Cgschool.in में विद्यार्थी आई डी [Student ID Entry ]
Cgschool.in में बच्चों की Student ID कैसे देखें । [Student Entry in cgschool.in]
- Cgschool.in में विद्यार्थी आई डी [Student ID Entry ]
- Cgschool.In में सभी बच्चों का नया Student ID जारी:-
- Student ID Portal Reopen Update :-
- Student ID कैसे देखें:-
- मिडलाईन आकलन 2021 विवरण ।
- मिडलाईन एंट्री हेतु प्राप्तांको का विवरण प्रपत्र:-
- मिडलाईन आकलन Online Entry कैसे करें ?
- क्या है Online Entry की पूरी प्रकिया :-
- मिडलाइन आकलन 2021 दिशा-निर्देश :-
- मिडलाईन आकलन के लिये प्रश्न पत्र का प्रारुप :-
- मिडलाइन प्रश्न पत्र का प्रारूप :-
- मिडलाईन आकलन पश्चात विश्लेषण :-
- उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन :-
- आकलन से संबंधित जानकारी के लिये सम्पर्क नम्बर :-
- विशेष टीप (SAGES एवं विकासखंड स्तर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु –
- मिडलाईन आकलन 2021 की समय सारणी :-
Cgschool.in में विद्यार्थी आई डी [Student ID Entry ]
Cgschool.In में सभी बच्चों का नया Student ID जारी:-
सभी बच्चों के लिये पहले Teams-t पोर्टल से Student ID Generated किया गया था जिसके द्वारा ही बच्चों की छात्रवृति से लेकर उपस्थिति, रोल नम्बर व Cosmos Tablet में उपयोग होता था। पर कोरोना काल के चलते वो सिस्टम पुरी तरह से बंद हो गया है। पहले जो ID Teams-t से Generate हुआ था पुराने बच्चों के लिये उपयोग हो ही रहा है। पर नये दर्ज बच्चे के लिये किसी भी प्रकार का कोई ID नहीं था। छात्रवृत्ति पोर्टल में बच्चों का ID Generate होता है पर उसका Universal use नहीं है। इसलिये cgschool.in में बच्चों का नया 8 अंको का ID Generate हो रहा जो बच्चे का रोल नम्बर होगा।
Student ID Portal Reopen Update :-
कुछ दिनों से Cgschool.in के Student ID के सर्वर में दिक्कत थी जिसका एक दो दिन में ठीक होने का Update दिया गया था।
Server के चलते किसी का नहीं खुल रहा था…..अब Team Cgschool.in के Helpdesk के [email protected] से नया Update आया है कि कल सोमवार से सर्वर फिर से खुलना प्रारंभ हो जायेगा जिससे आप बच्चों की Student ID दे सकते हैं ।

Student ID कैसे देखें:-
- सबसे पहले cgschool.in पोर्टल में Login करना है।
- फिर Student Entry Section में जाना है जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
- पोर्टल Open होते ही ऊपर के left side में 3 लाईन दिखाई देगी जिसको Touch करने पर नीचे दिये गये Screen shot जैस Interface आयेगा।
- इन सभी Options में से विद्यार्थी सूची देखें Option को Touch करना है।
Student Entry link | CLICK HERE |

- अगले पेज में भाषा, सेक्शन व कक्षा का चयन करके खोजे पर Click करना है
- फिर नीचे दिये गये Screen shot की तरह Options आयेंगे जिसमें खुश विद्यार्थी की संख्या जो Red Colour में होगा उसको Touch करना है।
- विद्यार्थियों की संख्या को Touch करते ही सब बच्चों की सूची पूरे विवरण के साथ दिख जायेगा।

- सभी विद्यार्थियों के पूरे विवरण में से एक कॉलम विद्यार्थी के ID के नाम से होगा जिसमें प्रत्येक बच्चे का ID दिया होगा।
- यही ID आगे आने वाले समय में हर जगह उपयोग में लाया जायेगा।

मिडलाईन आकलन 2021 विवरण ।
सत्र 2021-22 में कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों का दिसम्बर माह में प्रोजेक्ट कार्य के साथ साथ मिडलाइन आकलन किया जाना है। मिडलाइन आकलन हेतु संक्षिप्त दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी जारी किया गया है। साथ ही प्रश्न की सीडी तैयार कर ली गई है। समस्त जिला शिक्षा अधिकारीयों को दिनांक 29.11.2021 से 04.12.2021 के मध्य प्रश्न पत्रों की सीडी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।
मिडलाईन आकलन-2021 दिशा निर्देश | Click Here |
मिडलाईन एंट्री हेतु प्राप्तांको का विवरण प्रपत्र:-
क्रमाँक | कक्षा स्तर | डाउनलोड प्रपत्र |
01. | कक्षा 1ली व 2री | Click Here |
02. | कक्षा 3री से 5वीं | Click Here |
03. | कक्षा 6वीं से 8वीं | Click Here |
मिडलाईन आकलन Online Entry कैसे करें ?
Cgschool.In में मिडलाईन आकलन के लिये Online Entry का Option दे दिया गया है। जिसमें आकलन के लिये खण्ड अ में 30 अंक व प्रोजेक्ट में 10 अंक कुल 40 अंक भरने होंगे साथ ही खण्ड ब व खण्ड स के क्रमशः 12 व 8 अंक होंगे। प्रगति पत्र में खण्ड-अ के अंक का ग्रेड प्रविष्ट होगा और खण्ड-अ, ब स के आधार पर बच्चे के स्तर का निर्धारण होगा।

क्या है Online Entry की पूरी प्रकिया :-
- Cgschool.In पोर्टल में User ID व Password से Login करें।
- Login पश्चात left Corner के 3 लाईन को Touch करें।
- शिक्षक के कार्य सेक्शन में जायें।
- फिर विद्यार्थी सेक्शन में जायें।
- वहां ऊपर दिये गये Screen shot के अनुसार मिडलाईन आकलन सेक्शन में जायें।
- फिर खण्ड-अ, ब, स और प्रोजेक्ट वर्क में अंक प्रविष्ट करें।
मिडलाइन आकलन 2021 दिशा-निर्देश :-
- मिडलाइन आकलन दिसम्बर माह में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 30 अंक प्रश्न पत्र एवं 10 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे इस तरह कुल 40 अंक होंगे।
- प्रायोजना कार्य को मिडलाइन आकलन के ठीक पहले दिसंबर के द्वितीय अथवा तृतीय सप्ताह में किया जायेगा।
- कक्षावार विषयवार प्रायोजना कार्य में कुल 3 प्रश्न होंगे, जिसमें से कोई 2 पर कार्य करना अनिवार्य होगा। प्रायोजना कार्य में प्रत्येक प्रश्न पर 5-5 अंक निर्धारित है।
- प्रायोजना कार्य लर्निंग आउटकम्स पर आधारित है
- प्रायोजना कार्य कक्षावार विषयवार राज्य स्तर से भेजा जा रहा है। जिसे कक्षा या कक्षा के बाहर किया जा सकता है।
- बच्चों को प्रायोजना कार्य पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए।
- प्रायोजना कार्य समूह में जोड़ों में या व्यक्तिगत रूप से किया जा सकता है
- शिक्षक, कक्षा या विद्यालय के बाहर के प्रोजेक्ट कार्य अपने मार्गदर्शन में ही कराएं सुरक्षा के उचित उपाय सुनिश्चित करें।
- शिक्षक, बच्चों द्वारा किए गए सभी प्रायोजना कार्यों के दस्तावेज सुरक्षित रखें।
- प्रायोजना कार्य का मूल्यांकन शिक्षक मिडलाइन आकलन के पूर्व सम्पादित कर उसका रिकार्ड अपनी डायरी में रखें और मिडलाइन आकलन की उत्तर पुस्तिका के समय 10 अंकों के प्रायोजना के प्राप्तांकों को मिडलाइन आकलन के 30 अंकों के प्राप्तांकों के साथ जोड़ कर पोर्टल में एंट्री करें।
मिडलाईन आकलन के लिये प्रश्न पत्र का प्रारुप :-
- प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय में 01 प्रश्न पत्र बनाया गया है, जिसमें 03 खण्ड होंगे।
- खण्ड ‘अ’ में 40 अंक,
- खण्ड ‘ब’ में 12 अंक,
- खण्ड ‘स’ में 08 अंक निर्धारित हैं।
- प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र में कुल प्रश्नों की संख्या 17 है। खण्ड ‘अ’ के प्रश्न पाठ्यक्रम के 60 प्रतिशत भाग से है।
- ग्रेड का निर्धारण एवं प्रगति पत्र में प्रविष्टि, खण्ड ‘अ’ के प्राप्तांकों पर किया जायेगा। शेष खण्ड ‘ब’ एवं खण्ड ‘स’ का उपयोग विद्यार्थियों के स्तर निर्धारण एवं उपचारात्मक शिक्षण के लिए किया जावेगा।
मिडलाइन प्रश्न पत्र का प्रारूप :-
- खण्ड ‘अ’ में – जिस कक्षा की परीक्षा लेनी है उसी के प्रश्न होंगे।
- खण्ड ‘ब’ में – इस खण्ड में निर्धारित कक्षा से 2 स्तर नीचे की कक्षा के प्रश्न होंगे।
- खण्ड ‘स’ मे – खण्ड ‘ब’ से 2 स्तर नीचे की कक्षा के प्रश्न होंगे।
खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ | खण्ड ‘स’ | कुल(अ+ब+स) | |
अंक | 30 | 12 | 8 | 50 |
प्रश्नों की संख्या | 10 | 4 | 3 | 17 |
- उपरोक्त नियमों के आधार पर कक्षा 5 से 8 तक के प्रश्न पत्रों का निर्माण किया गया है ।
- कक्षा 4 एवं उससे नीचे की कक्षाओं के लिए खण्ड ब और खण्ड स में 1-1 स्तर नीचे के प्रश्नों का समावेश किया गया है।
मिडलाईन आकलन पश्चात विश्लेषण :-
- मिडलाइन आकलन 40 अंक का होगा जिसमें 30 अंक प्रश्न पत्र पर एवं 10 अंक प्रोजेक्ट / प्रदत्त कार्य में होंगे।
- प्रश्न पत्र लर्निंग आउटकम्स आधारित हैं। प्रश्नों का निर्माण ब्लू प्रिंट के आधार पर किया गया है जिसे एससीईआरटी छत्तीसगढ़ द्वारा आकलन के दिशा-निर्देश के अनुरूप तैयार किया गया है।
- मिडलाइन आकलन के कुल 40 अंकों की खण्डवार प्रविष्टी cgschool.in पोर्टल पर की जावेगी।
- इन अंकों से विद्यार्थियों के स्तर का निर्धारण ऑनलाइन पोर्टल पर स्वमेव हो जावेगा। जिसके आधार पर विद्यार्थियों के उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching) की कार्ययोजना परिषद् द्वारा शीघ्र उपलब्ध कराई जावेगी।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन :-
- उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन खण्डवार किया जाएगा अर्थात खंड ‘अ’, ‘ब’, ‘स’ के प्राप्तांक पृथक-पृथक लिखे जाएँगे।
- प्राप्तांकों की खण्डवार पृथक-पृथक ऑनलाइन एंट्री दिनांक 15 जनवरी 2022 तक करनी है।
- खण्ड ‘अ’ के प्राप्तांको के आधार पर विद्यार्थी के ग्रेड का निर्धारण किया जायेगा एवं इसी ग्रेड की प्रविष्टि विद्यार्थी के प्रगति पत्रक में की जावेगी।
- खण्ड ‘ब’ एवं ‘स’ खण्ड के प्राप्तांकों की प्रविष्टि प्रगति पत्रक में नहीं की जानी है।
- प्रगति पत्रक का प्रारूप पहले ही जारी किया जा चुका है जो cgschool.in में अपने आप जनरेट होगी।
- आकलन उपरांत विद्यार्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं का संधारण विद्यालय स्तर पर किया जाए जिससे समय-समय पर CAC, BEO, DEO या राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जा सके ।
- प्रत्येक विद्यार्थी का सही-सही आकलन करना आवश्यक हैं।
- शिक्षक द्वारा गलत आकलन किये जाने पर कार्यवाही की जावेगी।
आकलन से संबंधित जानकारी के लिये सम्पर्क नम्बर :-
आकलन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राज्य आकलन समन्वयक श्रीमती विद्या डांगे मोबाइल नंबर 9753557310 / श्री सुनील मिश्रा मोबाइल नंबर 8319237568 पर संपर्क कर सकते हैं।
विशेष टीप (SAGES एवं विकासखंड स्तर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु –
- SAGES विद्यालयों के लिये SA-I के प्रश्न पत्र परिषद द्वारा तैयार किये जा रहे हैं। जिसकी सीडी सभी जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराई जायेगी।
- SAGES विद्यालयों की परीक्षा भी अन्य विद्यालय के साथ ही आयोजित होगी, समय-सारणी संलग्न है।
- इन विद्यालयों को पूर्व में प्रगति पत्रक उपलब्ध कराएं गए हैं, विद्यालयों द्वारा इन्हीं प्रगति पत्रक का उपयोग किया जायेगा।
- विकासखण्ड स्तर पर जिन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों एवं SAGES में एन.सी.ई.आर.टी. की किताबें संचालित है, वे स्कूल स्वयं प्रश्न पत्र तैयार कर राज्य द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा का आयोजन करेंगे।
मिडलाईन आकलन 2021 की समय सारणी :-
पहली से पांचवीं समय सारणी:-
दिनाँक | दिन | कक्षा 1 | कक्षा 2 | कक्षा 3 | कक्षा 4 | कक्षा 5 |
29.12.2021 | बुधवार | हिंदी | गणित | हिंदी | पर्यावरण | अंग्रेजी |
30.12.2021 | गुरुवार | गणित | हिंदी | गणित | अंग्रेजी | गणित |
31.12.2021 | शुक्रवार | अंग्रेजी | अंग्रेजी | पर्यावरण | गणित | हिंदी |
01.01.2022 | शनिवार | — | — | अंग्रेजी | हिंदी | पर्यावरण |
समय – 8:00 से 10:30 बजे तक|

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल व अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिये मिडलाईन आकलन समय सारणी :-

इन्हें भी पढ़ें : –
- कक्षा 1 से 8 तक आकलन के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश
- सत्र 2021-22 में कक्षा 1 से 8 तक आकलन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
- कक्षा 1 से 8 तक आकलन हेतु प्रश्न पत्र का निर्माण
- कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के ग्रेड एवं कक्षा स्तर का निर्धारण
- आकलन का अर्थ, उद्देश्य, प्रकार, महत्व
Follow – Edudepart.com
FOLLOW – Edudepart.com
शिक्षा जगत से जुड़े हुए सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए Edudepart.com पर विजिट करें और हमारे सोशल मिडिया @ Telegram @ WhatsApp @ Facebook @ Twitter @ Youtube को जॉइन करें। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये आदेशों व निर्देशों का अपडेट के लिए हमें सब्सक्राइब करें।