित करना।
- शिक्षिका पुष्पा शुक्ला सहा. शिक्षक, का नवाचार माचिस की तीलियों का जादू :- इन्होने कक्षा 4 के विद्यार्थियों के साथ माचिस की तीलियों, क्ले और स्थानीय सामग्रियों की सहायता से 2D एवं 3D ज्यामितीय आकृतियों को मूर्त रूप में बनवाकर बच्चों को स्वयं खोजने और समझने का अवसर दिया। इस गतिविधि से बच्चों ने केवल आकृतियाँ नहीं बनाई, बल्कि किनारे, कोने, फलक, घन, घनाभ, प्रिज्म और पिरामिड जैसी अवधारणाओं को स्वयं गिनकर और तुलना करके सहज रूप से समझा। इससे गणित का कठिन अध्याय विद्यार्थियों के लिए खेल-खेल में सीखने का अनुभव बन गया तथा उनमें तर्क, अवलोकन और रचनात्मक सोच का विकास हुआ।
- श्रीमती ऋतु वर्मा, विज्ञान शिक्षक का नवाचार 3D मॉडल से प्रकाश संश्लेषण की सरल समझ-इन्होने हरे पत्तों, चार्ट पेपर एवं अन्य स्थानीय सामग्रियों से प्रकाश संश्लेषण का त्रि-आयामी (3D) मॉडल तैयार कर विद्यार्थियों को पौधों में भोजन बनने की प्रक्रिया को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों ने सूर्य का प्रकाश, जल, कार्बन डाइऑक्साइड, क्लोरोफिल तथा ऑक्सीजन के निर्माण को प्रत्यक्ष रूप से समझा। इस गतिविधि ने कठिन वैज्ञानिक अवधारणाओं को सहज बनाया, विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रयोगात्मक सीखने की रुचि विकसित की तथा विज्ञान को अनुभव आधारित अधिगम से जोड़ा।
एजेंडा 7.खेल, योग एवं स्वास्थ्य
- NEP 2020 के तहत विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास करना है।
- यह विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना, आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक जीवनशैली का विकास करती हैं।
- अगस्त माह में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रत्येक शालाओं में खेल एवं योग आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
एजेंडा 8.Community Partnership 2.0
- शालाओं में Community Partnership 2.0 के अंतर्गत केवल पालक बैठक तक सीमित न रहकर समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
- विद्यार्थी और पालक विद्यार्थियों के लिए एक जीवंत सीखने का संसाधन बन सकते हैं।
- समुदाय को शिक्षा से जोड़कर जीवनोपयोगी बन जाता है।
- 1. Learning Volunteers (सीखने के सहयोगी)
- 2. Grand Parents Story (दादा-दादी कहानी मंच)
- 3. Village Resource Person (गाँव के ज्ञान स्रोत)
- 4. स्थानीय कलाकार (Local Artists) स्थानीय लोककला एवं संस्कृति विद्यार्थियों की पहचान है।
- 5. पूर्व विद्यार्थी (Alumni Connect) शालाओं के सफल पूर्व विद्यार्थियों को शाला में आमंत्रित करना।
एजेंडा 9.Teacher Innovation
- 2020 नवाचार, रचनात्मकता, गतिविधि-आधारित शिक्षण और अनुभवात्मक अधिगम पर विशेष बल देती है।
- Teacher Innovation का उद्देश्य इन्हीं उत्कृष्ट प्रयासों को पूरे राज्य के शिक्षकों तक पहुँचाना है, ताकि एक शालाओं का सफल अनुभव दूसरे शाला के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन बन सके। जिसके तहत…..
- 1. भाषा एवं संप्रेषण कौशल में वृद्धि,
- 2. सही उच्चारण एवं शब्दावली का विकास,
- 3. कहानी, कविता एवं भूमिका-अभिनय में रुचि,
- 4. आत्मविश्वास एवं मंच पर बोलने की क्षमता में वृद्धि,
- 5. कल्पनाशक्ति एवं रचनात्मक सोच का विकास,
- 6. FLN के अंतर्गत पठन-लेखन को आनंददायी बनाने में सहायता,
- श्रीमती सुनीता सिंह ठाकुर प्रधानपाठक का नवाचार जब मोज़ा बना बच्चों का दोस्त:- प्राथमिक कक्षाओं में भाषा शिक्षण तभी प्रभावी होता है जब विद्यार्थी सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हों। इसी उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव कला में एक साधारण पुराने मोज़े (Sock) को आकर्षक सॉक्स पपेट में परिवर्तित कर बच्चों के लिए रोचक शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) तैयार की गई। इस नवाचार में पुराने साफ मोज़े पर रंगीन कागज, ऊन, बटन एवं अन्य स्थानीय सामग्री की सहायता से एक आकर्षक पात्र बनाया गया। यह पपेट विद्यार्थियों से संवाद करता है, कहानियाँ सुनाता है, कविताएँ गाता है, प्रश्न पूछता है और बच्चों को भी बोलने, अभिनय करने तथा अपनी कल्पनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है।
एजेंडा 10.”सितंबर की तैयारी”
- 1. शिक्षक दिवस (5 सितंबर) “गुरु प्रेरणा के स्रोत हैं।”
- 2. राष्ट्रीय पोषण माह (सितंबर) “सुपोषित बच्चा “स्वस्थ भारत की पहचान”
- 3. अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस (8 सितंबर) विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत एवं भाषा कौशल का विकास हेतु
- 4. हिंदी दिवस (14 सितंबर)- “अपनी भाषा, अपनी पहचान भाषा के प्रति आत्मीयता एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करना।
- 5. स्वच्छता अभियान विद्यार्थियों में स्वच्छता को व्यवहार व स्वच्छता दल का गठन करना।
- 6. पुस्तकालय सप्ताह – “हर दिन-एक पुस्तक” थीम पर काम करना।
- 1. Reading Fluency कहाँ पहुँची?
- 2. Writing में कितना सुधार हुआ?
- 3. Numeracy की वर्तमान स्थिति।
- 4. LearningGap वाले बच्चों की पहचाना
- 5. उपचारात्मक शिक्षण की अगली योजना।
- 6.पुस्तकालय सप्ताह द्वारा पुस्तकालय एवं साक्षरता गतिविधियों का आयोजन ।
- 7. FLN / FLS प्रगति समीक्षा कर काम करना-
- 8. प्रथम त्रैमासिक प्रगति (Quarterly Progress) शाला समीक्षा करना ।
Charcha Patra
शिक्षा सत्र 2026-27 में पाठ्यक्रम निर्धारण निर्देश
| शासकीय अवकाश-2026 | Open |
| शैक्षणिक कैलेण्डर | Open |
| शैक्षणिक कैलेण्डर कक्षा 1-5वीं 2026-27 | Open |
| शैक्षणिक कैलेण्डर कक्षा 6-8वीं 2026-27 | Open |
| गतिविधि दिवस की गतिविधियाँ 1-2 | Open |
| गतिविधि दिवस की गतिविधियाँ 3-5 | Open |
| गतिविधि दिवस की गतिविधियाँ 6-8 | Open |
शिक्षा सत्र 2026-27 में Edudepart द्वारा Customise पाठ्यक्रम निर्धारण
| शासकीय अवकाश-2026 | Open |
| शैक्षणिक कैलेण्डर कक्षा 1-5वीं 2026-27 | Open |
| शैक्षणिक कैलेण्डर कक्षा 6-8वीं 2026-27 | Open |
| पाठ्यक्रम पूर्णता लक्ष्य कक्षा 1-5वीं 2026-27 | Open |
| पाठ्यक्रम पूर्णता लक्ष्य कक्षा 6-8वीं 2026-27 | Open |
चर्चा पत्र



