Bagless Day Activities :बैगलेस डे (11 जनवरी 2025) पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन छात्र बिना किसी बैग के स्कूल आएंगे और पढ़ाई के बजाय रचनात्मक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इन गतिविधियों में मकर सक्रांति व गुड टच बैड टच पर चर्चा शामिल होंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को उत्सवों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता से परिचित कराना है, साथ ही उन्हें आनंदमय और सीखने का अनोखा अनुभव प्रदान करना है।
पोस्ट विवरण
कक्षा 1 ली व 2 री-
मकर सक्रांति-
- शिक्षक बच्चों से मकर संक्रांति पर बनने वाले तिल एवं अन्य लड्डू, चिक्की, पर चर्चा करें व उनके अनुभव सुने।
- बच्चों को बताएँ की मकर सक्रांति प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है।
Activity पतंग बनाएं-
- रंगीन पेपर से पतंग एवं कुत्ता बनाएं।
- पंतग से संबंधित निम्न कविता को हावभाव के साथ सिखाएँ।
- कवितासर-सर सर-सर उड़ी पतंग, फर-फर फर-फर उड़ी पतंग ।
- इसको काटा, उसको काटा, खूब लगाया सैर सपाटा।
- अब लड़ने में जुटी पतंग, अरे कट गई, लुटी पतंग।
- सर-सर सर-सर उड़ी पतंग, फर-फर फर-फर उड़ी पतंग।
Activity कागज से कुत्ता बनाओं रंगोली बनाओ-
- एक छेद किया हुआ छोटा सा नट ले या प्लास्टिक के ढक्कन में भी कर सकते हैं।
- उसमें पेंसिल / पेन डालकर गोल-गोल घुमाकर रंगोली बनाएँ एवं एक वाक्य में लिखे।
- प्रत्येक बच्चे कागज से बने कुत्ते को दिखाएं और उसके बारे में एक वाक्य बोले।
- पतंग कविता का प्रस्तुतिकरण समूह में दें।
कक्षा 3री से 5वीं –
मकर संक्रांति-
- मकर संक्रांति (मकर संक्रांति) भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है।
- मकर संक्रांति पूरे भारत और नेपाल में भिन्न रूपों में मनाया जाता है।
- पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है।
- वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।
- तमिलनाडु में इसे पोंगल के रूप में मनाया जाता हैं कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति कहते हैं।
- बिहार के कुछ जिलों में यह पर्व ‘तिला संक्रांत’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।
- मकर संक्रांति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते है।
- 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर (जाता हुआ) होता है।
- इसी कारण इस पर्व को ‘उत्तरायण’ (सूर्य उत्तर की ओर) भी कहते है।
- ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं।
- चूँकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अतः इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है।
Activity चलो पतंग बनाएं
पतंग संबंधी प्रश्न-
- तुम लोग संक्रांति का त्योहार कैसे मनाते हो?
- इस दिन तुम लोग क्या-क्या करते हो?
- पतंग बनाने के लिए किस किस चीजों की आवश्यकता होती है?
- तिल के लड्डू कैसे बनाएं जाते हैं?
- पतंग प्रतियोगिता का आयोजन करें।?
कक्षा 6वीं से 8वीं–
गुड टच बैड टच-
अच्छा स्पर्श (गुड टच)-
- शिक्षक बच्चों को बताएँ कि-
- अगर कोई आपके सिर एवं पीठ पर हाथ फेरता हैं,
- बालों को शहलाता है,
- गालों को खीचता है तो इसे गुड टच कहते है।
बुरा स्पर्श (बैड टच) –
- जब कोई आपके सिर के नीचे के हिस्से को या ऐसे हिस्से को स्पर्श करता है जिससे आपको असहज लगे उसे बैड टच कहते है।
- बच्चों के साथ हो रहे अपराथ का मुख्य कारण जागरूकता की कमी है।
हिंसा और दुर्व्यवहार से सुरक्षा –
- शारीरिक दुर्व्यवहार
- घरेलू हिंसा या दुर्व्यवहार
- यौन शोषण
- मनोवैज्ञानिक या भावनात्मक दुर्व्यवहार
- वित्तीय या भौतिक दुरुपयोग
- आधुनिक गुलामी
- भेदभावपूर्ण दुर्व्यवहार
- संगठनात्मक या संस्थागत दुर्व्यवहार
- उपेक्षा या चूक के कार्य
- स्व उपेक्षा
- गुड टच- बैड टच से संबंधित पोस्टर बनाएँ और स्लोगन लिखें।
- गुड टच-बैड टच से संबंधित स्टोरी फिल्म दिखाएँ।
- दिए गए विचारों, पोस्टरों, स्लोगन का प्रस्तुतीकरण करें।
Bagless Day Activities

चन्द्रप्रकाश नायक , जो कि वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं . अभी आप Edu Depart में नि:शुल्क मुख्य संपादक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं .