शाला अनुदान का उपयोगिता प्रमाण पत्र 2021-22 [School Grants 2021-22]
शाला अनुदान का उपयोगिता प्रमाण पत्र 2021-22 [School Grants 2021-22]
- 📄PFMS के तहत 6 मदों में व्यय की गयी है राशि ।
- 📄वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये विभिन्न मदों में देनी है उपयोगिता प्रमाण पत्र।
- 📄देखें मदवार राशि विवरण व बनाये नये फार्मेट में मदवार उपयोगिता प्रमाण पत्र।
शाला स्तर पर विभिन्न मद में अनुदान की राशि अलग अलग स्कूलों के लिए अलग अलग दी जाती है। कई मदों में राशि बच्चों के दर्ज संख्या के आधार पर जमा होती है। इसके लिए दर्ज संख्या का रेंज तैयार किया जाता है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छ.ग. रायपुर द्वारा राशि का व्यय जिला स्तर / विकासखंड स्तर एवं अन्य संस्थाओं हेतु निर्धारित आहरण सीमा के अंतर्गत PFMS के माध्यम से किया गया है ।
सत्र 2021-22 में प्राप्त शाला अनुदान (School Grant 2021-22) –
सत्र 2021-22 में प्राप्त शाला अनुदान का उपयोग –
स्कूलों को प्राप्त राशि का उपयोग विभिन्न मदों में नियमानुसार और निर्देशानुसार किया जाता है। राशि उपयोग के पश्चात सम्बंधित फर्म का बिल बाउचर क्रय किये गए राशि के अनुसार पेस्टिंग फाइल में रखना होता है। सभी बिल को शाला प्रमुख द्वारा सर्टिफाई करते हुए Paid & Cancel का सील लगाना होता है। साथ ही राशि आहरण की सत्यता के लिए बैंक पासबुक की एंट्री जरुरी होती है। अतः सभी शिक्षक इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अपने स्कूल के बैंक खाता पासबुक में एंट्री जरूर करा लें।
सत्र 2021-22 में प्राप्त शाला अनुदान का उपयोगिता प्रमाण पत्र कैसे भरें ?
शासन द्वारा जारी राशि का उपयोग स्कूलों द्वारा मद अनुसार किया गया होगा जिसका विवरण निचे दिया गया है । जिसके लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र भी विभाग को दिया जाता है। ये प्रमाण पत्र आप अपने संकुलों में जमा कर सकते है। उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।उपयोगिता प्रमाण पत्र में संबंधित मद की प्राप्त राशि ,व्यय किये गए राशि और शेष राशि को सावधानी से भरें। और इस प्रकार भरे हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र को मांगे जाने पर प्रस्तुत करें। उपयोगिता प्रमाण पत्र का प्रारुप नीचे download कर सकते है :-
एकजायी उपयोगिता प्रमाण पत्र :-
क्रमांक | शाला का स्तर | उपयोगिता प्रमाण पत्र PDF |
01. | प्राथमिक स्तर | Click Here |
02. | उच्च प्राथमिक स्तर | Click Here |
03. | हाई / हायर सेकंडरी स्तर | Click Here |
मदवार उपयोगिता प्रमाण पत्र :-
क्रमांक | मद | उपयोगिता प्रमाण पत्र PDF |
01. | शाला अनुदान राशि ( School Grant ) | Click Here |
02. | खेलगढ़िया ( Sports Grant ) | Click Here |
03. | एस.एम.सी.( SMC Grant ) | Click Here |
04. | शाला सुरक्षा अनुदान ( School Sefty Grant ) | Click Here |
05. | मिडिया एंड कम्युनिटी मोबिलाइजेशन ग्रांट | Click Here |
06. | आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण (कराटे प्रशिक्षण) | Click Here |
07. | योगा ओलम्पियाड | Click Here |
सत्र 2021-22 में प्राप्त शाला अनुदान –
सत्र 2021-22 में स्कूलों लो विभिन्न मदों में राशि प्रदान किया गया था। जिसका उपयोग मद अनुसार आपके द्वारा किया गया होगा। नीचे विभिन्न मदों में प्राप्त राशि का विवरण दिया जा रहा है। सत्र 2021-22 में सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला को निम्नानुसार अनुदान राशि प्राप्त हुई है, अनुदान राशि 5 मदों में प्राप्त हुआ है। इन मदों में राशि अलग अलग किस्तों में स्कूलों को जारी किये गए है -जिसका विवरण नीचे बताया गया है। यहाँ पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला को जारी किये गए शाला अनुदान की राशि का विवरण बताया जा रहा है। जो इस प्रकार है –
(1) शाला अनुदान ( School Grant ) –
दर्ज संख्या | जारी राशि |
---|---|
01 से 30 तक | @10000.00 |
31 से 100 तक | @25000.00 |
101 से 250 तक | @50000.00 |
251 से 1000 तक | @75000.00 |
(2) खेलगढ़िया ( Sports Grant ) –
- प्राथमिक (कुल स्वीकृत ₹ 5000 का वर्तमान में 30% की दर से) – ₹ 1500
- पूर्व माध्यमिक (कुल स्वीकृत ₹ 10000 का वर्तमान में 30% की दर से) -₹ 3000
- हाई/हायर सेकेण्डरी (कुल स्वीकृत ₹ 25000 का वर्तमान में 30% की दर से) -₹ 7500
(3) एस एम सी अनुदान (SMC Training & Meeting) –
- प्राथमिक- ₹ 2000
- पूर्व माध्यमिक-₹ 2000
- हाई/हायर सेकेण्डरी – (कुल स्वीकृत ₹ 3000 का वर्तमान में ) ₹ 2410
(4) शाला सुरक्षा अनुदान (School Sefty Grant) –
- प्राथमिक- ₹ 1000
- पूर्व माध्यमिक-₹ 1000
- हाई/हायर सेकेण्डरी – ₹ 1000
(5) मीडिया एवं कम्युनिटी मोबालाईजेशन –
- प्राथमिक- ₹ 1500
- पूर्व माध्यमिक- ₹ 1500
- हाई/हायर सेकेण्डरी – ₹ 1500
(6) आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण (कराटे प्रशिक्षण) चयनित विद्यालयों को –
- पूर्व माध्यमिक – ₹ 5000
- हाई/हायर सेकेण्डरी – ₹ 5000
(7) योगा ओलम्पियाड –
- हाई/हायर सेकेण्डरी – ₹ 1000
FOLLOW – Edudepart.com
शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए Edudepart.com पर विजिट करें और हमारे सोशल मिडिया @WhatsApp @Twitter @Telegram@Facebook @ Youtube को जॉइन करें। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये आदेशों व निर्देशों का अपडेट के लिए हमें सब्सक्राइब करें।