स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन [SWAMI ATMANAND ENGLISH MEDIUM SCHOOL 2022]
👉अंग्रेजी के साथ हिन्दी मिडियम स्कूल में 30 अप्रैल तक कर सकते हैं बच्चों के Admission के लिये आवेदन।
👉 इन स्कूलों के लिये किये गये आवेदन व रिक्त सीटों की संख्या जानें।
👉 साथ ही इन स्कूलों के लिये होनी है शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति तो देखें cgschool.in से कैसे करें Online आवेदन।
- स्वामी आत्मानंद हिन्दी व इंग्लिश मीडियम स्कूल [SWAMI ATMANAND HINDI AND ENGLISH MEDIUM SCHOOL-2022]
- स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन
- स्वामी आत्मानंद हिन्दी व इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रवेश समय सारणी:-
- स्वामी आत्मानंद स्कूल में Online आवेदन के लिये क्या क्या लगेंगे दस्तावेज:-
- स्वामी आत्मानंद स्कूल में Online आवेदन कैसे करें:-
- स्वामी आत्मानंद हिंदी व इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रवेश मापदंड:-
- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों की भर्ती प्रक्रिया :-
- स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय में बच्चों की भर्ती प्रक्रिया :-
- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया :-
- स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन कैसे करें:-
स्वामी आत्मानंद हिन्दी व इंग्लिश मीडियम स्कूल [SWAMI ATMANAND HINDI AND ENGLISH MEDIUM SCHOOL-2022]
स्वामी आत्मानंद हिन्दी व इंग्लिश मीडियम स्कूल एक परिचय :-
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल 1 नवम्बर 2020 को प्रारंभ हुई है । बच्चों को सरकारी व्यवस्था के तहत अंग्रेजी माध्यम की स्कूली शिक्षा प्रदान करने वाली यह राज्य शासन (chhattisgarh government) की महत्वकांक्षी योजना है। जिसके लिये प्रत्येक विकास खंड स्तर पर स्कूलों का संचालन हो रहा है।
प्रदेश में 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किये जा रहे है तथा सत्र 2022-29 से 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित किया जाना है। उक्त दोनो स्कूलों में शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है।
स्वामी आत्मानंद हिन्दी व इंग्लिश मीडियम स्कूल नया नोटिफिकेशन | [CLICK HERE] |
- विद्यालय के संचालन हेतु पंजीकृत सोसायटी को राज्य शासन द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा एवं सोसायटी अन्य स्त्रोतों से भी धन जुटा सकेंगी।
- विद्यालय के संचालन हेतु आवश्यक पद शासन की अनुमति से समिति द्वारा निर्मित किए जा सकेंगे।
- राज्य शासन द्वारा सोसायटी को अंतरित किये गये सभी पदों को सोसायटी केवल राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर ही भर सकेंगी इन पदों पर सोसायटी द्वारा सीधी भर्ती अथवा संविदा नियुक्ति नहीं की जाएगी।
- इन स्कूलों में वर्तमान में पदस्थ कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर लेना सोसायटी के लिये अनिवार्य नहीं होगा। यदि सोसायटी इन कर्मचारियों को स्कूल के लिये उपयुक्त पाती है और यह कर्मचारी सोयायटी में प्रतिनियुक्ति पर कार्य करना चाहते हैं तो सोसायटी इन्हें प्रतिनियुक्ति पर ले सकेंगी अन्यथा सोसायटी राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति पर ले सकेंगी।
स्वामी आत्मानंद हिन्दी व इंग्लिश मीडियम स्कूल के तहत संचालित स्कूलों की सूची:- | [CLICK HERE] |
स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन

स्वामी आत्मानंद हिन्दी व इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रवेश समय सारणी:-
प्रवेश विवरण | समय विवरण |
प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि:- | 05 अप्रैल से 30 अप्रैल तक |
अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट आवंटन:- | 01 मई से 05 मई |
एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही:- | 05 मई से 10 मई |
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश हिंदी व मीडियम स्कूल आवेदन हेतु लिंक | [CLICK HERE] |
स्वामी आत्मानंद स्कूल में Online आवेदन के लिये क्या क्या लगेंगे दस्तावेज:-
- ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी की छायाप्रति।
- जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति( कक्षा 1 हेतु) ।
- आधार कार्ड की छायाप्रति(विद्यार्थी एवं पालक दोनों का)।
- राशन कार्ड की छायाप्रति।
- पासपोर्ट साईज फोटो (तीन प्रति) ।
- जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
- निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति|
- आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति( सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ)।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में Online आवेदन कैसे करें:-
- हमें स्वामी आत्मानंद हिंदी व अंग्रेजी माध्यम स्कूल Offical Website पर जाना है |
- फिर Admission Section के Apply Section में जाना है |
- जिसका लिंक ऊपर दिया गया है।
- फिर निचे दिए गए Screen Shot की तरह Interface आएगा |
- जिसमें सभी जानकारी भरकर OTP प्राप्त करेंगे |
- जिससे नया Interface खुलेगा |

- निचे दिए Screen Shot की तरह नए Interface में Student की सभी जानकारी भरेंगे व फोटो Uplode करेंगे |
- फिर Apply for Admission SAGES में Click करेंगे जिससे हमारा आवेदन संबंधित विद्यालय के लिए Submit हो जायेगा |

स्वामी आत्मानंद हिंदी व इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रवेश मापदंड:-
- कक्षा 1ली, 6वीं व 9वीं में होता है प्रवेश |
- प्रत्येक कक्षा के लिये 40 सीट निर्धारित किये गये हैं।
- 50% सीट बालिकाओं के लिये आरक्षित रहते हैं |
- 25% सीट BPL परिवार के बच्चों के लिये आरक्षित रहते हैं |
- आवेदन की अधिकता पर चयन लॉटरी सिस्टम के तहत होता है |
- 1 छात्र 1 ही स्कूल में आवेदन कर सकता है |
- अब पुरे राज्य में 171 अंग्रेजी विद्यालय व 32 हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित हैं |
- सत्र 2020-21 में 52 स्कूल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
- सत्र 2021-22 में 119 स्कूल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
- सत्र 2022-23 में 32 स्कूल हिन्दी माध्यम विद्यालय खुल चुके हैं |
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों के लिए सीट | [CLICK HERE] |
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों की भर्ती प्रक्रिया :-
- इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।
- एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा।
- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पूर्व से चल रहे 152 प्राथमिक तथा 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को कक्षा 6 वीं एवं कक्षा 9वीं में प्राथमिकता से एडमिशन दिया जाये।
- “महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा। एडमिशन हेतु आवेदन पत्र के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।
- प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जायेगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेगी।
- बी. पी. एल. एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरुध्द प्रवेश दिया जाएगा। पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा।
- रिक्त सीट के विरुध्द अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से चयन किया जायेगा।
- कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2022 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिये।
स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय में बच्चों की भर्ती प्रक्रिया :-
- इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।
- उसी विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी।
- एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा।
- “महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा। एडमिशन हेतु आवेदन पत्र के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।
- कन्या विद्यालयों को छोड़ कर शेष विद्यालयों में सह शिक्षा होगी तथा इनकी प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जायेगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेगी।
- बी.पी.एल. एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरुद्ध प्रवेश दिया जाएगा। पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा 25 प्रतिशत से अधिक प्रवेश हेतु आवेदन प्राप्त होने पर लॉटरी सिटस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा।
- स्कूल की क्षमता अनुसार प्रवेश देने का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाले सोसायटी को होगा।
- कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा।
- इन विद्यालयों में कक्षा ध्वी एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश सोसायटी के निर्णय अनुसार लिये जायेंगे।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया :-
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल स्वीकृत पद प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा नियुक्ति से भरा जाता है। प्रतिनियुक्ति की स्थिति में कर्मचारी को वही वेतन और भत्ते प्राप्त होंगे, जो उनके मूल पद व विभाग में उन्हें प्राप्त हो रहा था । साथ ही उन पर राज्य सरकार के प्रतिनियुक्ति प्रावधान भी लागू होंगे। संविदा नियुक्ति की अवस्था में निर्धारित एकमुश्त मानदेय का प्रावधान है | अन्य किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं होंगा। संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत होगी। अंशकालीन सफाई कर्मियों को मानदेय संबंधित जिला कलेक्टर दर अनुसार देय होगी।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन कैसे करें:-
- शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिये जिलावार रिक्त पदों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है।
- इन सभी रिक्त पदों के लिये आवेदन cgschool.in के शिक्षक स्थानांतरण Section व स्कूल शिक्षा विभाग के वेबसाइट से कर सकते हैं। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
प्रतिनियुक्ति के लिये आवेदन हेतु लिंक | Click Here |
- इस लिंक में जाने पर नया Interface खुलेगा जिसमें cgschool.in के ID व Password से Login करना होगा।
- Login पश्चात आपका विभागीय जानकारी दिखेगी वहाँ ऊपर Left Corner में तीन लाईन होगा उसे Touch करने पर नीचे दिये Interface की तरह Options मिलेंगे।
- जिसमें से हमें प्रतिनियुक्ति का आवेदन करें में जाना है।

- अगले पेज में आवेदन करने का Option मिलेगा जहाँ आपको दी गई शिक्षक जानकारी को हाँ करेंगे जिससे आवेदन के लिये और Options खुल जायेंगे।
- जिसमें आवेदन का कारण, प्रतिनियुक्ति का जिला, ब्लाक, स्कूल चयन कर Submit करेंगे।
- जिससे हमारे रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर में OTP आयेगा जिसे दर्ज कर सुरक्षित करें को Click करें को Touch करने पर आपका आवेदन संबंधित स्कूल के लिये Submit हो जायेगा।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रतिनियुक्ति आदेश | [CLICK HERE] |
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश हिंदी व मीडियम स्कूल हेतु रिक्त पद | [CLICK HERE] |
FOLLOW – Edudepart.com
शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए Edudepart.com पर विजिट करें और हमारे सोशल मिडिया @ Telegram @ WhatsApp @ Facebook @ Twitter @ Youtube को जॉइन करें। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये आदेशों व निर्देशों का अपडेट के लिए हमें सब्सक्राइब करें।