Charcha Patra [चर्चा पत्र नवम्बर 2023]

हर माह शाला में विभिन्न गतिविधि होते रहते हैं । तो उन सब कार्यक्रमों, गतिविधियों व शाला संबंधी योजनाओं को चर्चा पत्र पर जगह दिया जाता है | Edudepart.com द्वारा चर्चा पत्र का विश्लेष्ण कर आसान तरीके से उन गतिविधियों व शाला संबंधी योजनाओं बताया जा रहा है । जिससे कि विभाग के हर गतिविधि से हर कोई अपडेट रहें । तो देखें और अपने आपको Update रखें ।

पोस्ट विवरण

[चर्चा पत्र नवम्बर 2023 में क्या है खास ?]

Charcha Patra November

चर्चा-पत्र Charcha Patra December Charcha Patra November [चर्चा पत्र नवम्बर 2023 में क्या है खास ?]
चर्चा-पत्र Charcha Patra December Charcha Patra November [चर्चा पत्र नवम्बर 2023 में क्या है खास ?]
चर्चा पत्र नवम्बर- 2023Open
औडियो podcast सुनने के लिए यहाँ Tap करेंOpen
Charcha Patra November

कक्षा में जो सामग्री शिक्षण को सरल, सुगम, आकर्षक, हृदयग्राही एवं बोधगम्य बनाती हो उसे ही शिक्षण अधिगम सामग्री ( TLM) कहते है। शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री ( Teaching Aids) सोच और खोज की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करती है। इस माह के चर्चापत्र में ऐसी ही कुछ रोचक, बोधगम्य, शिक्षक अधिगम सामग्री साझा गया है। इसकी सहायता से आप TLM तैयार कर शिक्षण प्रक्रिया को सहज और बाल बोधगम्यता बना सकते है ।

एजेंडा 1: प्राथमिक कक्षाओं के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM)

  • TLM-1 =>बोलो क्या है मेरा नाम ?
  • TLM का उद्देश्य- इकाई से हजार तक कि संख्या पहचान, स्थानीय मान की समझ विकसित करना |
  • TLM-2 =>चार संक्रियाएँ एक TLM
  • TLM का उद्देश्य- TLM का उद्देश्य गणित विषय को रोचक बनाकर खेल खेल में बच्चों को गणित की जोड़ घटाव गुणा एवं भाग की गतिविधि को सरलतम से सरलतम रूप में समझाया जा सके ।
  • TLM-3 =>Big Fruits and Vegetables
  • TLM का उद्देश्य- TLM का उद्देश्य यह शिक्षण सामग्री बहुत ही आकर्षक हो इसके माध्यम से छात्र हिंदी और अंग्रेजी में सरल वाक्य बना सकेंगे साथ ही वेजिटेबल की विशेषताओं के बारे में जान सकेंगे |
  • TLM-4 =>जल चक्र
  • TLM का उद्देश्य- जल चक्र की समझ विकसित करना |

एजेंडा 2 – भाषाई दक्षता आधारित शिक्षण अधिगम सामग्री

  • TLM-1 =>रस का चक्र और साँप सीढ़ी
  • TLM का उद्देश्य- जल चक्र की समझ विकसित करना |
  • TLM-2 =>रस की साँप सीढ़ी
  • TLM का उद्देश्य- रस की साँप सीढ़ी भी बना सकते हैं।
  • TLM-3 =>पर्यायवाची झरोख
  • TLM का उद्देश्य- बच्चों को हिंदी व्याकरण सरल तरीके से समझ सकेंगे |

एजेंडा 3 गणितीय अवधारणाओं पर आधारित शिक्षण अधिगम सामग्री

  • TLM-1 => ग्लेडोमीटर निर्माण
  • TLM का उद्देश्य- ज्यामिति प्रमेय को प्रयोग कर सिद्ध कर सकेंगे |
  • TLM-2 => संख्या रेखा में परिमेय संख्याओं का निरुपण मशीन
  • TLM का उद्देश्य- विषय को रुचिकर बनाने के लिए TLM से ही परिमेय संख्या का निर्माण व समझ बनाना। सरलता से परिमेय संख्याओं का निरूपण संख्या रेखा पर समझ बना पायेंगे |
  • TLM-3 => लघुतम समापवर्त्य व महत्तम समापवर्तक वर्किंग मॉडल
  • TLM का उद्देश्य- लघुतम समापवर्त्य व महत्तम समापवर्तक की समझ विकसित कर पायेंगे |

एजेंडा 4: विज्ञान शिक्षण आधारित शिक्षण अधिगम सामग्री

  • TLM-1 => मानव अंगतन्त्र का गुलदस्ता
  • TLM का उद्देश्य- अंगतन्त्र की समझ को सरलता से समझाने में और लर्निंग आउटकम को प्राप्त करने में समझ विकसित कर पायेंगे |
  • TLM-2 => चुंबकीय एव अचुंबकीय तत्व
  • TLM का उद्देश्य- विद्यार्थियों चुंबकीय एवं चुंबकीय तत्व से परिचित हो पायेंगे |
  • TLM-3 => मानव शरीर की आंतरिक संरचना
  • TLM का उद्देश्य-इस शिक्षण सामग्री से बच्चों को हम शरीर के आंतरिक संरचना के जानकारी दे सकते है, और यह कैसे कार्य करता है इसकी भी जानकारी दे सकते है। शरीर के अलग-अलग अंगों (तंत्र) का चित्र ड्राइंग सीट पर बना लेते हैं तथा इसे बीच में काटकर क्रम से प्रदर्शित कर सकते हैं |

एजेंडा 5 : अंग्रेजी आधारित शिक्षण हेतु शिक्षण अधिगम सामग्री

  • TLM-1 => क्रिया वृक्ष (verb Tree)
  • TLM का उद्देश्य- इस वृक्ष के साथ बच्चे बहुत सारे क्रिया शब्द को एक साथ सीखते सकेंगे।
  • TLM-2 => Learn English Contractions
  • TLM का उद्देश्य- बच्चे इंग्लिश के contraction word को पढ़ने में कठिनाई महसूस करते हैं। contraction word दो वर्ड से मिलकर बना होता है जिसे शॉर्ट फॉर्म में लिखा जाता है। इस TLM के माध्यम से उन्हें कंस्ट्रक्शंस को पढ़ने में आसानी होगी तथा वे उसे आसानी से समझने भी लगेंगे।

एजेंडा 6 सामाजिक अध्ययन आधारित शिक्षण हेतु शिक्षण अधिगम सामग्री

  • TLM-1 => भारत का मानचित्र और राज्यो की राजधानी
  • TLM का उद्देश्य- भारत की मुख्य नदियाँ, भाषा, मुख्य फसल और राजधानी की समझ विकसीत करेंगे। यह बाजार में मिलने वाले एक जैसे मानचित्र से जो रूची नही दिखाई नहीं देता तो इस में दिखाई देगा जिस से सीखने की गति में लाभ मिलेगा। यह TLM सस्ता होने के साथ-साथ सरल और सुगम होगा। भारत के मानचित्र के साथ राज्यों की भाषा और नदियों की समझ विकसीत करना पड़ोसी राज्यों और भारत देश के पड़ोसी देशो को जानना। भौगोलिक जानकारी प्राप्त करना। भूगोल विषय को रूचीकर बनाना और अपने देश और राज्य के प्रति जुड़ना ।
  • TLM-2 => Bags for Words
  • TLM का उद्देश्य- इस TLM का उपयोग हम कोई भी विषय के लिए कर सकते है जैसे गणित, हिंदी, इंग्लिश, विज्ञान इत्यादि गणित में TLM का उपयोग हम बहुत तरीके से कर सकते हैं। बच्चों को खेल खेल में सीखना ज्यादा अच्छा लगता है।

एजेंडा 7 : संस्कृत अध्ययन आधारित शिक्षण हेतु शिक्षण अधिगम सामग्री

  • TLM-1=> संस्कृत में सप्ताह के दिनों के नाम को आसानी से याद रख सकेंगे।
  • TLM का उद्देश्य- यह संस्कृत में दिनों के नामों का गमले के स्वरूप है। जिससे बच्चे आसानी से घर में भी स्वयं बना सकते हैं और नामों को याद कर सकते हैं। बच्चों को संस्कृत में सप्ताह के दिनों के नामों को रटने से छुटकारा मिलेगा और सभी स्तर के बच्चों को समझाने में शिक्षक को कठिनाई नहीं होगी बच्चे आसानी से फूल बनाकर ही समझ जाएंगे।

एजेंडा 8 : सुरक्षा एवं स्वास्थ्य आधारित सहायक शिक्षण सामग्री

  • TLM-1 => लोकल अग्निशामक यंत्र
  • TLM का उद्देश्य- कबाड़ से नवाचार |

एजेंडा 9 : खेल आधारित सहायक शिक्षण सामग्री

  • TLM-1 => प्रोत्साहनिका इमोजी द्वारा प्रोत्साहन
  • TLM का उद्देश्य- वर्तमान में शिक्षण पद्धति मोबाइल से हो रही है। ऐसे समय में वर्षों से उबाऊ और विदेशी स्माइली इमोजी के स्थान पर बस्तर की संस्कृति पर आधारित प्रोत्साहनिका का निर्माण करके छात्रों की रचनात्मक भावात्मक,संज्ञानात्मक कौशल का विकास कर छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाना।
  • TLM-2 => क्रिया वृक्ष (verb Tree)
  • TLM का उद्देश्य- इस वृक्ष के साथ बच्चे बहुत सारे क्रिया शब्द को एक साथ सीखते हैं।

एजेंडा 10 : विविध

  • TLM-1 => देसी जूसर
  • TLM का उद्देश्य- छात्र यह जाने की कैसे खाली बोतल का उपयोग वह जूस निकालने के लिए कर सकते है। बिन किसी खर्च के |
  • TLM-2 => उत्तर देने वाली एटीएम मशीन
  • TLM का उद्देश्य- उत्तर ATM मशीन की क्रिया विधि बहुत ही सरल है इसे हमें ऊपर वाले जगह में प्रश्न को डालना है और नीचे वाले स्थान से उसका उत्तर बाहर आ जाएगा इस तरह बहुत आसानी से खेल खेल में बच्चे सभी विषयों के प्रश्नों का उत्तर जान सकते हैं। साथ ही सभी विषयों के लिए उपयोगी भी हैं।
  • TLM-3 => अध्ययन अध्यापन को रोचक बनाने एम्बेस्टस शीट से बना ग्लाइड प्रोजेक्टर
  • TLM का उद्देश्य- स्लाइड प्रोजेक्टर का क्लास में प्रयोग अनूठा, और यूनीक है।
  • TLM-4 => टी. एल. एम. झांकी
  • TLM का उद्देश्य- शिक्षक कक्षा में अपने अधिगम को सहज सरल बनाने के लिए किसी न किसी सहायक सामग्री का उपयोग करते है। ऐसा ही जनपद प्राथमिक शाला बिल्डा जिला बिलासपुर के नवाचारी शिक्षक कलेश्वर साहू ने सौ से अधिक टी. एल. एम. बनाया है। जिसे राष्ट्रीय अखंडता दिवस के अवसर पर पर टी.एल.एम. झांकी यात्रा बिल्हा में निकाला।जिससे उन्होंने नगर के सभी स्कूलों समुदाय को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया |

edudepart.com

Get real time updates directly on you device, subscribe now.