Bagless Day Activities 14 सितम्बर 2024 : आओ जानें शिक्षक दिवस व राष्ट्रीय हिंदी दिवस को

Bagless Day Activities : हर शनिवार छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से “Bagless Day Activities” नामक एक कार्यक्रम या गतिविधि का आयोजन किया जाता है, जिसमें इस माह शिक्षक दिवस व राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर बात किया गया है। इस तरह के आयोजनों में विभिन्न गतिविधियाँ हो सकती हैं |

कक्षा 1ली व 2री-

शिक्षक दिवस

  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की फोटो दिखाकर उनके बारे में बताएं।
  • साथ ही यह भी बताएं कि वे भारत के – दूसरे राष्ट्रपति थे।
  • आरुणि/ एकलव्य की गुरुभक्ति की कहानी सुनाएं और इसका अभिनय कराएँ।
  • इस हेतु कागज से विभिन्न मुखौटे बनाएँ।
  • अभिनय हेतु कहानी के अनुसार संवाद डायलॉग बनाएँ उन्हें बोलना सिखाएँ तथा मुखौटे पहन कर अभिनय करें।
  • गुरु वंदना सिखाएँ।

Activity आओ ग्रीटिंग कार्ड बनाएं-

  • बच्चे अपने आसपास के पेड़ पौधों से विभिन्न प्रकार के फूल पत्तियाँ इकट्ठी करें।
  • इन्हें किसी मोटी किताब में अगल- अलग पन्नों के बीच दबाकर रखे।
  • एक-दो दिन बाद जब वे लगभग सूख जाएँ तो उन्हें मनचाहें कागज़ या कार्ड बनाकर उस पर चिपका दे।
  • चिपकाने के लिए सादा पोस्टकार्ड, चार्ट पेपर भी ले सकते हैं।

कक्षा 3री से 5वीं

शिक्षक दिवस

  • शिक्षक दिवस प्रति वर्ष 5सितम्बर को मनाया जाता है।
  • यह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन (5 सितंबर) को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित थे।
  • उन्होंने उप- राष्ट्रपति व राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
  • राष्ट्रपति चुनाव के बाद कई लोगों ने 5 सितम्बर को उनका जन्मदिन मनाने का अनुरोध किया।
  • तब उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत जन्मदिन मनाने के स्थान पर अच्छा होगा कि इस दिन को पूरे शैक्षिक पेशे के लिए समर्पित किया जाए।
  • तब से प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को पूरे भारत में शैक्षिक पेशे के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Activity मूवी टाइम-

  • इस दिन बच्चों को कोई शिक्षाप्रद फिल्म दिखाएँ।
  • ग्रीटिंग कार्ड बनाओं- बच्चे उपलब्ध सामग्री जैसे- फूल, पत्ती, रंगीन कागज़ आदि से अपने शिक्षक के लिए कागज का ग्रीटिंग कार्ड बनाएंगे।

शिक्षक दिवस संबंधी प्रश्न –

  • बड़े होकर कौन-कौन शिक्षक बनाना चाहते हैं?
  • तुम शिक्षक क्यों बनाना चाहते हो ?
  • शिक्षक बनने के बाद तुम कक्षा में बच्चों के लिए क्या करोंगे और क्या नहीं?
  • बच्चे स्वयं शिक्षक बनकर कक्षा का संचालन करें।

कक्षा 6वीं से 8वीं

राष्ट्रीय हिंदी दिवस

  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है।
  • 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा में यह निर्णय लिया कि हिंदी केन्द्र सरकार की अधिकारिक भाषा होगी।
  • जिसकी लिपि देवनागरी है।
  • यद्यपि भारत में कई प्रांतीय भाषाएँ बोली जाती है तथापि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा के रूप में पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है।

Activity

पर्यायावाची शब्द-

  • शिक्षक कुछ शब्द के चिट बनाकर डब्बे में रखें।
  • छात्र बारी-बारी से चिट उठाकर उस पर लिखे शब्द का 2 पर्यायवाची शब्द बताएं।
  • उदाहरण नीर- जल पानी,

हिंदी माह के नाम बताओ

  • हिन्दी दिवस पर पोस्टर बनाकर उसमें स्लोगन लिखो।
  • पाठ्यपुस्तक / अन्य किताब की कहानी पढ़े।
  • कहानी में दिए गए पात्रों के अनुसार चयन कर कहानी का अभिनय करना सिखाओं नाटक का अभिनय करों।
  • पोस्टर पर लिखे स्लोगन को पढ़ो।

Bagless Day Activities

Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities

You cannot copy content of this page