Charcha Patra 2026 : जनवरी माह के चर्चा पत्र में क्या है जानें

Charcha Patra 2026 : FLN व दक्षता विकाश संबंध में पढ़े विस्तार से….

Charcha Patra जनवरी – 2026Open
औडियो podcast सुनने के लिए यहाँ Tap करें Open

एजेंडा एकः जलवायु परिवर्तन संबंधी गतिविधियाँ

  • हमारे चारों ओर के जलवायु परिवर्तन के बारे में बच्चों को बताना।
  • जलवायु परिवर्तन बच्चों शिक्षा में भी प्रभाव डालता है को समझाना ।
  • प्लास्टिक की खाली बोतलों में गार्डन बनाना (Reusable Bottle gardens)
  • वृक्षारोपण अभियान (Tree planting campaign) –
  • कम्पोस्ट खाद बनाना (Compost creation – soil health) –
  • वर्षा जल का संचयन एवं उपयोग (Rainwater harvesting) –
  • स्थानीय मौसम का सर्वे (Local Climate survey) –
  • समुदाय के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान (Community clean-up day)
  • बगीचे में तितलियों के आवास की सुविधा (Bee-friendly gardens)
  • ऊर्जा की बचत एवं ऊर्जा ओडिट (Energy Audit)
  • परंपरागत जान का संकलन एवं उपयोग (Use of Traditional Knowledge)

एजेंडा दोः कठपुतली से सीखना

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय कला, संस्कृति एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पर बल दिया गया है।
  • कठपुतलियों के माध्यम से भाषा, गणित, नैतिक शिक्षा, जीवन कौशल तथा FLN से संबंधित विषयों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।
  • इससे बच्चों में उत्साह, जिज्ञासा और सीखने की रुचि स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है।
  • क्राफ्ट पपेट/टॉड पपेट/ग्लव पपेट एवं फिंगर पपेट द्वारा कठपुतली के उपयोग सीखाया जा सकता है।
  • कठपुतली कला का आयोजन FLN मेले में किया जा सकता है।
  • कठपुतली कला के आयोजन से….
    • सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए-बच्चों में सीखने के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी,
    • पढ़ाई में रूचि और समझ में सुधार होगा,
    • विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि होगी,
    • आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) में में वृद्धि होगी,
    • समावेशी शिक्षा में में वृद्धि होगी,

एजेंडा तीनः इस माह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हेतु गतिविधि

  • स्कूलों में बस्ता विहीन शनिवार कार्यक्रम का आयोजन करना।
  • स्कूलों में उच्च प्राथमिक स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा का क्रियान्वयन करना।
  • विद्या प्रवेश के आयोजन से हुए लाभ / प्रभाव की स्थिति का आकलन करना।
  • प्राथमिक स्तर पर FLN सीखने हेतु जादुई पिटारे का नियमित उपयोग करना।
  • स्कूलों में PM E-Vidya चेनल का नियमित उपयोग करना।
  • BRCCS में संचालित ICT केन्द्रों का नियमित उपयोग करना।

एजेंडा चारः विकासखंड स्रोत केन्द्रों में ICT केंद्र का उपयोग का उद्देश्य

  • विकासखंड के स्कूलों के साथ समय समय पर विभिन्न मुद्दों पर वेबीनारों के आयोजन के लिए अलग अलग स्तर के स्कूलों के साथ क्षमता विकास
  • स्कूलों के निरीक्षण के लिए इसके माध्यम से वीडियो काल कर विभिन्न बिन्दुओं पर अवलोकन विशेषकर बच्चों को पढ़ने एव गणित के सवाल हल करने का अवसर देकर उनका आकलन करना।
  • शाला प्रबन्धन समिति एवं समुदाय से शाला से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लेना।
  • शिक्षकों द्वारा लिए गए विभिन्न प्रशिक्षणों का कक्षा में नियमित उपयोग करना।
  • ICT केंद्र के समस्त हार्डवेयर की सुरक्षा रखरखाव और सतत उपयोग के लिए प्रतिबद्ध रहना।

एजेंडा पांचः इस माह स्कूलों में क्या होते हुए देखें?

  • सभी स्कूल इको क्लब मिशन फॉर लाइफ का नोटिफिकेशन पोर्टल से डाउनलोड कर लिया है ।
  • सभी स्कूल परीक्षा पे चर्चा पोर्टल में शिक्षकों, पालकों एवं कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों से उनका पंजीयन करवाते हुए प्रश्न पूछ लिया है ।
  • सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा हेतु मोक ड्रिल का आयोजन कर लिया है ।
  • सभी स्कूल SCERT से प्रशिक्षण लेकर FLN के मेंटर उनको प्रदत्त कार्य सक्रियता के साथ कर रहे हैं ।
  • सभी प्राथमिक शाला एवं निकट के अन्य प्राथमिक शालाओं में FLS के दक्षताओ पर अभ्यास तिथि अनुसार चल रही है ।
  • सभी उच्च प्राथमिक कक्षाओं में व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास पर ध्यान दिया जा रहा है ।

एजेंडा छहः मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान में आगे क्या

  • प्रथम निरीक्षण के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसमें उन बिन्दुओं पर फोकस होगा जिसमें स्कूलों ने ठीक प्रदर्शन नहीं किया है।
  • ऐसे स्कूलों की सूची उन संबंधित कमजोर क्षेत्रों के साथ जिलों को भेजी जाएगी ताकि वे स्कूलों में कमजोर क्षेत्रों में सुधार ला सके।
  • अगले निरीक्षण के पहले NEP 2020 के अधिकतम घटकों, राज्य से जारी विभिन्न निर्देशों का पालन सभी स्कूलों से किया जाएगा ।

एजेंडा सातः मुझमें भी ऐसा शिक्षक होता

  • शिक्षक ऐसा होना चाहिए जो मानवता व नैतिकता सिखाए।
  • शिक्षक होना वास्तव में एक महान पेशा है।
  • शिक्षक जो सार्वजनिक रूप से अपने मानवीय मूल्य और उदारता दिखाते हैं वह निश्चित ही कक्षा में भी छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ होंगे।
  • शिक्षक अपने विद्यार्थियों से स्नेह करते हैं ।
  • शिक्षक बच्चों के साथ दोस्ती, सम्मान और सहयोग का संबंध स्थापित करे।

एजेंडा आठः प्याज की पेडागोजी

  • ठीक प्याज की तरह – छोटे टुकड़ों में सीखने का निर्देश अधिगम को आसान बना देता है।
  • जिसमें लेक्चर बनाम चर्चा हो सकता है ।
  • वर्कशीट बनाम हैंड्स-ऑन टास्क हो सकता है ।
  • याद करना बनाम अर्थ समझना हो सकता है ।
  • अच्छे शिक्षक पाठ्यसामग्री को परत दर परत सिखाते है।
  • आधुनिक पेडागोजी बस हमें बेहतर टूल्स देती है! जिससे सीखने-सिखाने के तरीकों में आवश्यक परिवर्तन कर परिणामों में सुधार लाया जा सकता है।

एजेंडा नौः श्यामपट पर लिखते समय

  • कक्षा में जाने से पहले अध्ययन कर लेना अत्यंत आवश्यक है ।
  • कक्षा अध्यापन के पहले अधिगम की तैयारी एवं चिंतन करना चाहिए।
  • शिक्षकों को अपने पाठ योजना बनाते समय मुख्य बातों को नोट कर लेना चाहिए।
  • श्यामपट पर लिखते समय त्रुटि न हो इस पर ध्यान देना चाहिए।
  • शब्दों को लिखने का सही तरीका एवं उसकी वर्तनी पर अच्छे से ध्यान देना चाहिए।
  • श्यामपट पर किसी प्रकार की गलती करने पर बच्चे भी गलत लिखना सीख जाएँगे।

एजेंडा दसः नए वर्ष के लिए शपथ

  1. वैचारिक समझ पर ध्यान देंना (Focus On Conceptual Understanding)
  2. वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों को शामिल करना (Incorporate Real-World Applications)
  3. क्रिएटिव एक्टिविटीज़ से कक्षा को मज़ेदार बनाना (Make lesson Fun With Creative Activities)
  4. विकास की मानसिकता को बढ़ावा देना (Foster A Growth Mindset)
  5. उपलब्धियों का नियमित रूप से जश्न मनाना (Celebrate Achievements Regularly)
  6. बेहतर संवाद करने के लिए और अधिक प्रयास करना (Make More Effort To Communicate Better)
  7. टेक्नोलॉजी का समझदारी से इस्तेमाल करना (Use Technology Wisely)
  8. सीखते रहना (Keep Learning)
  9. हर पाठ के बाद चिंतन करना (Reflect After Every Lesson)
  10. अपने समय का सदुपयोग करना (I’II Use My Time Wisely)
  11. अपनी गलतियों से सीखना (I’ll Learn From My Mistakes)
  12. पेशेवर विकास में भाग लेना (Engage in Professional Development)
  13. सहयोगात्मक शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देना (Foster Collaborative Learning Environments)
  14. विद्यार्थियों के साथ मज़बूत रिश्ते बनाना (Build Stronger Relationships with Students)
  15. स्वयं पर ध्यान और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना (Prioritize Self-Care and Well-Being)

Charcha Patra

चर्चा-पत्र Charcha Patra

शिक्षा सत्र 2025-26 में पाठ्यक्रम निर्धारण निर्देश

शासकीय अवकाश-2025Open
शैक्षणिक कैलेण्डर Open
शैक्षणिक कैलेण्डर
कक्षा 1-5वीं
2025-26
Open
शैक्षणिक कैलेण्डर
कक्षा 6-8वीं
2025-26
Open
Bagless Day Activity 1-8Open
आकलन एवं ब्लू प्रिंटOpen
शैक्षणिक सत्र 2025-26

शिक्षा सत्र 2025-26 में Edudepart द्वारा Customise पाठ्यक्रम निर्धारण

शासकीय अवकाश-2025Open
शैक्षणिक कैलेण्डर
कक्षा 1-5वीं
2025-26
Open
शैक्षणिक कैलेण्डर
कक्षा 6-8वीं
2025-26
Open
पाठ्यक्रम पूर्णता लक्ष्य
कक्षा 1-5वीं
2025-26
Open
पाठ्यक्रम पूर्णता लक्ष्य
कक्षा 6-8वीं
2025-26
Open
शैक्षणिक सत्र 2025-26

Charcha Patra, Charcha Patra,

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top