विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण 2023-24 [educational tour]

519

educational tour : विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण

पोस्ट विवरण

विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण[educational tour]

विद्यार्थीयों-का-शैक्षणिक-भ्रमण educational tour
विद्यार्थीयों-का-शैक्षणिक-भ्रमण educational tour

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत दिशा निर्देश-

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान
राज्य कार्यालय निर्देश
Open
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान
जिला कार्यालय निर्देश
Open
educational tour

इस कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यों किया जा सकेगा |

  • जिले के सक्रिय प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को जिन्होंने “गढ़बो नवा भविष्य” पुस्तक पर बच्चों के साथ बेहतर काम किया हो, को निकट के रोजगार केन्द्रों, कार्यालयों, कल-कारखानों में शैक्षिक भ्रमण के आयोजन में अधिकतम 200/ रूपए प्रति विद्यार्थी की दर से व्यय कर सकते हैं |
  • उच्च प्राथमिक स्तर एवं ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निकट की अटल टिंकरिंग लैब में पूरी तैयारी के साथ प्रयोग प्रदर्शन एवं विभिन्न प्रयोगों को स्वयं करके देखने और अभ्यास के अवसर देने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण करवाएं |
  • आवश्यकतानुसार एक बैच के विद्यार्थियों को दो से तीन दिनों तक ऐसे केन्द्रों में लाया जा सकता है |
  • इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण के आयोजन हेतु दूरी के आधार पर अधिकतम 300/ रूपए प्रति विद्यार्थी प्रतिदिन के मान से व्यय कर सकते हैं |
  • निकट के जिलों में गणित-विज्ञान से संबंधित केन्द्रों के निरीक्षण हेतु अधिकतम 500/ रूपए का बजट व्यय किया जा सकेगा |
  • इसी प्रकार राज्य स्तर पर राजधानी एवं आसपास के शैक्षिक भ्रमण हेतु अधिकतम 1000/ रूपए के भीतर बजट का व्यय किया जा सकेगा|

Download

एक्सपोजर भ्रमण के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यों पर व्यय किया जा सकेगा

  • आसपास के केन्द्रों में विभिन्न व्यवसायों से परिचय करवाए जाने हेतु शैक्षिक भ्रमण |
  • ग्रामीण अंचलों में नरुआ, गरुआ, घुरवा एवं बाडी कार्यक्रम एवं गोठानों से परिचय प्राप्त करना |
  • अटल टिंकरिंग लैब स्कूलों में अभ्यास कार्य के अवसर प्रदाय करना |
  • गणित-विज्ञान से संबंधित केन्द्रों से परिचय प्राप्त करने के अवसर देना |
  • प्रत्येक शैक्षिक भ्रमण के अनुभवों को विद्यार्थियों से लिखकर मंगवाना |
  • विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों को शामिल होने हेतु आवश्यक बजट उपलब्ध करवाना |

Follow us – Edudepart.com

Get real time updates directly on you device, subscribe now.