कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान सीखने के प्रतिफल [Social Science Learning Outcome]

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान सीखने के प्रतिफल (Class 6 Social Science Learning Outcome ) यह बताता है कि शिक्षार्थी को कक्षा 6 में सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में कम से कम क्या जानना चाहिए?

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान सीखने के प्रतिफल (Class 6 Social Science Learning Outcome )

1. तारों, ग्रहों और उपग्रहों के बीच में अंतर करता है जैसे- सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा।

2. पहचानता है कि पृथ्वी एक अद्वितीय आकाशीय पिण्ड है क्योंकि उस पर जीवन संभव है और उसके जैव मण्डल में विविध क्षेत्र हैं।

3. दिन-रात और ऋतु परिवर्तन दर्शाता है।

4. सपाट सतह पर दिशाएँ पहचानता और दुनिया के नक्शे पर महाद्वीपों-महासागरों को पहचान पाता है।

5. अक्षांश और देशांतर, ध्रुव, भूमध्य रेखा, उष्णकटिबंधीय, भारत के राज्यों/संघ शासित प्रदेशों और दूसरे पड़ोसी देशों को ग्लोब और दुनिया के नक्शे में पहचानता है।

6. भारत के नक्शे पर पहाड़ों, पठारों, मैदानों, नदियों, रेगिस्तान आदि जैसे भारत की भौगोलिक विशेषताओं का पता लगाता है।

7. अपने आस-पास का मानचित्र-पैमाना, दिशा और रूढ़ प्रतीकों की मदद से बनाता और विशेषताओं को दिखाता है।

8. ग्रहण से संबंधित मिथकों पर आलोचनात्मक नजरिया विकसित कर पाता है।

9. विभिन्न प्रकार के स्रोत (पुरातात्विक, साहित्यिक इत्यादि) को इंगित करता है और इस अवधि के इतिहास के पुनर्निर्माण में उनके उपयोग का वर्णन करता है।

10.भारत के मानचित्र पर महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों को ढूंढता है।

11.प्रारंभिक मानव संस्कृतियों की विशिष्टताओं को पहचानता है और उनके क्रमबद्ध विकास की व्याख्या कर पाता है।

12.महत्त्वपूर्ण राज्यों, राजवंशों के महत्वपूर्ण योगदान को सूचीबद्ध करता है जैसे- अशोक-शिलालेख, गुप्त सिक्कों, पल्लवों द्वारा स्थापित रथ मंदिर आदि।

13.प्राचीन काल में हुए विकास को समझता और बताता है उदाहरण- शिकार एकत्रित करने के चरण, कृषि की शुरुआत, सिंधुघाटी के पहले के शहर जो एक ही समय पर अलग-अलग स्थान पर होने वाले विकास की व्याख्या करता है।

14.अलग-अलग समय के साहित्य में वर्णित मुद्दों, घटनाओं, व्यक्तित्व का वर्णन करता है।

15.भारत का दूसरे देशों के धर्म, कला, वास्तुकला आदि के क्षेत्र में संपर्को के प्रभाव का वर्णन करता है।

16.संस्कृति और विज्ञान में भारत के महत्वपूर्ण योगदान बताता है जैसे खगोल विज्ञान, चिकित्सा, गणित और धातुओं के ज्ञान आदि।

17.विभिन्न ऐतिहासिक विकास से संबंधित जानकारी को संश्लेषित करता है।

18.प्राचीन काल के दौरान विभिन्न धर्मों और विचारों की प्रणाली के बुनियादी विचारों और मूल्यों का विश्लेषण करता है।

19.अपने चारों ओर के मानव विविधता के विभिन्न रूपों का वर्णन करता

20.अपने आस-पास के विभिन्न प्रकार की विविधता के प्रति एक स्वस्थ दृ ष्टिकोण विकसित करता है।

21.भेदभाव के विभिन्न रूपों को पहचानता है और भेदभाव की प्रकृति और स्रोतों को समझता है।

22.समानता और असमानता के विभिन्न रूपों के बीच अंतर कर पाता है।

23.शासन की भूमिका, विशेष रूप से स्थानीय स्तर पर शासन की भूमिका का वर्णन करता है।

24.सरकार के विभिन्न स्तरों -स्थानीय, राज्य और केंद्र को इंगित करता है।

25.स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण/शहरी और स्थानीय सरकारी निकायों के कामकाज की व्याख्या करता है।

26.ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न व्यवसायों के कारकों को बता पाता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.