Learning Outcomes – कक्षा 1 हिन्दी सीखने के प्रतिफल

Learning Outcomes : हिंदी के अध्ययन के कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:

  1. भाषा कौशल विकास: हिंदी भाषा के अध्ययन से छात्रों की पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने की क्षमता में सुधार होता है।
  2. साहित्यिक ज्ञान: हिंदी साहित्य के विभिन्न रूपों, जैसे कविता, कहानी, निबंध, और नाटक, के माध्यम से छात्रों को साहित्यिक संवेदनशीलता और रचनात्मकता का अनुभव होता है।
  3. संस्कृति और परंपरा: हिंदी भाषा के अध्ययन से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और इतिहास की गहरी समझ मिलती है।
  4. सामाजिक जागरूकता: हिंदी अध्ययन से समाज में मौजूद विभिन्न मुद्दों, जैसे समानता, न्याय, और सामाजिक परिवर्तन, पर विचार करने की क्षमता विकसित होती है।
  5. संचार कौशल: हिंदी का अध्ययन छात्रों को प्रभावी संचार कौशल विकसित करने में मदद करता है, जिससे वे अपने विचारों और भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सकें।
  6. व्याकरण और भाषा संरचना: हिंदी व्याकरण की समझ से छात्रों को सही और प्रभावशाली भाषा प्रयोग में सहायता मिलती है।
  7. सृजनात्मक लेखन: हिंदी अध्ययन से छात्रों की रचनात्मक लेखन क्षमता विकसित होती है, जिससे वे अपने विचारों को नए और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं।
  8. अनुसंधान और विश्लेषण: छात्रों को हिंदी साहित्य और भाषा के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान करने और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने का अवसर मिलता है।

कक्षा 1 हिन्दी में सीखने के प्रतिफल (Class 1 Hindi Learning Outcomes)

LH101. विविध उद्देश्यों के लिए अपनी भाषा अथवा/और स्कूल की भाषा का इस्तेमाल करते हुए बातचीत करते हैं,

LH102. सुनी सामग्री (कहानी, कविता आदि) के बारे में बातचीत करते हैं, अपनी राय देते हैं, प्रश्न पूछते हैं।

LH103. भाषा में निहित ध्वनियों और शब्दों के साथ खेलने का आनन्द लेते हैं; जैसे बिन्ना, तिन्ना। इन्ना,

LH104. प्रिंट (लिखा या छपा हुआ) और गैर-प्रिंट सामग्री (जैसे, चित्र या अन्य ग्राफिक्स) में अन्तर करते हैं।

LH105. चित्र के सूक्ष्म और प्रत्यक्ष पहलुओं पर बारीक अवलोकन करते हैं।

LH106. चित्र में या क्रमवार सजाए चित्रों में घट रही अलग-अलग घटनाओं, गतिविधियों और पात्रों को एक संदर्भ या कहानी के सूत्र में देखकर समझते हैं और सराहना करते हैं।

LH107. पढ़ी कहानी, कविताओं आदि में लिपि चिह्नों/शब्दों/वाक्यों आदि को देखकर और उनकी ध्वनियों को सुनकर, समझकर उनकी पहचान करते हैं।

LH108. संदर्भ की मदद से आस-पास मौजूद प्रिंट के अर्थ और उद्देश्य का अनुमान लगाते हैं, जैसे-टॉफी के कवर पर लिखे नाम को ‘टॉफी’, ‘लॉलीपॉप’ या ‘चॉकलेट’ बताना।

LH109. प्रिंट (लिखा या छपा हुआ) में मौजूद अक्षर, शब्द और वाक्य की इकाइयों को पहचानते हैं,

LH110. परिचित / अपरिचित लिखित सामग्री में रूचि दिखाते हैं, बातचीत करते हैं और जानकारी का इस्तेमाल करते हुए अनुमाना लगाना।

LH111. हिंदी के वर्णमाला के अक्षरों की आकृति और ध्वनि को पहचानते हैं।

LH112. स्कूल के बाहर और स्कूल के भीतर (पुस्तक कोना/पुस्तकालय से) अपनी पंसद की किताबों को स्वयं चुनते हैं और पढ़ने की कोशिश करते हैं।

LH113. लिखना सीखने की प्रक्रिया के दौरान अपने विकासात्मक स्तर के अनुसार चित्रों, आड़ी-तिरछी रेखाओं, अक्षर-आकृतियों, स्व-वर्तनी और स्व-नियत्रित लेखन से लिखने का प्रयास करते हैं।

LH114. स्वयं बनाए गए चित्रों के नाम लिखते (लेबलिंग) हैं, जैसे-हाथ के बने पंखे का चित्र बनाकर उसके नीचे ‘बीजना’ (ब्रजभाषा, जो कि बच्चे की घर की भाषा हो सकती है।) लिखना।

Learning Outcomes सीखने के प्रतिफल
Learning Outcomes सीखने के प्रतिफल

Learning Outcomes, Learning Outcomes, Learning Outcomes

Leave a Comment

You cannot copy content of this page