Bagless Day Activities : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बैगलेस डे (4 जनवरी 2024) पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन छात्र बिना किसी बैग के स्कूल आएंगे और पढ़ाई के बजाय रचनात्मक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इन गतिविधियों में गुरु घासीदास जी की जयंती, किसान दिवस व गीता जयंती पर चर्चा शामिल होंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को उत्सवों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता से परिचित कराना है, साथ ही उन्हें आनंदमय और सीखने का अनोखा अनुभव प्रदान करना है।
पोस्ट विवरण
कक्षा 1 ली व 2 री-
छेरछेरा-
- छत्तीसगढ के पारम्पिरक पर्व छेरछेरा के बारे में बच्चों को बताएं कि यह त्योहार पौष माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
- इसे पुन्नी त्योहार भी कहते है ।
- इस त्योहार पर बच्चों से उनके अनुभव बताने को कहे।
Activity-
- बच्चों को छेरछेरा से संबंधित नृत्य व गीत सिखाएँ-
- छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा,अरब बरन कोदो दरन, जभे देबे तभे टरन।कोने देथे रूपया पैसा, कोनो धान ल देथे,धान मन ला बेच के पैसा ला बांट देते थे।
- बच्चे इस गीत को समूह में गाते हुए पूरे विद्यालय का भ्रमण करे और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
उल्टा पुल्टा खेल-
- इस खेल में एक बच्चा सामने आकर जो भी कहेगा उसको अन्य बच्चों को उल्टा करना है।
- जैसे-बैठ जाओ तो खड़े होना है, हँसो तो रोना है, सावधान तो विश्राम करना है।
- जो बच्चा निर्देशों के अनुसार बोले गए शब्दों का उल्टा नहीं करेगा वह खेल से बाहर हो जाएगा।
कक्षा 3री से 5वीं –
छेरछेरा-
- छेरछेरा त्योहार प्रतिवर्ष पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
- छत्तीसगढ़ में छेरछेरा त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
- यह त्यौहार नई फसल होने की खुशी में मना या जाता है।
- इस दिन सभी किसान भाइयो के घर में धान की नई फसल होने से धान की ढेरी लगी रहती है।
- इस दिन शाकम्भारी देवी की पूजा विधि विधान से किया जाता है।
- शाकंभरी देवी की पूजा विधि विधान से करने के बाद बच्चे, युवा धान मांगने जाते है।
बच्चे गाना गाते नाचते –
- बजाते घर घर धान मांगते है लड़के डंडा नृत्य करते है एवंलड़कियां सुवा नृत्य करते है।
- डंडा नृत्य एवं सुवा नृत्यलड़कों को डंडा नृत्य के एवं लड़कियों को सुवा नृत्य कुछ स्टेप्स का पारंपरिक धुनों/गीतों पर अभ्यास कराएँ।
छेरछेरा संबंधी प्रश्न-
- छेरछेरा त्यौहार कैसे मानते है?
- इस दिन कौन कौन से पकवान बनाये जाते है?
- छेरछेरा त्यौहार कौन कौन से नृत्य किये जाते है?
- इस दिन कौन से देवी की पूजा की जाती है?
- सुवा नृत्य एवं डंडा नृत्य का प्रदर्शन करें।
कक्षा 6वीं से 8वीं–
राष्ट्रीय पक्षी दिवस-
- भारत में राष्ट्रीय पक्षी दिवस 5 जनवरी को मनाया जाता है।
- पक्षी फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों, मकोड़ो, को खाते है और पर्यावरण को स्वच्छ रखते है।
- इसके अलावा पक्षी फूलों के परागण और बीजों के फैलाने में मदद करते हैं।
- बहुत से पक्षियों का व्यावसायिक महत्व भी है जैसे मुर्गी, बतख आदि।
- पक्षियों की मधुर आवाज और उनके खुबसूरत रंग एवं उड़ने की कला मनुष्यों को हमेशा प्रसन्न और प्रेरित करती है।
- वर्तमान में कई पक्षियों की प्रजातियाँ खतरे में हैं।
- यह दिवस हमें पक्षियों को संरक्षित करने का संदेश देता है।
राष्ट्रीय पक्षी दिवस संबंधी प्रश्न –
- आप कौन-कौन से पक्षियों के बारे में जानते हो?
- उनके नाम लिखकर उनकी कोई 2 विशेषताएँ लिखो और चित्र भी बनाओ / चिपकाओ ।
- गर्मियों में पक्षियों की सुरक्षा के लिए क्या-क्या उपाय करना चाहिए।
- यदि किसी स्थान के सभी पक्षी विलुप्त हो जाए तो क्या क्या समस्याएं होगी?
- विभिन्न पक्षियों का चित्र बनाकर उसमें रंग भरों ।
- पक्षीओं के संबंध में जानकारी इक्कट्ठा करो-
- पक्षी का नाम
- पक्षी का आकार
- रंग
- भोजन
- निवास
- आवाज
Bagless Day Activities
Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities
चन्द्रप्रकाश नायक , जो कि वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं . अभी आप Edu Depart में नि:शुल्क मुख्य संपादक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं .