गतिविधि दिवस की गतिविधियाँ 4 july 2026 : आओ जानें वन महोत्सव, नेशनल डॉक्टर्स डे के बारे में पर बातचीत

गतिविधि दिवस की गतिविधियाँ : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र सत्र 2026-27 में माह के प्रत्येक शनिवार को होगा बस्ता विहीन होगा । इस दिन बच्चे बिना बस्ते के विद्यालय आएंगे। इसका तात्पर्य कदापि यह नहीं है कि इस दिन कोई पढ़ाई नहीं होगी बल्कि इस दिन सीखने सिखाने का अंदाज रोचक एवं नवाचारी गतिविधियों से भरपूर होगा।

शासकीय प्राथमिक शाला की गतिविधियां

01.शारीरिक शिक्षा (खेल योग) / गतिविधि दिवस की गतिविधियां

कक्षा 1ली व 2री-

  • शिक्षक बच्चों से पेड़-पौधों के बारे में बातचीत करें और उन्हें अपने अनुभव सुनाने के अवसर दे।
  • उन्हें बताएँ कि वन महोत्सव जुलाई के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है।
  • इस दिन देशभर में वृक्षारोपण किया जाता है।
  • वन महोत्सव प्रतिवर्ष 1 से 7 जुलाई अर्थात् जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है।
  • हम इस दिन पेड़ लगाए हैं क्योंकि पेड़ हमारे बहुत अच्छे मित्र है |
  • वे हमेंशुद्ध हवा देता हैं।
  • फल फूल देते हैं।
  • छाया देते है।
  • पक्षियों को घर देते है।
  • मिट्टी को बचाते हैं।
  • नारा – “एक बच्चा, एक पौधा, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ”।1
  • 1.घिस घिस, खेल खेलें आम, जाम, पीपल,बरगद, आदि पत्तियों को एकत्रित करें।
  • अब किसी एक पत्ती पर कोरा कागज रखकर उस पर किसी भी रंग की मोम (Crayon) पेंसिल को ऊपर से नीचे की ओर घिसे।
  • कागज पर मोम घिसने से उस पत्ती की छाप कागज पर आ जाएगी ।
  • इसी तरह दूसरी पत्तियों के साथ भी करें।
  • 2. गीत –‘जंगल-जंगल बात चली है पता चला है चड्डी पहनकर फूल खिला है’ इस गाने पर डांस सिखाएँ।
  • 3. कहानी सुनाओ और चर्चाचिड़िया और पेड़ की दोस्ती
  • 4. रंग भरकर पेड़ बनाओ बच्चों को रंग भरने कहें।
  • 5. नारा लेखन या बच्चों से पेड़ की पत्ती का संग्रह करने कहें।
  • बच्चे कागज पर उभरे विभिन्न पत्तियों एवं पत्तियों से बने विभिन्न आकृतियों का प्रदर्शन करें।
  • अपनी हरबेरियम फाइल दिखाएँ।उपर्युक्त करवाएँ गए गतिविधियों का प्रत्येक विद्यार्थी प्रदर्शन करेंगें।
  • विभिन्न प्रकार की पत्तियाँ एवं फूलों से बनाए गए विभिन्न जीव जंतुओं आदि का प्रदर्शन करें।

कक्षा 3री से 5वीं

वन महोत्सव –

  • वन महोत्सव प्रतिवर्ष 1 से 7 जुलाई अर्थात् जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है।
  • वन महोत्सव की अवधारणा कोडाइकनाल के डॉ. एम.एस. रंधावा से आई. जिन्होंने समुदाय में वृक्षारोपण पहल का आयोजन किया था ।
  • सन् 1950 में केन्द्रीय कृषि मंत्री एम. मुंशी ने इस सफलता से प्रेरित होकर एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण की शुरुआत की।
  • 1. आओ पौधे लगाएँ –प्रत्येक बच्चा अपने विद्यालय में जहाँ पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो या गमले में पौधारोपण करें। लगाये गए पौधे की देखरेख एवं पानी डालने की जिम्मेदारी स्वयं बच्चे की होगी।
  • 2. चलो एक वृक्ष गोद लें –अपने आसपास के किसी भी वृक्ष जो तुम्हें पसंद हो उसे गोद ले अर्थात् उस पेड़ की रखवाली करने की जिम्मेदारी तुम्हारी होगी।
  • उस वृक्ष का अच्छे से अवलोकन करें और दिए गए प्रारूप को भरें -प्रारुप -गोद लिया गए वृक्ष का नाम दिनांक समय स्थान आपने इस पेड़ को क्यों चुना?
  • यह किस प्रकार का पेड़ है?
  • अपने गोद लिए पेड़ का चित्र बनाएँ एवं रंग भरें।
  • तुम अपने पेड़ – पौधों की सुरक्षा /देखरेख कैसे करते हो?
  • पौधे कितने प्रकार के होते हैं?
  • तुम्हारे घर में कौन-कौन से पेड़ पौधे है?
  • गोद लिए गए पौधे के बारे में जो प्रारुप भरा गया है उसका प्रदर्शन करें।
  • स्कूल में/गमले में लगाएं गए पौधों के बारे में विस्तार से बताओ ।

नेशनल डॉक्टर्स डे

  • नेशनल डॉक्टर्स डे प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है।
  • यह देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है।
  • नेशनल डॉक्टर डे का मुख्य उद्देश्य समाज/देश में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को पहचानना और उनकी सराहना करना तथा जन समुदाय को डॉक्टरों की भूमिका. महत्व और उनके द्वारा दी जाने वाली बहुमूल्य चिकित्सा सुविधा के बारे में जागरूक करना है।
  • कुछ बीमारियों के नाम बताओं जिसके ईलाज के लिए तुम डॉक्टर के पास गए हो?
  • डॉक्टर के पास कौन – कौन से उपकरण होते है।
  • चित्र बनाकर नाम लिखो?

1- फर्स्ट ऐड बॉक्स का निर्माण –

  • उपलब्ध सामग्री के आधार पर फर्स्ट ऐड बॉक्स का निर्माण करें।
  • इस बॉक्स में थर्मामीटर, बैंडेज, डेटॉल, कॉटन, कैंची आदि को व्यवस्थित और अलग-अलग रखने के लिए छोटे-छोटे जेब /डिब्बों का निर्माण करें।
  • फर्स्ट ऐड बॉक्स का प्रदर्शन
  • रोल प्ले – बच्चों को डॉक्टर का रोल प्ले करने को कहें।
  • जब तुम को खाँसी, सर्दी या जुकाम होता है, तो तुम डॉक्टर के पास जाते हो या दादी-नानी द्वारा बताएँ गए घरेलू नुस्खे का उपयोग करते हो ?
  • जब तुम्हारी तबियत ख़राब होती है तो तुम क्या करते हो ?
  • बीमार पड़ने पर हमें कैसा भोजन करना चाहिए ?
  • हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ क्यों रखना चाहिए ?
  • हमें हमेशा स्वस्थ रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

02.कला शिक्षा(बाँसुरी) / गतिविधि दिवस की गतिविधियां

गतिविधि 1 आइए, रेखाओं के साथ खेलें

  • कलम से आड़ी-तिरछी रेखाएँ खींचें और रेखाओं को विभिन्न दिशाओं में जाने दें। कुछ रेखाओं को तेजी से और कुछ को बहुत धीमी गति से खींचें।
  • मोटी एवं गहरी रेखाएँ खींचने के लिए कलम पर थोड़ा दबाव डालें।
  • पतली और हल्की रेखाएँ खींचने के लिए कम दबाव दें।
  • निम्नलिखित रेखाओं का अभ्यास करें –
  • लहरदार रेखाएँ
  • टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएँ
  • बिंदुदार रेखाएँ
  • टूटी रेखाएँ
  • खड़ी रेखाएँ
  • पड़ी रेखाएँ
  • तिरछी रेखाएँ
  • घुमावदार रेखाएँ

गतिविधि 2 अपने आस-पास की वस्तुओं के चित्र बनाइए और उनमें रंग भरिए

  • अपने आस-पास की कुछ वस्तुओं को देखें और छुएँ। उनकी रेखाओं, आकारों और रंगों को देखिए।
  • किन्हीं तीन वस्तुओं के चित्र बनाइए, जो आकार में भिन्न हों और उनमें रंग भरिए।
  • अभ्यास करें- घर में उपलब्ध वस्तुओं के चित्र बनाइए और रंग भरिए। कागज, श्यामपट्ट या कला पुस्तिका में और भी चित्र बनाइए।

03.बागवानी / हाउस कीपिंग / गतिविधि दिवस की गतिविधियां

बागवानी

  • बागवानी घर और बगीचे को स्वच्छ, हरा-भरा और व्यवस्थित रखने के बेहतरीन तरीके हैं। इन गतिविधियों से न केवल पर्यावरण सुंदर बनता है, बल्कि शारीरिक व्यायाम और मानसिक शांति भी मिलती है। यहाँ कुछ प्रमुख गतिविधियाँ और सुझाव दिए गए हैं:
  • 🌿 बागवानी (Gardening)
  • धूप की जांच (Sun): पौधों के लिए कम से कम 2 से 4 घंटे की धूप बहुत आवश्यक है।
  • मिट्टी का मिश्रण (Soil Preparation): गमलों या क्यारियों के लिए ऐसी मिट्टी तैयार करें जिसमें नमी बनाए रखने की क्षमता और कार्बनिक पोषक तत्व हों।
  • मौसम के अनुसार पौधे (Season): अपने क्षेत्र की जलवायु और मौसम के अनुसार ही फल, फूल या सब्जियां चुनें।
  • खरपतवार निकालना: नियमित रूप से अवांछित पौधों (खरपतवार) को हटाते रहें।
  • बच्चों की गतिविधियाँ: घर के बच्चों को भी बीजों की बुवाई, पौधों को पानी देने और छोटे बगीचे के डिज़ाइन बनाने जैसे कामों में शामिल करें।

हाउसकीपिंग

  • हाउसकीपिंग केवल झाड़ू-पोछा और साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसी भी स्थान (घर, कार्यालय, होटल या अस्पताल) को स्वच्छ, सुरक्षित, और व्यवस्थित रखने की एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता को बढ़ाना और दुर्घटनाओं को कम करना है।
  • हाउसकीपिंग गतिविधियों को मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा जा सकता है:
  • १. दैनिक हाउसकीपिंग गतिविधियाँ (Daily Activities)
  • यह वे काम हैं जो हर दिन किए जाते हैं ताकि जगह साफ और आकर्षक दिखे:
  • धूल साफ करना (Dusting): फर्नीचर, खिड़कियों और सतहों से धूल पोंछना।
  • झाड़ू और पोछा (Sweeping and Mopping): फर्श को साफ और कीटाणुरहित रखना।
  • कचरा प्रबंधन (Waste Management): डस्टबिन को खाली करना और कचरे का सही तरीके से निपटान करना।
  • बाथरूम की सफाई: शौचालय, वॉशबेसिन और यूरिनल की नियमित सफाई और कीटाणुशोधन।
  • व्यवस्था (Tidying up): इस्तेमाल की गई चीजों को उनके निर्धारित स्थान पर रखना।

उच्च शासकीय प्राथमिक शाला की गतिविधियां

01.साप्ताहिक खेल (खेल यात्रा) / गतिविधि दिवस की गतिविधियां

कक्षा 6वीं से 8वीं

वन महोत्सव –

  • वन महोत्सव प्रतिवर्ष 1 से 7 जुलाई अर्थात् जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है।
  • वन महोत्सव की अवधारणा कोडाइकनाल के डॉ. एम.एस. रंधावा से आई. जिन्होंने समुदाय में वृक्षारोपण पहल का आयोजन किया था ।
  • सन् 1950 में केन्द्रीय कृषि मंत्री एम. मुंशी ने इस सफलता से प्रेरित होकर एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण की शुरुआत की।
  • 1. आओ पौधे लगाएँ –प्रत्येक बच्चा अपने विद्यालय में जहाँ पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो या गमले में पौधारोपण करें। लगाये गए पौधे की देखरेख एवं पानी डालने की जिम्मेदारी स्वयं बच्चे की होगी।
  • 2. चलो एक वृक्ष गोद लें –अपने आसपास के किसी भी वृक्ष जो तुम्हें पसंद हो उसे गोद ले अर्थात् उस पेड़ की रखवाली करने की जिम्मेदारी तुम्हारी होगी।
  • उस वृक्ष का अच्छे से अवलोकन करें और दिए गए प्रारूप को भरें -प्रारुप -गोद लिया गए वृक्ष का नाम दिनांक समय स्थान आपने इस पेड़ को क्यों चुना?
  • यह किस प्रकार का पेड़ है?
  • अपने गोद लिए पेड़ का चित्र बनाएँ एवं रंग भरें।
  • तुम अपने पेड़ – पौधों की सुरक्षा /देखरेख कैसे करते हो?
  • पौधे कितने प्रकार के होते हैं?
  • तुम्हारे घर में कौन-कौन से पेड़ पौधे है?
  • गोद लिए गए पौधे के बारे में जो प्रारुप भरा गया है उसका प्रदर्शन करें।
  • स्कूल में/गमले में लगाएं गए पौधों के बारे में विस्तार से बताओ ।

नेशनल डॉक्टर्स डे

  • नेशनल डॉक्टर्स डे प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है।
  • यह देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है।
  • नेशनल डॉक्टर डे का मुख्य उद्देश्य समाज/देश में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को पहचानना और उनकी सराहना करना तथा जन समुदाय को डॉक्टरों की भूमिका. महत्व और उनके द्वारा दी जाने वाली बहुमूल्य चिकित्सा सुविधा के बारे में जागरूक करना है।
  • कुछ बीमारियों के नाम बताओं जिसके ईलाज के लिए तुम डॉक्टर के पास गए हो?
  • डॉक्टर के पास कौन – कौन से उपकरण होते है।
  • चित्र बनाकर नाम लिखो?

1- फर्स्ट ऐड बॉक्स का निर्माण –

  • उपलब्ध सामग्री के आधार पर फर्स्ट ऐड बॉक्स का निर्माण करें।
  • इस बॉक्स में थर्मामीटर, बैंडेज, डेटॉल, कॉटन, कैंची आदि को व्यवस्थित और अलग-अलग रखने के लिए छोटे-छोटे जेब /डिब्बों का निर्माण करें।
  • फर्स्ट ऐड बॉक्स का प्रदर्शन
  • रोल प्ले – बच्चों को डॉक्टर का रोल प्ले करने को कहें।
  • जब तुम को खाँसी, सर्दी या जुकाम होता है, तो तुम डॉक्टर के पास जाते हो या दादी-नानी द्वारा बताएँ गए घरेलू नुस्खे का उपयोग करते हो ?
  • जब तुम्हारी तबियत ख़राब होती है तो तुम क्या करते हो ?
  • बीमार पड़ने पर हमें कैसा भोजन करना चाहिए ?
  • हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ क्यों रखना चाहिए ?
  • हमें हमेशा स्वस्थ रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

02.कला शिक्षा (कृति) / गतिविधि दिवस की गतिविधियां

नागरिकों के मूल कर्तव्य

  • संविधान का पालन करे और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे;(ख)
  • स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखे और उनका पालन करे;
  • भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण बनाए रखे;
  • देश की रक्षा करे और आ‌ह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करे;
  • भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करे जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग पर आधारित सभी भेदभावों से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करे जो महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध हों;
  • हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझे और उसका परिरक्षण करे;
  • प्राकृतिक पर्यावरण की, जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव हैं, रक्षा करे और उसका संवर्धन करे तथा प्राणिमात्र के प्रति दयाभाव रखे;
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करे;
  • सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखे और हिंसा से दूर रहे
  • व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत् प्रयास करे, जिससे राष्ट्र निरंतर बढ़ते हुए प्रयत्न और उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को छू सके;
  • यदि माता-पिता या संरक्षक है, छह वर्ष से चौदह वर्ष तक की आयु वाले अपने, यथास्थिति, बालक या प्रतिपाल्य को शिक्षा के अवसर प्रदान करे।

03.व्यावसायिक शिक्षा / गतिविधि दिवस की गतिविधियां

गतिविधि के प्रकार -क्षेत्र भ्रमण

अवधि – 3 से 4 घण्टे

कौशल – अवलोकन, तार्किक चिंतन, कम्यूनिकेशन, अंतर वैयक्तिक संबंध

लर्निंग आउटकम्स

  • गाड़ियों के प्रकार और सुधार कार्यों में उपयोग किए जाने वाले औजारों से परिचित होंगे।
  • मोटर गैरेज की कार्य प्रणाली को समझ पाएँगे।

क्षेत्र भ्रमण के पूर्व निर्देश

  • बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करें।नुकीले औजारों, बिजली के तारों से सावधानी से संबंधित निर्देश देवें।

प्रक्रिया

  • वर्कशाप के मालिक/मैकेनिक से वर्कशाप के भ्रमण की अनुमति लेना एवं पालकों से भी अनुमति लेना।
  • मोटर मैकेनिक बच्चों को विभिन्न गाड़ियों के प्रकार और उनसे संबंधित औजारों से परिचत कराएँगे।
  • गाड़ियों में आने वाली खराबियों की पहचान व उसका निदान कैसे किया जाए उस पर बातचीत करना।
  • बच्चे मैकेनिक द्वारा बताई गई प्रक्रिया को नोट बुक में नोट करेंगे।

आकलन

  • बच्चों की रुचि, सहभागिता, समूह कार्य, अंतर वैयक्तिक संबंधों पर शिक्षक अवलोकन कर टीप लिखेंगे।
  • बच्चों द्वारा तैयार रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण करना।

कैरियर के अवसर

  • मोटर मैकेनिक
  • तकनीशियन
  • इंजीनियर

04.गतिविधि दिवस की गतिविधियां / बागवानी / हाउस कीपिंग / गीत/ संगीत/ खेल

बागवानी

  • बागवानी घर और बगीचे को स्वच्छ, हरा-भरा और व्यवस्थित रखने के बेहतरीन तरीके हैं। इन गतिविधियों से न केवल पर्यावरण सुंदर बनता है, बल्कि शारीरिक व्यायाम और मानसिक शांति भी मिलती है। यहाँ कुछ प्रमुख गतिविधियाँ और सुझाव दिए गए हैं:
  • 🌿 बागवानी (Gardening)
  • धूप की जांच (Sun): पौधों के लिए कम से कम 2 से 4 घंटे की धूप बहुत आवश्यक है।
  • मिट्टी का मिश्रण (Soil Preparation): गमलों या क्यारियों के लिए ऐसी मिट्टी तैयार करें जिसमें नमी बनाए रखने की क्षमता और कार्बनिक पोषक तत्व हों।
  • मौसम के अनुसार पौधे (Season): अपने क्षेत्र की जलवायु और मौसम के अनुसार ही फल, फूल या सब्जियां चुनें।
  • खरपतवार निकालना: नियमित रूप से अवांछित पौधों (खरपतवार) को हटाते रहें।
  • बच्चों की गतिविधियाँ: घर के बच्चों को भी बीजों की बुवाई, पौधों को पानी देने और छोटे बगीचे के डिज़ाइन बनाने जैसे कामों में शामिल करें।

हाउसकीपिंग

  • हाउसकीपिंग केवल झाड़ू-पोछा और साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसी भी स्थान (घर, कार्यालय, होटल या अस्पताल) को स्वच्छ, सुरक्षित, और व्यवस्थित रखने की एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता को बढ़ाना और दुर्घटनाओं को कम करना है।
  • हाउसकीपिंग गतिविधियों को मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा जा सकता है:
  • १. दैनिक हाउसकीपिंग गतिविधियाँ (Daily Activities)
  • यह वे काम हैं जो हर दिन किए जाते हैं ताकि जगह साफ और आकर्षक दिखे:
  • धूल साफ करना (Dusting): फर्नीचर, खिड़कियों और सतहों से धूल पोंछना।
  • झाड़ू और पोछा (Sweeping and Mopping): फर्श को साफ और कीटाणुरहित रखना।
  • कचरा प्रबंधन (Waste Management): डस्टबिन को खाली करना और कचरे का सही तरीके से निपटान करना।
  • बाथरूम की सफाई: शौचालय, वॉशबेसिन और यूरिनल की नियमित सफाई और कीटाणुशोधन।
  • व्यवस्था (Tidying up): इस्तेमाल की गई चीजों को उनके निर्धारित स्थान पर रखना।

अन्य गतिविधि में गीत/ संगीत/ खेल शामिल करें…..

edudepart.com

Bagless Day Activities

Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities

Scroll to Top