शिक्षक डायरी संधारण निर्देश [ Guidelines for Maintaining the Teacher’s Diary]

Teachers Diary : कक्षा शिक्षण के पूर्व प्रत्येक शिक्षक से अपेक्षा की जाती है कि पढ़ाए जाने वाले पाठ / अध्याय की समुचित तैयारी कर अध्यापन को बेहतर बनाया जा सके। शिक्षक डायरी संधारण शिक्षकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह शिक्षण योजना बनाने, कक्षा में होने वाली गतिविधियों को दर्ज करने और शिक्षण पद्धतियों पर आत्म-चिंतन करने का एक बेहतरीन साधन है।

शिक्षक डायरी में शामिल किए जाने वाले मुख्य बिंदु:

  • कक्षा और विषय: कक्षा (जैसे- प्राथमिक, उच्च प्राथमिक) और विषय को पढ़ाया जाना है शामिल करना चाहिए ।
  • लर्निंग आउटकम: पाठ के अध्यापन का मुख्य उद्देश्य सीखने का परिणाम जो छात्रों से अपेक्षित है प्राप्त करना है ।
  • शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया: गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण व उपयोग में लायी जाने वाली शिक्षण सामग्री (TLM), और अनुमानित कालांश (पीरियड्स) की संख्या पहले से स्पष्ट होना चाहिए ।
  • गृहकार्य: छात्रों को अभ्यास के लिए दिया गया कार्य को शिक्षक डायरी में शामिल करना चाहिए ।
  • क्रियान्वयन के पश्चात स्व-आकलन: शिक्षक द्वारा यह मूल्यांकन करना कि शिक्षण कितना सफल रहा और कितने छात्रों ने अवधारणा को समझा स्व-आकलन करना चाहिए स्व-आकलन।
  • नियमितता: डायरी को प्रतिदिन/साप्ताहिक रूप से अपडेट किया जाना चाहिए।
  • समीक्षा: विद्यालय के प्रधान पाठक/प्राचार्य द्वारा इसे नियमित अंतराल (जैसे साप्ताहिक या मासिक) पर चेक किया जाना अनिवार्य है।

शिक्षक डायरी संधारण[Teacher Diary]

शिक्षक डायरी निर्देशOpen
  1. शिक्षक नया पाठ प्रारंभ करने के पूर्व उस पाठ का सारांश एक पृष्ठ में तैयार करे लें।
  2. पाठ / अध्याय के सारांश को एक ही पृष्ठ पर लिखें जिससे पाठ/अध्याय पूर्णता हेतु अनुमानित दिनों की संख्या के अनुसार सारांश को पृथक-पृथक खंड में लिखा जा सके ताकि प्रत्येक दिन हेतु निर्धारित विषय बिन्दु स्पष्ट हो सके।
  3. उदाहरण के लिए- यदि कोई शिक्षक किसी पाठ को 05 दिनों में समाप्त करने – का अनुमान लगाता है तो पाठ / अध्याय का सारांश एक ही पृष्ठ किन्तु 05 छोटे-छोटे खंड/अनुच्छेद में लिखे । प्रत्येक खंड एक दिवस में अध्यापन हेतु तय विषय बिन्दुओं को दर्शाएगा ।
Teachers Diary
Teachers Diary
  1. शिक्षक निर्धारित प्रारूप में डायरी भरना कर सकते हैं।
  2. शिक्षक प्रत्येक सप्ताह / नया पाठ प्रारम्भ करने के पूर्व तैयार किए गए पाठ सारांश का अवलोकन प्राचार्य/प्रधानपाठक से करवाएँ एवं हस्ताक्षर लें।
  1. शिक्षक डायरी हेतु प्रत्येक शिक्षक को शिक्षक डायरी प्रारूप पंजी या एक कॉलेज कॉपी उपलब्ध करा दें।
  2. शिक्षक डायरी निर्धारित प्रारूप में ही भरें जिससे आपको अध्यापन में सुविधा हो।
  3. शिक्षक डायरी का माह में प्रत्येक सप्ताह अवलोकन कर हस्ताक्षर करें।
  4. शिक्षक द्वारा तैयार किए गए “पाठ सारांश” के आधार पर अध्यापन की नियमित मॉनिटरिंग करें ।
शिक्षक डायरी संधारण[Teacher Diary]
शिक्षक डायरी संधारण[Teacher Diary]

Follow us – Edudepart.com

6 thoughts on “शिक्षक डायरी संधारण निर्देश [ Guidelines for Maintaining the Teacher’s Diary]”

  1. यह शिक्षक डायरी उचित नहीं लग रहा है इज तिथिवार और विष्यववस्तु / लक्ष्य के अनुरूप हो तो और बेहतर होगा

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top