कला उत्सव 2021-22 का होगा ऑनलाईन मोड में आयोजन
इस पोस्ट में आज जानेगें :-
- Online mode में होगा कला उत्सव 2021-22
- आवश्यक तैयारी के लिये कार्यालय समग्र शिक्षा ने जारी किया दिशा निर्देश
- विद्यालय से लेकर विकासखंड स्तर पर होगी कला उत्सव प्रतियोगिता
ऑनलाईन मोड में कला उत्सव 2021-22
कला उत्सव 2021-22 पारम्परिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओं की शैली
वर्ष 2021-22 हेतु ऑनलाईन मोड में आयोजित होने वाले कला उत्सव 2021-22 पारम्परिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर प्रतियोगिता में निम्नलिखित 09 विधाओं को सम्मिलित किया जायेगा
क्रमांक | विधा | शैली | छात्र | छात्रा |
---|---|---|---|---|
1 | संगीत (गायन) | शास्त्रीय संगीत | 01 | 01 |
2 | संगीत (गायन) | पारंपरिक लोक संगीत | 01 | 01 |
3 | संगीत ( वादन) | शास्त्रीय संगीत | 01 | 01 |
4 | संगीत ( वादन) | पारंपरिक लोक संगीत | 01 | 01 |
5 | नृत्य | शास्त्रीय नृत्य | 01 | 01 |
6 | नृत्य | लोक नृत्य | 01 | 01 |
7 | दृश्य कला | द्वि आयामी | 01 | 01 |
8 | दृश्य कला | त्रि आयामी | 01 | 01 |
9 | स्थानीय | खिलौने एवं खेल | 01 | 01 |

विद्यालय स्तर / विकासखंड स्तर / जिला स्तर की प्रतियोगिता को निम्नलिखित तिथियों तक सम्पन्न करावें ।
क्रमांक | स्तर | दिनाँक |
01. | विद्यालय स्तर पर | 05 अक्टूबर 2021 |
02. | विकासखण्ड स्तर पर | 11 अक्टूबर 2021 |
03. | जिला स्तर पर | 25 अक्टूबर 2021 |
राज्य स्तरीय कला उत्सव 2021 प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक श्रेणी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रत्येक प्रविष्टियों का मूलपाठ (100 शब्दों में कम्प्यूटर द्वारा टाईप करा कर), विडियो फिल्म (अधिकतम अवधि 05 मिनट), प्रविष्टियों के लिए निर्धारित प्रारूप, भाग- क, परिशिष्ट-01 में भरकर दिनांक 30 अक्टूबर 2021 तक समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय, रायपुर को अनिवार्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। दृश्यकला श्रेणी (द्वि-आयामी, त्रि-आयामी एवं स्थानीय खिलौने) में वीडियो फिल्म के साथ कलाकृतियों के भी भेजने होंगे। प्रतियोगिता स्थल पर कला उत्सव का बैकड्राप कार्यक्रम का नाम, तिथि, एवं स्थल का विवरण आवश्यक है। समय सीमा के पश्चात् प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
कला उत्सव 2021 के संबंध में आवश्यक जानकारी हेतु संपर्क नंबर:-
सम्बंधित कर्मचारी | मोबाइल नंबर |
---|---|
श्रीमती नीलम कुशवाहा, सहायक कार्यक्रम समन्वयक | 08319746701 |
श्री हरीश कुमार , कार्यालय सहायक | 09109609510 |
तकनीकी सहायक श्री शैलेन्द्र वर्मा, एम.आई.एस. प्रभारी | 09589986489 |
FOLLOW-Edudepart.com