कक्षा 3 गणित सीखने के प्रतिफल(Class 3 Mathematics Learning Outcomes)

कक्षा 3 गणित सीखने के प्रतिफल

LEARNING OUTCOMES
LEARNING OUTCOMES
  • तीन अंकों की संख्या के साथ कार्य कर सकता है।
  • स्थानीयमान की मदद से 999 तक के संख्याओं को पढ़ तथा लिख सकता है।
  • स्थानीयमान के आधार पर 999 तक की संख्याओं के मानों की तुलना कर सकता है।
  • दैनिक जीवन की समस्याओं को हल करने में 3 अंकों की संख्याओं के योग तथा अंतर का प्रयोग करता है, योग का मान 999 से अधिक न हो।
  • 2, 3, 4, 5 तथा 10 के गुणन तथ्यों की रचना करना तथा दैनिक जीवन की परिस्थितियों में उसका उपयोग करता है।
  • विभिन्न दैनिक/परिस्थितियों का आकलन कर उचित संक्रियाओं का उपयोग करते हैं।
  • भाग के तथ्यों को बराबर समूह बनाने/बांटने के रूप में समझा पाता है और इसे बारंबार घटाने की क्रिया से निकाल पाता है। उदाहरणार्थ -12 + 3 को 3-3 के समूह में बांटने पर कुल समूहों की संख्या अथवा 12 में से 3 को घटाने की पुनरावृत क्रिया जो कि 4 बार में संपन्न होती है।
  • छोटी राशियों को समूहन अथवा बिना समूहन के जोड़ तथा घटा सकता है।
  • मूल्य सूची तथा सामान्य बिल बना सकता है।
  • 2D आकृतियों की समझ अर्जित करता है।
  • कागज को मोड़कर तथा डॉट ग्रिड पर पेपर कटिंग, सरल रेखा से बने 2D आकृतियों को पहचानता है।
  • 2D आकृतियों का वर्णन भुजाओं की संख्या, कोनों की संख्या (शीर्ष) तथा विकर्णों की संख्या के आधार पर करता है। जैसे किताब के कवर में 4 भुजा, 4 कोने तथा दो विकर्ण होते हैं। एक दिये गये क्षेत्र को एक दी गई आकृति को टाइल की सहायता से बिना कोई स्थान छोड़े भर सकता है।
  • मानक इकाईयों जैसे सेंटीमीटर, मीटर का उपयोग कर लंबाईयों तथा दूरियों का अनुमान व मापन कर सकता है।
  • इसके साथ ही इकाईयों के मध्य संबंध पहचान सकता है।
  • मानक इकाईयों ग्राम, किलोग्राम तथा सामान्य तुला के उपयोग से वस्तुओं का वजन ज्ञात कर सकता है।
  • अमानक इकाईयों का प्रयोग कर विभिन्न पात्रों की धारिता की तुलना कर सकता है।
  • दैनिक जीवन से जुड़े ग्राम, किलो ग्राम मापों को जोड़ना और घटाना।
  • कैलेण्डर पर एक विशेष दिन तथा तारीख को पहचान सकता है।
  • घड़ी का उपयोग करते हुए घण्टे की शुद्धता तक समय पढ़ सकता है।
  • सरल आकृतियों तथा संख्याओं के पैटर्न का विस्तार कर सकता है।
  • टेली चिन्ह का प्रयोग करते हुए आंकड़ों का अभिलेखन कर सकता है, उनको चित्रालेख के रूप में प्रस्तुत कर निष्कर्ष प्राप्त कर सकता है।
Scroll to Top