Bagless Day Activities 17 अगस्त 2024 : स्वतंत्रता दिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस की बातें

कक्षा 1ली व 2री-

विश्व आदिवासी दिवस

  • आदिवासियों की वेशभूषा, आभूषण, व्यंजन, लोक गीत, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र आदि की जानकारी आदिवासी महिला/पुरुषों के चित्रों के माध्यम से दें।
  • बच्चों को बताएँ कि विश्व आदिवासी दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है।

Activity –

  • विभिन्न प्रकार की पत्तियों से बजाने वाले पूंगी या अन्य बजाने वाली सामग्री बनाएँ।
  • खाली बॉटल या बांस के तुकड़े पर तार लगवाकर एकतारा बनवाएँ।
  • कागज / मोती या अन्य सामग्री से आदिवासियों के लिए गहने बनाएँ।
  • कक्षा में उपलब्ध सामग्रियों जैसे-टेबल, टिफिन डब्बा, गिलास, बॉटल, किताब, चम्मच, कॉपी आदि वस्तुओं का उपयोग करते हुए कक्षा में तीन समूह बनाकर आदिवासी गीत की धुन पर आर्केस्ट्रा प्रतियोगिता कराएँ।
  • आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन करें।

कक्षा 3री से 5वीं

स्वतंत्रता दिवस

  • छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र दिखाकर उनसे संबंधित जानकारी एवं उनके जीवन से जुड़े प्रेरक, प्रसंग / कहानियाँ आदि बताएँ।
    • वीर नारायण सिंह
    • छत्तीसगढ का मंगलपाण्डे वीर हनुमान सिंह
    • पं. सुंदरलाल शर्मा
    • ठाकुर प्यारेलाल सिंह
    • पं. रविशंकर शुक्ल
    • ठाकुर छेदीलाल
    • पं. वामनराव लाखे
    • क्रांति कुमार ढीढी
    • गुण्डाधूर
    • डॉ. खूबचंद बघेल
  • तिरंगा झण्डा, राष्ट्रीय चिन्ह, राष्ट्रीय पुष्प, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी का चित्र बनाकर उसमें रंग भरने और उसके बारे में 2 या 3 वाक्य लिखने क कहें ।
  • अपने आसपास के 3-4 वरिष्ठजन/शहीदों के परिवारजनों को आमंत्रित कर उनसे चर्चा करें

स्वतंत्रता दिवस संबंधी प्रश्न –

  • स्वतंत्रता दिवस के दिन आप क्या करते है?
  • झंडा फहराने के कौन- कौन से नियम है?
  • स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दिन जो झंडा फहराया जाता है उनके नियमों में क्या अंतर हैं?

Activity –

  • बच्चों द्वारा सीखे गए गीत नन्हा मुन्ना राही हूँ का कक्षा में उपलब्ध सामग्रियों जैसे टेबल, डिफिन बॉक्स, बाटल थाली आदिवाद्य यंत्रों का रूप देते हुएप्रदर्शन करें।
  • बनाएं गए चित्रों का भी प्रदर्शन करें।

कक्षा 6वीं से 8वीं

राष्ट्रीय खेल दिवस

  • राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है।
  • यह दिन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  • जिन्हें हॉकी का जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस दिन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड और द्रोणाचार्य पुरस्कार का वितरण किया जाता है।

Activity –

  • यह दिन खेलों को बढ़ावा देने और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जाता है।
  • खेलों से संबंधित जानकारी
  • आपके विद्यालय / गाँव / शहर के उन विद्यार्थियों की सूची बनाओं जिसने किसी इनडोर और आउटडोर खेलों में संकुल, जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सहभागिता दी हो
    • नाम खेल का नाम
    • स्तर विशेष
  • इंडोर गेम्स -स्कूल में उपलब्ध सामग्री के आधार पर इन्डोर गेम, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन का आयोजन करें
  • आउटडोर गेम्स -कबड्डी, फॅटबाल, हॉकी, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता का आयोजन करें।
  • बच्चों को खेल आधारित पिक्चर दिखाएंगे।