Bagless Day Activities 21 सितम्बर 2024 : दशहरे पर बातचीत

कक्षा 1ली व 2री-

विश्वकर्मा जयंती-

  • शिक्षक, बच्चों को विश्वकर्मा पूजा के विषय में घर के लोगों से जानकारी लाने कहें।
  • शिक्षक बच्चों को बताएँ कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के इंजीनियर माने जाते है।
  • विश्वकर्मा जी का चित्र दिखाकर उनके द्वारा धारण किए गए औजार व वाहन के बारे में बताएँ।
  • किसान अपने खेत में हल, बैल, खाद, बीज आदि का उपयोग करता है।
  • ये लोग किन चीज़ों की मदद से अपना काम करते हैं-
    • बढ़ाई-
    • रसोईया-
    • लोहार-
    • कुम्हार-
    • दर्जी-

Activity गाड़ियों के नाम लिखों-

  • दो पहिए वाले –
  • तीन पहिए वाले –
  • चार पहिए वाले –

Activity स्क्रैप बुक बनाएं-

  • विश्वकर्मा जयंती के दिन किन-किन वाहनों की पूजा की जाती है उनसे संबंधित चित्र एकत्रित करके अपनी कॉपी में चिपकाओं।
  • रंगोली बनाओबिन्दी डालकर रंगोली बनाओ और उसमें रंग भरो।
  • यह भी बताएँ कि बनाई गई रंगोली में कितने बिन्दी व कितनी रेखाएँ है।

कक्षा 3री से 5वीं

विश्वकर्मा जयंती-

  • हिन्दू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है।
  • मान्यता है कि सोने की लंका का निर्माण उन्होंने ही किया था।
  • विश्वकर्मा जयंती कारखानों, कार्यालयों और अन्य कार्यस्थलों आदि में धूमधाम से मनाया जाता है।
  • चूंकि विश्वकर्मा जयंती शिल्प कौशल और औद्योगिक कार्य से जुड़ा है।
  • अतः इस दिन मशीनरी और उपकरणों की पूजा की जाती है।

Activity पूजा थाली सजाओ-

  • उपलब्ध सामग्री के आधार पर पूजा की थाली को सजाओ।
  • रंगोली बनाओरंगोली या फूलों से अपनी मनपंसद रंगोली बनाओ।
  • स्कूल/घर के आसपास जो भी विश्वकर्मा जयंती मनाते है।
  • वहाँ बच्चों को ले जाकर या उन्हें स्कूल में बुलाकर उनसे साक्षात्कार करवाएं।
  • सजाई गई पूजा की थाली एवं रंगोलियों का प्रदर्शन करें।

कक्षा 6वीं से 8वीं

भारतीय विरासत-

  • हमारे देश की भारतीय विरासत विशेष रूप से समृद्ध और विविध है जिसमें विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, परम्पराएँ, कला, वस्तुकला और साहित्य शामिल है,
  • हमारी विरासत में संगीत, नृत्य तथा कलाएँ, भाषा एवं अनेक साहित्य, धर्मस्थल, ऐतिहासिक स्थान, खानपान, रीति-रिवाज, वेशभूषा आदि शामिल है जो हमारे पूर्वजों की देन है और उन्हें संरक्षित रखना हमारा कर्त्तव्य है।

Activity –

  • भारतीय विरासतों के नाम लिखो।
  • विभिन्न क्षेत्रों के पकाए जाने वाले व्यंजनों की सूची बनाये।
  • विविधि प्रदेशों की वेशभूषा की सूची बनाये।
  • अपने आसपास के किसी लोक कथावाचक को बुलाकर उनसे लोककथा सुने व सुनी गई कथा का अभिनय करें।

Activity –

  • समूह कार्य ऐतिहासिक / पौराणिक कथाओं पर नाटक का मंचन एवं दिए गए नाटकों का प्रदर्शन करें।
  • जैसे-कृष्ण सुदामा की मित्रता, सीता हरण आदि ।
  • अपने गाँव / शहर के आसपास के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर निम्नलिखित जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट तैयार करें-
    • ऐतिहासिक स्थल का नाम यह कहाँ स्थित है ?
    • वहाँ कैसे जाए जाया जा सकता है ?
    • आपके स्थान से दूरी -5 कब बना था किसने बनाया था ?
    • उसे बनाने में कितना समय लगा ?
    • वर्तमान स्थिति कैसी है9 इसकी मुख्य विशेषताएं क्या-क्या है ?
    • यह स्थल क्यों प्रसिद्ध है ?
    • इसके रखरखाव के लिए आप क्या करोगे11 शासन से आपकी क्या अपेक्षाएँ है ?
    • स्थानीय लोगों से अपेक्षा ?
    • आपके द्वारा खीचें गए फोटो ग्राफ्स ?
    • भ्रमण के समय आपके सामने कौन-कौन सी चुनौतियाँ थी ?
    • भ्रमण के दौरान आपके क्या-क्या सीखा ?