Bagless Day Activities : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बैगलेस डे (13 दिसम्बर 2025) पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन छात्र बिना किसी बैग के स्कूल आएंगे और पढ़ाई के बजाय रचनात्मक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इन गतिविधियों में गुरु घासीदास जी की जयंती, किसान दिवस व गीता जयंती पर चर्चा शामिल होंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को उत्सवों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता से परिचित कराना है, साथ ही उन्हें आनंदमय और सीखने का अनोखा अनुभव प्रदान करना है।
पोस्ट विवरण
01.प्रथम कालखंड – आकलन
माह में दिये पाठ्यक्रम के आधार पर अध्यापन कराना है जिससे पाठ 1 से अब तक के पाठ्यक्रम अनुसार छमाही आकलन होगा ।
02.द्वितीय कालखंड – कला शिक्षा
कक्षा 1ली व 5वीं –
03. कला एवं जीव-जंतु,
07. लय का अनुभव करें- त क त कि ट,
12. आनंद के लिए नृत्य
16. कल्पना करें
कक्षा 6वीं से 8वीं–
दृश्यकलाः4. रंगमंच में दृश्यकला का उपयोग
- आस-पास की वस्तुओं का अवलोकन कर दो या तीन वस्तुओं को चुनकर उन्हें चित्रित करना।
- रेखा का उपयोग कर घरेलू वस्तुओं के चित्र बनाना लकड़ी, घातु, प्लास्टिक आदि से बनी वस्तुओं के चित्र बनाना।
- प्रकाश और छाया आधारित गतिविधि करा कर छाया की आकृति समझना और चित्र बनाना।
- भवन के विभिन्न भाग, दरवाजे खिड़की पंखे आदि अवलोकन कर चित्र बनाएँ।
संगीतः 9. भारतीय संगीत में विविधता – विभिन्न प्रांतो के गीत
- हर क्षेत्र की गीतो से परिचय कराना।छत्तीसगढ़ के लोक गीतो की प्रस्तुती कराना।
- दक्षिण भरतीय लोक गीतो का संकलन व प्रस्तुतीकरण कराना।
- गुजरात, राजस्थान व असम लोकगीतों का संकलन व प्रस्तुत करना।
- अलग-अलग शैलियों के संगीत सीखना व संगीत की शैली पहचान कर मित्र व परिजन के समझ प्रस्तुत करना।
नृत्यः 14. संचालन में सामंजस्य (गतिविधि 5) नृत्य संरचना और नाट्य प्रदर्शन
- पारम्पारिक नृत्यों की सूची बनाना।पारम्पारिक नृत्यों की जानकारी एकत्रित करना।
- बच्चों द्वारा समूह में नृत्य हेतु आभूषण बनाना व चित्र बनाना।प्रायोजना कार्य करवाना।
- नृत्य विडियों देखकर वस्त्र सज्जा पर चर्चा करना।
रंगमंचः 18. ‘कंपनी’ थिएटर में जानकारी व समीक्षा
- प्रोजेक्ट वर्क में अलग-अलग थिएटर कंपनी के नाटको की प्रस्तुति का संकलन (पारसी थिएटर, सुरभि थिएटर, हलसंगी नाटक मंडली, गुब्बी कंपनी, पी.आर ओ मंडली इंडियन पीपुल्स थिएटर, स्वतंत्र थिएटर, चन्न बसवेखर नाटक मंडली ) करना।
03.तृतीय कालखण्ड – ICT
कक्षा 1ली व 2री-
इकाई का नाम – 4. कंप्यूटर के उपयोग (गतिविधि-8)
- आपके घर में कम्प्यूटर का उपयोग किन-किन कार्यों के लिए किया जाता है, अपने अभिभावक से जानकारी एकत्र कर कक्षा में चर्चा करें।
कक्षा 3री से 5वीं –
इकाई का नाम – 7. माउस से परिचय (गतिविधि-10)
- शिक्षक प्रत्यक्ष में माउस के बटन के नाम एवं कार्यों के बारे में बताएं।
- माउस की सहायता से शिक्षक एक पेड़ का चित्र बनाकर दिखाएं ।
- उनके अंगों जैसे- फूल, पत्ती में अलग-अलग रंग भरें।
- बच्चों को ग्रुप में बुलाकर उनके पसंद का चित्र बनाने एवं रंग भरने को कहें।
कक्षा 6वीं से 8वीं–
इकाई का नाम – 6.ब्राउज़िंग एवं इंटरनेट से परिचय (गतिविधि-7)
- शिक्षक बच्चों को विभिन्न सर्च इंजन की जानकारी देंगे।
- मोबाईल, कम्प्यूटर में इंटरनेट का उपयोग, यूट्यूब का उपयोग, दीक्षा पोर्टल/पढ़ई तुहर दुआर पोर्टल में जाना तथा उपयोग करना, QR कोड स्कैन करना, व्हाट्सएप का उपयोग करना इत्यादि के बारे में बच्चों को बताएं एवं कम्प्यूटर, मोबाईल में अभ्यास करवाएं।
शिक्षक बच्चों से निम्न गतिविधि करवाएं –
- इंटरनेट में अपने पसंद की जानकारी ढूँढना एवं उपयोगिता अनुसार अपने मित्र को साझा करना।
- यूट्यूब में देशभक्ति गीत, प्रार्थना गीत देखकर व सीखकर कक्षा के सामने प्रदर्शित करना।
- दीक्षा पोर्टल के माध्यम से अपनी कक्षा से संबंधित कंटेंट को ढूँढना व उपयोग करना।
- व्हाट्सएप व टेलीग्राम में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करना।
- QR कोड स्कैन करके पाठ्येत्तर जानकारियों का उपयोग एवं अन्य स्थानों पर QR कोड के उपयोग के तरीके सीखना।
04/05/06.चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठम् कालखण्ड – बैगलेस-डे गतिविधि/व्यावसायिक शिक्षा
कक्षा 1ली व 2री-
01.गुरु घासीदास जयंती-

- गुरु घासीदस जी का चित्र दिखाकर उनका परिचय दें और यह भी बताएं कि प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर को उनकी जयंती मनाई जाती है।
- उनके गुरु घासीदास जी का संदेश मनखे मनखे एक समान को सरल शब्दों बताएँ।
- बच्चों को पंथी गीत के बारे में जानकारी दे तथा गीत व नृत्य सिखाएँ।
- इसके लिए कक्षा के बड़े बच्चों अथवा आसपास के व्यक्ति से मदद ले सकते हैं।
- देवदास बंजारे के पंथी नृत्य बच्चों को दिखाएँ। लिंक
Activity मेरे बारे में बताओ–
- शिक्षक अपने आसपास की कुछ वस्तुओं को एक बॉक्स/थैले में डाले जैसे-कागज, पेंसिल, गेंद, किताब, पत्थर, कोई बीज आदि।
- सभी बच्चे बड़े गोल घेरे में बैठे और बॉक्स/थैले को बीच में रख दें।
- शिक्षक गतिविधियों के नियम बच्चों को बताएँ।
- अब प्रत्येक बच्चा एक-एक करके आते जाएगा और आँखें बंदकर बॉक्स/थैले में से कोई एक वस्तु निकालकर उसे छूकर अनुमान लगाएगा कि उसने बॉक्स में से क्या निकाला है।
- फिर उस वस्तु का नाम बताएगा और अपनी आँखे खोलकर उससे संबंधित अपना कोई अनुभव बताएगा
- जैसे-यदि किसी बच्चे के हाथ में गेंद आया, तो वह बोल सकता है कि मैं गेंद से क्रिकेट खेलता हूँ।
02.शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस
- शिक्षक बच्चों को शहीद वीर नारायण सिंह का चित्र दिखाकर उनके बारे में बताएं एवं उनके जीवन से संबंधित कहानी बताएं।
- देशभक्ति संबंधित कोई कविता या गीत सिखाएँ।
- गीत – आओ बच्चे तुम्हें दिखाएँ झांकी हिन्दुस्तान की, या अन्य कोई देशभक्ति गीत / कविता
- शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन से संबंधित घटना का रोल प्ले करें।
- कार्ड बोर्ड पर सिल्वर पेपर की सहायता से तलवार बनाएं।
Activity घोड़ा बदाम खाई पीछे देखे मार खाई-–
- सभी बच्चों को एक गोल घेरे में बैठाएं।
- बच्चों का मुँह गोले के अंदर तरह एवं पीठ बाहर की तरफ होगा।
- अब एक बच्चा रुमाल लेकर बच्चों को पीछे गोल-गोल घूमेगा और
- किसी बच्चे के पीठ के पीछे कपड़े के रुमाल डाल देगा।
- यदि बच्चा रुमाल देख लेगा तो वह रुमाल लेकर रुमला डालने वाले के पीछे रुमाल से मारते हुए तब तक दौड़ाऐगा जब तक कि वह निर्धारित स्थान में न बैठ जाए।
- यदि बच्चा रुमाल नहीं देखता है तो रुमाल डालने वाला बच्चा घूम के उसी बच्चे को रुमाल से मारते हुए दौड़ाता है।
- दौड़ाते समय वह बोलेगा घोड़ा बादाम खाई अन्य बच्चे बोलेंगे पीछे देखे मार खाई।
कक्षा 3री से 5वीं –
01.अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है।
- इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना,
- लोगों में विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता के बारे में जानकारी देना,
- समाज में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना
- जहाँ सभी को समान अवसर और सम्मान मिले और दिव्यांगता की प्रतिपूर्ति हेतु उपलब्ध आवश्यक संसाधनों की जानकारी देना।
कोलाज बनाना –
- एक ड्राइंग शीट पर पुराना अखबार पत्र पत्रिकाओं से चित्र काटे तथा थीम के अनुसार उसको चिपकाएँ।
- अपने कोलाज को रंगीन कागज, रिबन, लेस आदि से भी सजा सकते हैं।
- वस्तुएँ पहचानों टेबल पर कुछ समान रखें तथा विद्यार्थी के आँख में पट्टी बांधकर उसे वस्तु को स्पर्श कर पहचान कर नाम बताने कहें।
- इस गतिविधि उपरांत बच्चों से पूछे कि आँखों में पट्टी बांधने से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
- एक महिला का चित्र दीवार पर लगाएँ और विद्यार्थी के आंखों पर पट्टी बांधकर महिला के माथे पर बिंदी लगाने कहें।
- लंगड़ी दौड़ सभी बच्चे लाइन में खड़े रहे और स्टार्ट कहने पर 3-4 फीट दूर निर्धारित की गई दूरी तक लंगड़ी करके जाने कहें।
- जो बच्चा पहले पहुँचेगा वह विजयी होगा।
- उपरोक्त खेलों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की आने वाली समस्याओं से अवगत करना व उसके प्रति सहानुभूति उत्पन्न कराना है।
02.किसान दिवस
- किसान दिवस प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को देश के पाँचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- सन 1979 से 1980 तक जब वे देश के प्रधानमंत्री थे।
- तब उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में किसानों के हित के लिए कई कार्यक्रम चलाए थे।
- उन्होंने किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई कानून और नीतियां बनाई थी।
- साल 2001 में भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस घोषित किया।
खेत/बाड़ी का भ्रमण –
- बच्चों के विद्यालय के आसपास के खेत अथवा बाड़ी में ले जाकर उन्हें विभिन्न पेड़-पौधों और फसलों के बारे में बताएं।
- बच्चों को किसान के काम का अनुभव करने को कहे।
- जैसे-हल चलाना, बीज बोना, फसल काटना आदि।
भारत का नक्शा बनाओ
- एक ड्रांईंग शीट पर भारत का राजनैतिक मानचित्र बनाओं और उस मानचित्र में जिस राज्य में जो फसल होती है।
- उससे संबंधित खाद्यान उस राज्य में चिपकाओं जैसे- छत्तीसगढ़ राज्य में चांवल और पंजाब में मक्का ।
- मैं हूँ किसान दिए गए विडियो के आधर पर बच्चों को वीडियों दिखाएं उनसे बातचीत करें।
किसान दिवस संबंधी प्रश्नोत्तरी
- किसानों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले औजारों के चित्र बनाकर उनके नाम लिखो।
- खेतों में किसान क्या उगाते है?
- अगर किसान नहीं होते तो क्या होता?
- किसानों के मुख्य औजार कौन-कौन से है?
Activity मेरे बारे में बताओ–
- विभिन्न फसलों के नाम लिखकर उनका वर्गीकरण करें।
- चाहे तो फसल के नाम में नमूना के रूप में कुछ बीजों को भी चिपकाएं।
- फसल का नाम – तिल, अलसी
- फसल के प्रकार तिलहन फसलें
- राज्य में विभिन्न फसलों के उत्पादन के आधार पर बनाएं गए मानचित्र का प्रदर्शन करों।
कक्षा 6वीं से 8वीं–
01.अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है।
- इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना,
- लोगों में विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता के बारे में जानकारी देना,
- समाज में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना
- जहाँ सभी को समान अवसर और सम्मान मिले और दिव्यांगता की प्रतिपूर्ति हेतु उपलब्ध आवश्यक संसाधनों की जानकारी देना।
कोलाज बनाना –
- एक ड्राइंग शीट पर पुराना अखबार पत्र पत्रिकाओं से चित्र काटे तथा थीम के अनुसार उसको चिपकाएँ।
- अपने कोलाज को रंगीन कागज, रिबन, लेस आदि से भी सजा सकते हैं।
- वस्तुएँ पहचानों टेबल पर कुछ समान रखें तथा विद्यार्थी के आँख में पट्टी बांधकर उसे वस्तु को स्पर्श कर पहचान कर नाम बताने कहें।
- इस गतिविधि उपरांत बच्चों से पूछे कि आँखों में पट्टी बांधने से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
- एक महिला का चित्र दीवार पर लगाएँ और विद्यार्थी के आंखों पर पट्टी बांधकर महिला के माथे पर बिंदी लगाने कहें।
- लंगड़ी दौड़ सभी बच्चे लाइन में खड़े रहे और स्टार्ट कहने पर 3-4 फीट दूर निर्धारित की गई दूरी तक लंगड़ी करके जाने कहें।
- जो बच्चा पहले पहुँचेगा वह विजयी होगा।
- उपरोक्त खेलों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की आने वाली समस्याओं से अवगत करना व उसके प्रति सहानुभूति उत्पन्न कराना है।
02. लाईब्रेरी (National library week)
- शिक्षक राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर तैयार पीटी पावर पॉइंट स्लाइड दिखाएं एवं उन पर चर्चा करें ।
- शिक्षक विद्यार्थियों से पुस्तकालय के रखरखाव के बारे में बातचीत करेंगे,
- विद्यार्थियों से पूछे –
- पुस्तकालय में कितनी किताबें फटी हुई है ?
- कितनी पुस्तक हैं जिन्हें प्रत्येक माह माह में मंगवाया जाता है ?
- विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई पत्रिकाएं लेख प्रोजेक्ट को पुस्तकालय में कहां रखा जाता है ?
- पुस्तकालय में किसी लेखक की पुस्तक ढूंढने के लिए आपक्या करेंगे ?
गतिविधि-
- विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर तैयार पीपीटी दिखाएं ।
- इस पीपीटी में बताए गए किताबों पर हम अपने विद्यालय के पुस्तकालय में जितने निर्वहन करते हैं / नहीं करते हैं।
- विद्यार्थियों के द्वारा पुस्तकालय से पुस्तक लेने के लिए किन-किन नियमों का पालन करना होता है ?
प्रदर्शन-
- पुस्तकालय के कालखंड में आप क्या करते हैं ?
- आप पुस्तकालय में किस प्रकार की किताबें चाहते हैं उसकी एक सूची बनाइए ।
- आपके विद्यालय की की प्रार्थना सभा के लिए समाचार संक्षेप में बनाइए ।
07.सप्तम कालखण्ड – शारीरिक शिक्षा और आरोग्य (योग / व्यायाम /खेल)
कक्षा 1ली व 5री-
दैनिक जीवन के लिए योग
- प्रसन्न रहें – प्रसन्न रहने के लिए हम प्रतिदिन कई गतिविधियाँ करते हैं, जैसे- खेलना, बागवानी करना, चित्रकारी करना तथा गायन। उन समस्त गतिविधियों पर सही (✔) का निशान लगाइए, जिनमें आपको आनंद आता है।
- स्वस्थ रहें – आपके अनुसार शक्तिशाली और स्वस्थ बने रहने के लिए किन गतिविधियों की आवश्यकता है, उन्हें चिह्नित (✔) कीजिए।
- विनम्र बने रहें – हम सबके साथ विनम्र रहकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। निम्नलिखित चित्रों को बारीकी से देखिए और इनमें से जो कार्य आप करते हैं उन्हें चिह्नित (√) कीजिए।
कक्षा 6वीं से 8वीं–
इकाई 4. हैंडबॉल पासिंग,
- हैंडबॉल पासिंग खेल खेलने के लिए, दो टीमें होती हैं,
- हर टीम में 7 खिलाड़ी, जो गेंद को हाथ से पास करते हुए विरोधी टीम के गोल में डालने की कोशिश करती हैं;
- खिलाड़ी गेंद को ड्रिबल कर सकते हैं, या 3 कदम तक चल सकते हैं और 3 सेकंड तक रोक सकते हैं, लेकिन पैरों से गेंद नहीं छू सकते, और गोल करने के लिए तेज़ पासिंग और ड्रिबलिंग का इस्तेमाल करते हैं.
- मुख्य नियम यह है कि आप गेंद को 3 सेकंड से ज़्यादा रोक नहीं सकते, 3 से ज़्यादा कदम नहीं चल सकते, और डबल ड्रिबल नहीं कर सकते, जबकि शारीरिक संपर्क होता है और गोलकीपर 6-मीटर ज़ोन में होता है.
इकाई 4. कैचिंग (लपकना )
- कैचिंग (लपकना) खेल खेलने के लिए, आपको एक गेंद या कोई अन्य वस्तु चाहिए, जिसे आप एक साथी के साथ एक-दूसरे को फेंकते हैं,
- मुख्य लक्ष्य गेंद को हवा में रहते हुए लपकना है,
- जिससे आपका शारीरिक समन्वय, निपुणता, और आँख-हाथ का तालमेल बढ़ता है;
- खेल के कई प्रकार हैं, जैसे एक घेरे में खड़े होकर एक-दूसरे को गेंद फेंकना या डॉजबॉल की तरह विरोधी को आउट करना, लेकिन मूल सिद्धांत गेंद को हवा में देखना, उसके नीचे आना और सही हाथ की स्थिति में पकड़ना है.
इकाई 4. 10-पास खेल
- “10-पास खेल” कई तरह के हो सकते हैं,
- जिनमें प्रमुख हैं डाइस (पासा) गेम जहाँ लगातार 10 पासे फेंककर सबसे बड़ा क्रम बनाना होता है, या फिर टीम स्पोर्ट्स (रग्बी, बास्केटबॉल) जहाँ गेंद के साथ 10 पास पूरे करने होते हैं।
- सबसे आम डाइस गेम में हर खिलाड़ी 10 पासे फेंकता है,
- लगातार नंबरों (जैसे 2,3,4,5) का सबसे लंबा क्रम बनाने की कोशिश करता है,
- और 50 अंक तक पहुँचने वाला जीतता है।
- टीम गेम में, एक टीम गेंद को 10 बार पास करने की कोशिश करती है, जबकि दूसरी टीम उसे रोकने की कोशिश करती है।
इकाई 4. ड्रिबलिंग
- ड्रिबलिंग खेल, जैसे फुटबॉल और बास्केटबॉल, में गेंद को विरोधी डिफेंडरों से बचाते हुए नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाना होता है,
- जिसमें फुटबॉल में पैरों से और बास्केटबॉल में एक हाथ से गेंद को लगातार उछालना शामिल है;
- मुख्य लक्ष्य गेंद पर कब्ज़ा बनाए रखना और स्कोर करने के मौके बनाना है,
- जिसके लिए अपनी उंगलियों (बास्केटबॉल में) या पैरों (फुटबॉल में) का इस्तेमाल करके गेंद को शरीर के करीब रखना और दिशा बदलते हुए आगे बढ़ना ज़रूरी है।
इकाई 4. अवरोध ड्रिबलिंग
- अवरोध ड्रिबलिंग खेल (जैसे बास्केटबॉल या फुटबॉल) में, आप गेंद को डिफेंडरों से बचाते हुए, उस पर नियंत्रण रखते हुए, उसे आगे बढ़ाते हैं और गोल करने या पास करने का मौका बनाते हैं;
- मुख्य नियम हैं एक हाथ से लगातार उछालना, डबल ड्रिबल (रोककर दोबारा शुरू करना) न करना, और ड्रिबल रोककर 3 सेकंड या कुछ कदमों के अंदर गेंद पास या शूट करना होता है।
इकाई 4. शूट द बाल (गेंद मारो)
- “शूट द बॉल” (गेंद मारो) एक सामान्य वाक्यांश है जो कई खेलों पर लागू होता है,
- लेकिन अगर आप विशेष रूप से शूटिंग बॉल नामक खेल की बात कर रहे हैं,
- तो यह वॉलीबॉल जैसा ही एक टीम खेल है
- जहाँ खिलाड़ी गेंद को नेट के ऊपर से विरोधी टीम के कोर्ट में फेंकते हैं,
- जिसमें एक “नेटमैन” नेट के पास होता है जो गेंद को वापस उछालने में मदद करता है,
- और इसका उद्देश्य विरोधी टीम से गलती करवाना होता है.
शाला सुरक्षा कार्यक्रम [School Safety Program]
Bagless Day Activities
Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities