Bagless Day Activities 20 जुलाई 2024 : विश्व जनसंख्या दिवस, रथ यात्रा व गुरू पूर्णिमा की बातें

Bagless Day Activities : हर शनिवार छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से “Bagless Day Activities” नामक एक कार्यक्रम या गतिविधि का आयोजन किया जाता है, जिसमें इस माह विश्व जनसंख्या दिवस, रथ यात्रा व गुरू पूर्णिमा पर बात किया गया है। इस तरह के आयोजनों में विभिन्न गतिविधियाँ हो सकती हैं |

कक्षा 1ली व 2री-

विश्व जनसंख्या दिवस

  • शिक्षक बच्चों को बताऐं कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है।
  • बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण भोजन, आवास, पानी आदि कम हो रही है।
  • शिक्षक बच्चों से उनके परिवार के बारे में बातचीत करें।
  • संयुक्त परिवार, एकल परिवार के बारे में बताएँ।

Activity

  • शिक्षक कागज से दो रोटियों की आकृतियाँ बनाएँ।
  • एक रोटी कक्षा के 10 बच्चों में बाँट दे व दूसरी रोटी को 2 बच्चों में बाँटे।
  • अब उनसे पूछें कि किसको रोटी का बड़ा टुकड़ा मिला है और किसको छोटा।
  • बच्चों से पूछे कि रोटी का छोटा टुकड़ा मिलने से क्या होगा और बड़ा टुकड़ा मिलने से क्या होगा?
  • इस तरह बच्चों को जनसंख्या वृद्धि के परिणामों के बारे में बताएं।
  • बच्चें अपने परिवार का चित्र बनाएँ और चित्र के माध्यम से अपने परिवार के बारे एक या दो वाक्य लिखकर प्रस्तुत करें।
  • अपने परिवार का वंश वृक्ष बनाकर प्रस्तुत करें

कक्षा 3री से 5वीं

रथ यात्रा –

  • रथ यात्रा प्रतिवर्ष आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है।
  • इस दिन बलभद्र उनकी बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की पूजा की जाती है।
  • भगवान अपने गर्भ गृह से निकलकर प्रजा के सुख-दुख को देखने के लिय स्वयं रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हैं।
  • भक्तों द्वारा इनके रथों को खीचकर पूरे शहर की सड़कों पर ले जाया जाता हैं ताकि प्रत्येक व्यक्ति उनका आशीर्वाद ले सकें ।
  • भगवान बलभद्र, सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का पृथक-पृथक रथ होता है।
  • भगवान बलभद्र के रथ में 16 पहिये, भगवान जगन्नाथ के रथ में 18 पहिये और सुभद्रा के रथ में 14 पहिये होते हैं।

आओ रथ बनाएं Activity

  • सामग्री-
    1. चार्ट पेपर एवं रंगीन कागज-
    2. बतंलवदे
    3. स्केल
    4. गोंद
    5. खाली बॉक्स
    6. सुतली
    7. टेप एवं डबल साइड टेप
    8. खिलौने वाले कार

रथ यात्रा संबंधी प्रश्न –

  1. क्या तुमने रथ यात्रा देखी है ?
  2. रथ यात्रा में क्या किया जाता है ?
  3. इस दिन प्रसाद के रूप में क्या दिया जाता है ?
  4. बनाएं गए रथों का बच्चों द्वाराप्रदर्शन करें ?

दिए गए लिंक के आधार पर रथ बनाइये –

कक्षा 6वीं से 8वीं

गुरू पूर्णिमा –

  • गुरू पूर्णिमा प्रतिवर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  • यह त्यौहार अपने गुरू के प्रति आस्था व प्रेम भाव प्रकट करने का महापर्व है।
  • हिंदू परंपरा में गुरू हमेशा से ही पूजनीय माने जाते हैं।
  • इस दिन महर्षि वेद व्यास की जयंती मनाई जाती है।
  • महर्षि वेद व्यास ने वेदों और पुराणों समेत कई ग्रंथों की रचना की थी।

ग्रीटिंग कार्ड बनाओं Activity –

  • अपने गुरू के लिए फूलों का गुलदस्ता एवं ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उसमें शुभकामना संदेश लिखो।
  • ग्रीटिंग कार्ड को ड्रांइग पेटिंग, लेस, फूल, पत्तियाँ, मोती, रंगीन आदि से रेशमी धागे आदि से सजाओ।
  • अपने गुरू के लिए 4 लाइन की कविता / स्लोगन लिखो।
  • बनाए गए गुलदस्ता व ग्रीटिंग कार्ड अपने शिक्षक को भेंट कर विधिपूर्वक उनका सम्मान करें एवं उनके बारे में दो शब्द कहे।
  • अपने गुरू के लिए लिखी गई कविता / स्लोगन सुनाओ।

Bagless Day Activities

Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities

सभी शिक्षकों को शेयर करें

You cannot copy content of this page