Bagless Day Activities 10 अगस्त 2024 : हरेली, विश्व आदिवासी दिवस पर चर्चा

कक्षा 1ली व 2री-

हरेली त्योहार –

  • बच्चों को बताएँ कि हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार है।
  • यह श्रावण माह की अमावस्या को मनाया जाता है।
  • इस दिन खेती किसानी में उपयोग लाने वाले कृषि यंत्रों की पूजा की जाती है।
  • बच्चों को कृषि औजार, बैल, पकवान, गेड़ी, नीम पत्ती आदि के बारे में बतायें।

Activity –

  • हरेली त्योहार पर दिए गए लिंक का उपयोग करते हुए बच्चों को हरेली के गीत सिखाएँ।
  • इस दिन लोहार हर घर के मुख्य द्वार पर नीम की पत्ती लगाकर और चौखट में कील ठोंककर आशीर्वाद देते हैं।
  • मान्यता है कि ऐसा करने से उस घर में रहने वालों की अनिष्ट से रक्षा होती है।
  • विद्यालय की सभी कक्षाओं में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के वाहनों पर नीम की टहनियाँ खोंचे।
  • फुगड़ी प्रतियोगिता कराएँ।

कक्षा 3री से 5वीं

विश्व आदिवासी दिवस-

  • बच्चों को बताएँ कि विश्व आदिवासी दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है।
  • शिक्षक बच्चों को चित्र दिखाकर बताएं कि आदिवासी बालक चेंदरू जो कि बस्तर का रहने वाला था।
  • चेंदरू जंगल में ही रहता था।
  • उसकी बाघ से ऐसी दोस्ती थी कि वह दिनभर उसके साथ खेलता और सोता था।
  • इस बच्चे पर स्वीडिस डॉयरेक्टर ने भी फिल्म बनाई।
  • जिसने इस बच्चे को विश्व प्रसिद्ध कर दिया।
  • शिक्षक आदिवासियों की वेशभूषा, आभूषण, व्यंजन,लोक गीत, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र आदि की जानकारी आदिवासी महिला/पुरुषों के चित्रों के माध्यम से दें।

Activity –

  • विभिन्न प्रकार की पत्तियों से बजाने वाले पूंगी या अन्य बजाने वाली सामग्री बनाएं।
  • खाली बॉटल या बांस के टुकड़े पर तार लगाकर एकतारा बनवाएं।
  • छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर के आदिवासी विश्व प्रसिद्ध है।
  • कक्षा में उपलब्ध सामग्रियों जैसे-टेबल, टिफिन डब्बा, गिलास, बॉटल, किताब, चम्मच, कॉपी आदि वस्तुओं का उपयोग करते हुए कक्षा में तीन समूह बनाकर आदिवासी गीत की धुन पर आर्केस्ट्रा प्रतियोगिता कराएँ।
  • आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन करें।

विश्व आदिवासी दिवस संबंधी प्रश्न –

  • छत्तीसगढ़ का नक्शा देखकर बताओं कि बस्तर जिला कहाँ स्थित है?
  • मुख्य आदिवासी जनजातियों के नाम बताओं?
  • अपनी कक्षा के आदिवासी बच्चों से पता करों कि उनकी बोली में आम, मछली, पेड़, मुर्गी आदि को क्या बोलते है?

कक्षा 6वीं से 8वीं

विश्व संस्कृत दिवस-

  • भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1969 में संस्कृत दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।
  • संस्कृत दिवस प्रतिवर्ष सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  • इस वर्ष विश्व संस्कृत दिवस 19 अगस्त 2024 को है।
  • वैदिक साहित्य में इसे श्रावणी कहा जाता था।
  • इसी दिन प्राचीन भारत में शिक्षण सत्र शुरू होता था।
  • इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है।
  • यह भारत की सबसे प्राचीन भाषा है और इसे सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है।
  • इसका व्याकरण बहुत व्यवस्थित है।
  • संस्कृत में ही सभी वेद व पुराण लिखे गए है।
  • संस्कृत दिवस का आयोजन एक सप्ताह तक किया जाता है।

Activity –

अभिनयपाठ्य-

  • पुस्तक/अन्य पुस्तक में दी गई किसी कहानी का संस्कृत नाट्य रूपान्तर करना सिखाएं।
  • इस हेतु पात्रों का चयन एवं पात्र अनुसार संवाद बोलना सिखाएं।

शुभकामना गीत•-

  • संस्कृत में जन्मदिन की बधाई वाला गीत सीखाएं।
    • सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव ।
    • भवतु मङ्गलं जन्मदिनम् ॥
    • चिरञ्जीव कुरु कीर्तिवर्धनम् ।
    • चिरञ्जीव कुरु पुण्यवर्धनम् ॥
    • विजयी भव सर्वत्र सर्वदा ।
    • जगती भवतु तव सुयशगानम् ॥
    • सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव ।
    • भवतु मङ्गलं जन्मदिनम् ॥
    • जीवेत् शरदः शतं शतम् ॥

श्लोक प्रतियोगिता-

  • कक्षा को 2 समूह में बाँटकर सुभाषितानी श्लोक प्रतियोगिता करा सकते हैं।
  • किसी कहानी का संस्कृत नाट्य रूपांतरण का प्रदर्शन करा सकते हैं।
  • श्लोक पाठ्यपुस्तक या अन्य भी हो सकता है।
  • प्रतियोगिता के दिन बच्चों को 2 समूह में बांटे।
  • प्रत्येक समूह से बारी-बारी से एक विद्यार्थी आकर सही उच्चारण एवं अर्थ के साथ श्लोक सुनाने को कहें ।
  • यदि विद्यार्थी उसका हिंदी अर्थ जानते है तो उसे भी बताने को कहें।
  • जो समूह सबसे ज्यादा सही उच्चारण करके श्लोक सुनाएगा व विजयी होगा।