Examination Permission 2026 : परीक्षा अनुमति आदेश व नियमावली

Examination Permission : शिक्षकों को परीक्षा में बैठने संबंधी विभाग द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों के आधार पर परीक्षा में बैठने के लिये आवश्यक शर्तें व अब तक जारी परीक्षा अनुमति फार्म को व्यवस्थित ढंग से रखा गया है जहाँ से आप अपना वर्षवार परीक्षा अनुमति फार्म देख व Download कर सकते हैं ।

परीक्षा अनुमति हेतु शर्तें –

  • शासकीय/अध्यापन कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होना चाहिये ।
  • शिक्षकों द्वारा उच्च परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन संबंधित चैनल के माध्यम करना होगा ।(विवरण नीचे दिया गया है)
  • कर्मचारियों को नियमित छात्र के रूप में अध्ययन हेतु अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा अनुमति की पात्रता उन्ही शिक्षकों को होगी जिनके द्वारा 15 जुलाई (चालू शैक्षणिक सत्र) को 03 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली गई हो।
  • शिक्षकों द्वारा अनुमति प्राप्त करने हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन, संबंधित अधिकारी को प्रतिवर्ष 30 जुलाई के पूर्व प्रस्तुत किया गया हो।
  • निर्देश है कि 30 जुलाई के बाद प्रस्तुत आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
  • साथ ही शिक्षक के कार्य एवं आचरण विभाग में संतोषप्रद हो।
  • छत्तीसगढ़ शिक्षा संहिता में उल्लेखित निर्देश अनुसार प्रक्रिया का पालन किया गया हो।
  • परीक्षा काल में अध्ययन हेतु कोई अतिरिक्त अवकाश की पात्रता नहीं होगी ।
  • शिक्षकों को उच्च परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति सिर्फ उन्हीं विषयों की दी जावेगी, जो शिक्षा के कार्य में सहायक हो।
  • परीक्षा में केवल स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होने हेतु अनुमति होगी।
  • अध्ययन / परीक्षा की तैयारी करने हेतु किसी भी प्रकार का पृथक से अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा।
  • बल्कि परीक्षा में शामिल होने के लिये अवकाश स्वीकृत किया जावेगा।
  • शोध कार्य अपने स्वंय के व्यय पर करेंगे।
  • एक वर्ष में दो डिग्री से संबंधित आवेदन के लिये में अनुमति/अनापत्ति देय नहीं होगी।
  • अनुमति आवेदन में उल्लेखित विषय व संबंधित परीक्षा व विश्वविद्यालय के लिए ही मान्य होगा।
  • एक परीक्षा अनुमति के आधार अन्य परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता नहीं होगी।
  • शिक्षकों द्वारा जिस विश्वविद्यालय से उच्च परीक्षा हेतु अनुमति चाही गई हो वह विश्वविद्यालय यू.जी.सी से मान्यता प्राप्त है अथवा नहीं, इसका भली-भाँति परीक्षण किये जाने उपरान्त ही आवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को प्रेषित किये जाने का निर्देश है ।
  • शिक्षकों द्वारा चाही गई उच्च परीक्षा अनुमति में यदि प्रायोगिक विषय सम्मिलित है तो उसके लिये संबंधित विश्वविद्यालय से क्या प्रावधान है, की जानकारी तथा आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय से गाईडलाईन प्राप्त कर संलग्न किये जाने का निर्देश है ।
  • उच्च परीक्षा हेतु शिक्षकों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन उचित माध्यम से प्राप्त होने पर ही स्वीकार किये जाने का निर्देश है ।
  • निर्धारित प्रपत्र के साथ विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन की प्रति भी संलग्न करना होगा।
  • परीक्षा के पहले व नियत समय के पश्चात प्रेषित आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं की जावेगी अतः समय से पहले आवेदन करना होगा ।
  • परीक्षा अनुमति / कार्योत्तर अनुमति बिना किसी पूर्व सूचना के शालेय / छात्र हित में किसी भी समय समाप्त की जा सकती है।
  • शिक्षकों के द्वारा अंतिम वर्ष की परीक्षा अनुमति हेतु आवेदन करने पर पूर्व वर्ष का प्राप्त परीक्षा अनुमति पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  • आवेदनों में परीक्षा का नाम (पूर्व/अंतिम वर्ष) तथा विषय, विश्वविद्यालय का नाम एवं सत्र का स्पष्ट उल्लेख किया होना चाहिये।
  • कार्योत्तर स्वीकृति की स्थिति में, संबंधित शिक्षक के द्वारा पूर्व में परीक्षा अनुमति क्यों नही ली गई स्पष्ट बताना होगा।
  • शासकीय कार्य में शिथिलता बरतने या आवश्यक कार्य पड़ने पर अनुमति बिना किसी सूचना के निरस्त की जा सकती है।
  • परीक्षा में शामिल होने के लिए, अनुमति के बाद भी अगर कर्मचारी परीक्षा में नहीं बैठता या पास नहीं होता, तो उसे दो साल तक फिर से अनुमति नहीं मिलती।
  • बिना अनुमति परीक्षा में प्रविष्ट होने वाले शिक्षक एल.बी संवर्ग के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।
  • निर्देशानुसार बिना विभागीय अनुमति के परीक्षा प्रविष्ट कर्मचारी की शैक्षणिक योग्यता सेवा पुस्तिका में प्रविष्ट नही की जावेगी।
  • और बिना अनुमति परीक्षा में बैठने पर का तत्काल प्रभाव से दो वार्षिक वेतनवृद्धि संबंधी निर्देश हैं ।
  • पीएचडी जिस वि.वि. से किया जा रहा है उसके संबंध में स्पष्ट बताना होगा कि
    • यह पूर्णकालिक अथवा अंशकालिक कौन से मोड में किया जावेगा ?
    • कक्षाओं का शेडयूल क्या होगा?
    • संस्था प्रमुख से कक्षा के अध्यापन कार्य प्रभावित न होने के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
  • पीएचडी परीक्षा की अनुमति हेतु आवेदनों अन्य आवेदनों से पृथक उच्च कार्यालय में भेजने का निर्देश है।

परीक्षा अनुमति हेतु विविध निर्देश

परीक्षा अनुमति Pre B.Ed. संबंधी
JD रायपुर
का निर्देश 28-01-2026
Openhello
परीक्षा अनुमति प्रक्रिया का
पालन करने संबंधी
JD रायपुर
का निर्देश 03-12-2025
Open
परीक्षा अनुमति अपूर्ण जानकारी
न भेजने संबंधी

DEO महासमुंद
का निर्देश 19-11-2025
Open
परीक्षा अनुमति के नियमों
का पालन करने संबंधी
DEO सरगुजा
का निर्देश 13-11-2025
Open
परीक्षा अनुमति लेने संबंधी
DEO रायपुर
का निर्देश 13-02-2024
Open
परीक्षा अनुमति संबंधी
DPI रायपुर
का निर्देश 08-05-2024
Open
परीक्षा अनुमति लेने संबंधी
JD दुर्ग
का निर्देश 03-05-2024
Open
परीक्षा अनुमति लेने संबंधी
BEO दुर्ग
की शर्तें 18-04-2024
Open
परीक्षा अनुमति अपूर्णता का कारण संबंधी
JD रायपुर
का निर्देश 25-08-2023
Open
परीक्षा अनुमति लेने संबंधी
JD दुर्ग
का निर्देश 22-06-2023
Open
परीक्षा अनुमति न लेने पर
कार्यवाही संबंधी
JP जशपुर
का निर्देश 23-08-2017
Open

परीक्षा अनुमति कहाँ से लें-

  • परीक्षा अनुमति आवेदन हेतु विभाग – संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभाग(JD)
  • आवेदन प्रकिया – सभी कर्मचारी संस्था प्रमुख के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आवेदन करेंगे संकलित आवेदनों का परीक्षण ब्लाक स्तर पर किये जाने उपरान्त संबंधित विकास खंड शिक्षा अधिकारी अपना अभिमत अंकित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदनों का अपने स्तर पर परीक्षण कर संभागीय संयुक्त संचालक को भेजा जाएगा जिसके आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा परीक्षा अनुमति आदेश जारी किया जायेगा।
  • परीक्षा अनुमति हेतु फार्म Download करें–
  • परीक्षा अनुमति आवेदन हेतु विभाग – लोक शिक्षण संचालनालय(DPI)
  • आवेदन प्रकिया – सभी कर्मचारी संस्था प्रमुख के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आवेदन करेंगे संकलित आवेदनों का परीक्षण ब्लाक स्तर पर किये जाने उपरान्त संबंधित विकास खंड शिक्षा अधिकारी अपना अभिमत अंकित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदनों का अपने स्तर पर परीक्षण कर संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा आवेदनों का अपने स्तर पर परीक्षण कर लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा जाएगा जिसके आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा परीक्षा अनुमति आदेश जारी किया जायेगा।
  • परीक्षा अनुमति हेतु फार्म Download करें–

Examination Permission : परीक्षा अनुमति आदेश

वर्ष – 2026

  1. परीक्षा अनुमति DEO महासमुंद 14-05-2026hello
  2. TET परीक्षा अनुमती सारंगढ़ 09-04-2026hello
  3. परीक्षा अनुमति DEO महासमुन्द 27-03-2026hello
  4. परीक्षा अनुमति DEO गरियाबंद 24-03-2026hello

वर्ष – 2025

  1. परीक्षा अनुमति JD रायपुर 03-01-2025
  2. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर-07-01-2025
  3. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर-17-01-2025
  4. परीक्षा अनुमति आदेश महासमुंद-27-03-2025
  5. परीक्षा अनुमति DPI रायपुर 07-04-2025
  6. परीक्षा अनुमति JD रायपुर 22-04-2025
  7. परीक्षा अनुमति DPI रायपुर 07-05-2025
  8. परीक्षा अनुमति JD बिलासपुर 02-09-2025
  9. परीक्षा अनुमति DEO सारंगढ़ बिलाईगढ़ 30-10-2025
  10. परीक्षा अनुमति DEO महासमुंद 07-11-2025

वर्ष – 2024

  1. परीक्षा अनुमति आदेश DEO महासमुन्द 01-02-2024
  2. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर-20-03-2024
  3. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर-02-05-2024
  4. परीक्षा अनुमति आदेश DEO महासमुन्द -01-10-2024
  5. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर 09-10-2024

वर्ष – 2023

  1. परीक्षा अनुमति आदेश महासमुंद-23-01-2023
  2. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर-26-04-2023
  3. परीक्षा अनुमति आदेश महासमुंद-20-07-2023
  4. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर-25-08-2023
  5. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर-25-08-2023
  6. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर-25-08-2023
  7. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर-26-08-2023
  8. परीक्षा अनुमति आदेश संचालनालय-20-11-2023

वर्ष – 2022

  1. परीक्षा अनुमति आदेश महासमुंद 17-02-2022
  2. परीक्षा अनुमति आदेश महासमुंद 21-04-2022
  3. परीक्षा अनुमति आदेश मंत्रालय 08-04-2022
  4. परीक्षा अनुमति आदेश संचालनालय 24-06-2022
  5. परीक्षा अनुमति आदेश JD रायपुर 02-08-2022
  6. परीक्षा अनुमति आदेश महासमुंद 26-09-2022
  7. परीक्षा अनुमति आदेश महासमुंद 26-10-2022.

वर्ष – 2021

  1. परीक्षा अनुमति आदेश महासमुंद-28-07-2021
  2. परीक्षा अनुमति आदेश कांकेर-28-07-2021

वर्ष – 2017

  1. परीक्षा अनुमति आदेश कांकेर-04-10-2017
Examination Permission
Examination Permission

Examination Permission, Examination Permission, Examination Permission

14 thoughts on “Examination Permission 2026 : परीक्षा अनुमति आदेश व नियमावली”

  1. आपने लिखा है परीक्षा अवधी वाले को तकनीकी त्याग पत्र की अनुमति नहीं होती ये नियम कहा लिखा है सुनिश्चित करेंगे.

    1. सर जो टीचर deled करना चाहते हैं तो क्या उन्हे 3 वर्ष के सेवा के पश्चात ही विभागीय अनुमति मिलेगा pls deled संबंधी दिशा निर्देश और अनुमति नवीनतम आदेश भेजें ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top