Marksheet (प्रगति पत्र) : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिये आकलन एवं मूल्यांकन निर्धारण संबंधी दिशा निर्देश जारी किया गया है । जारी निर्देशों के अनुसार प्रगति पत्र व पूर्णता प्रमाण पत्र संबंधी विवरण नीचे दिया जा रहा है ।
इस निर्देश के अनुसार कक्षा 1 से 8 के लिए आकलन एवं ग्रेडिंग सिस्टम के तहत पूरे सत्र में 6 मासिक आकलन के अतिरिक्त त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक आकलन किए जाएंगे जिनका विवरण परीक्षाफल पंजी व प्रगति पत्र में संधारण करना है।
पोस्ट विवरण
प्रगति पत्र व पूर्णता प्रमाण पत्र का संधारण
- प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला के परीक्षाफल पंजी में भरे जाने वाले सभी आवश्यक अंको को प्रगति पत्र में संधारित करना है।
- प्रगति पत्र कक्षा 1ली से 8वीं तक के सभी बच्चों का बनाना है।
- भावात्मक व साइकोमीटर क्षेत्र :- प्रगति पत्र में भावात्मक व साइकोमीटर क्षेत्र का कॉलम अलग से दिया गया है जिसमें बच्चों के स्तर अनुरुप ग्रेड को दर्ज करना है।
- उपस्थित:- जून से अप्रैल तक माहवार बच्चे की उपस्थिति को दर्ज करना है।
- नीचे प्रगति पत्र का भरा हुआ प्रारुप दिया गया है।
Marksheet कक्षा 1ली से 5वीं का संधारण


कक्षा 1ली-2री मासिक आकलन विवरण
- सत्र-2024-25 कक्षा 1ली-2री में कुल 6 मासिक आकलन होना है।
- जिसमें लिखित व मौखिक शामिल है।
- 15(लिखित)+10(प्रोजेक्ट) कुल 25 अंक होंगे।
- लिखित 15 X 3 विषय = 45 अंक।
- प्रोजेक्ट 10 X 3 विषय = 30 अंक।
- कुल 75-75 अंक के 6 मासिक आकलन होंगे।
- कक्षा 1ली से 2री का समग्र रिपोर्ट कार्ड भी भरना है जिसका विवरण हमारे वेबसाइट में दिया गया है।
3री-5वीं मासिक आकलन विवरण
- सत्र-2024-25 कक्षा 3री-5वीं में कुल 6 मासिक आकलन होना है।
- जिसमें लिखित व मौखिक शामिल है।
- 20(लिखित)+05(प्रोजेक्ट) कुल 25 अंक होंगे।
- लिखित 20 X 4 विषय = 80 अंक।
- प्रोजेक्ट 05 X 4 विषय = 20 अंक।
- कुल 100-100 अंक के 6 मासिक आकलन होंगे।
- कक्षा 3री का समग्र रिपोर्ट कार्ड भी भरना है जिसका विवरण हमारे वेबसाइट में दिया गया है।
कक्षा 1ली-2री सत्रीय आकलन विवरण
- सत्र 2024-25 कक्षा 1ली-2री में कुल 3 सत्रीय आकलन (त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक आकलन) होना है।
- जिसमें लिखित व प्रोजेक्ट शामिल है।
- 30(लिखित)+20(प्रोजेक्ट) कुल 50 अंक होंगे।
- लिखित 30 X 3 विषय = 90 अंक।
- मौखिक 20 X 3 विषय = 60 अंक।
- कुल 150-150 अंक के 3 सत्रीय आकलन होंगे।
- समेकित योग / ग्रेड का निर्धारण त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक आकलन के आधार पर करना है।
- भावात्मक व साइकोमीटर क्षेत्र का भी ग्रेड देना है।
- माहवार उपस्थिति का संधारण भी परीक्षाफल पंजी में करना है।
3री-5वीं सत्रीय आकलन विवरण
- सत्र 2024-25 कक्षा 3री-5वीं में कुल 3 सत्रीय आकलन (त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक आकलन) होना है।
- जिसमें लिखित व प्रोजेक्ट शामिल है।
- 30(लिखित)+20(प्रोजेक्ट) कुल 50 अंक है।
- लिखित 30 X 3 विषय = 90 अंक।
- मौखिक 20 X 3 विषय = 60 अंक।
- कुल 150 अंक का 3 सत्रीय आकलन होंगे।
- समेकित योग / ग्रेड का निर्धारण त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक आकलन के आधार पर करना है।
- भावात्मक व साइकोमीटर क्षेत्र का भी ग्रेड देना है।
- माहवार उपस्थिति का संधारण भी परीक्षाफल पंजी में करना है।
Marksheet कक्षा 6वीं से 8वीं का संधारण


कक्षा 6वीं-8वीं मासिक आकलन विवरण
- सत्र-2024-25 कक्षा 6वीं-8वीं में कुल 6 मासिक आकलन होना है।
- जिसमें लिखित व मौखिक शामिल है।
- 20(लिखित)+05(प्रोजेक्ट) कुल 25 अंक होंगे।
- लिखित 20 X 6 विषय = 120 अंक।
- प्रोजेक्ट 05 X 6 विषय = 30 अंक।
- कुल 150-150 अंक के 6 मासिक आकलन होंगे।
कक्षा 6वीं-8वीं सत्रीय आकलन विवरण
- सत्र 2024-25 कक्षा 6वीं-8वीं में कुल 3 सत्रीय आकलन (त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक आकलन) होना है।
- जिसमें लिखित व प्रोजेक्ट शामिल है।
- 80(लिखित)+20(प्रोजेक्ट) कुल 100 अंक होंगे।
- लिखित 80 X 6 विषय = 480 अंक।
- मौखिक 20 X 6 विषय = 120 अंक।
- कुल 600-600 अंक का 3 सत्रीय आकलन होंगे।
- समेकित योग / ग्रेड का निर्धारण त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक आकलन के आधार पर करना है।
- भावात्मक व साइकोमीटर क्षेत्र का भी ग्रेड देना है।
- माहवार उपस्थिति का संधारण भी परीक्षाफल पंजी में करना है।
समग्र रिपोर्ट कार्ड कक्षा 1ली से 3री




चन्द्रप्रकाश नायक , जो कि वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं . अभी आप Edu Depart में नि:शुल्क मुख्य संपादक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं .