राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE 2022-23)
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE 2022-23)
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति (NMMSE) क्या है ?
भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के अन्तर्गत राज्य के विद्यालयों में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।उक्त योजनाओं से संबंधित छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (National Means cum-Merit Scholarship Exam) दिनांक 06.11.2022 को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (SCERT). छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड के निर्धारित परीक्षा केन्द्र (कुल 146) में आयोजित है। इस हेतु निःशुल्क ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है।
NMMSE परीक्षा आवेदन संबंधी विवरण :-
प्राचार्य के पास आवेदन कि अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2022 तक |
विकासखंड परीक्षा केन्द्र में फॉर्म जमा कि अंतिम तिथि | 05 सितम्बर 2022 |
परीक्षा तिथि | 06 नवम्बर 2022 |
प्रथम पेपर | प्रात: 10:00 से 11:30 तक(1:30 घंटा) |
द्वितीय पेपर | प्रात:-01:00 बजे से 02:30 बजे तक |
ऑनलाइन आवेदन सम्बंधित निर्देश व विवरणिका :- | CLICK HERE |
Online रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक :- | CLICK HERE |
NMMSE परीक्षा के लिये पात्रता :-
- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय (State Government) विद्यालय, शासकीय अनुदान प्राप्त ( Govt Aided ) विद्यालय, स्थानीय निकाय (Local body) विद्यालय के कक्षा 8 में अध्ययनरत हो |
- विद्यार्थी जो पिछली कक्षा (7वीं) में 55% ( SC/ST हेतु 5% छूट) अंक के साथ उत्तीर्ण हों|
- General Promotion की स्थिति में 7वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत की बाध्यता नहीं हैं।
- चयनित प्रतिभागियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह रु.1000 छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
- विद्यार्थी के पिता / पालक की वार्षिक सकल आय रु 3.5 लाख (रु.तीन लाख पचास हजार) से अधिक न हो।
- शासन द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत चयनित विद्यार्थी को किसी एक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा।
- केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय / आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र को NMMSE हेतु पात्रता नहीं है।
- आवासीय विद्यालय परिसर में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रदान करता है जहाँ विद्यालय, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती है।
NMMSE परीक्षा के लिये आवश्यक दस्तावेज :-
- कक्षा 7वीं उत्तीर्ण अंक सूची (General Promotion की स्थिति में अंक सूची की बाध्यता नहीं है)।
- विद्यार्थी के पिता / पालक की सभी स्रोतों से सत्र 2021-22 का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वार्षिक आय प्रमाण-पत्र (सक्षम अधिकारी-कलेक्टर / अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार / नायब तहसीलदार आदि ।)
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी विद्यार्थी का जाति प्रमाण-पत्र ।
- विद्यार्थी के पिता/ पालक, शासकीय या अर्द्ध शासकीय कर्मचारी हों तो उनके विभागीय सक्षम अधिकारी द्वारा जारी सत्र 2021-22 का वार्षिक आय प्रमाण-पत्र।
NMMSE परीक्षा के लिये आवेदन प्रक्रिया :-
- 31 अगस्त 2022 प्राचार्य द्वारा सत्यापित पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अध्ययनरत विद्यालय में 31 अगस्त 2022 तक जमा करें।
- 05 सितम्बर 2022 विद्यालय को प्राप्त प्राचार्य द्वारा प्रमाणित (Attested) पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र सह दस्तावेज एवं सूची अपने विकासखण्ड के निर्धारित परीक्षा केन्द्र में जमा करें।
- अपूर्ण एवं सक्षम अधिकारी द्वारा जारी दस्तावेज रहित आवेदनों को निरस्त करें / परीक्षा केन्द्र में जमा ना करें।
NMMSE परीक्षा का माध्यम :-
- हिन्दी / अंग्रेजी
NMMSE परीक्षा का पाठ्यक्रम :-
- NMMSE – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड (CGBSE) के कक्षा 8 तक पाठ्यक्रम पर
NMMSE परीक्षा का प्रश्न पत्र :-
- PAPER (1) बौद्धिक योग्यता परीक्षण (MAT) | प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित
- PAPER (II) शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT)। प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित
NMMSE परीक्षा का ऋणात्मक अंकन (Negative marking) :-
- ऋणात्मक अकन (Negative marking) नहीं है।
NMMSE अभ्यास प्रश्न पत्र – सामाजिक विज्ञान | PDF Download |
NMMSE अभ्यास प्रश्न पत्र – विज्ञान | PDF Download |
FOLLOW – Edudepart.com
शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए Edudepart.com पर विजिट करें और हमारे सोशल मिडिया @WhatsApp @Twitter @Telegram@Facebook @ Youtube को जॉइन करें। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये आदेशों व निर्देशों का अपडेट के लिए हमें सब्सक्राइब करें।
NMMSE ka pepar dalo aur answer key pdf
Laduram,dhavali neri,Apri khera,
Sirohi,mandwarakhalsa,
Rajasthan,307023