प्रारंभिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026: कक्षा 5वीं एवं 8वीं के लिए आधिकारिक निर्देश और गाइडलाइंस

प्रारंभिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026: कक्षा 5वीं एवं 8वीं के लिए आधिकारिक निर्देश और गाइडलाइंस : छत्तीसगढ़ सरकार ने सत्र 202५-2६ में 5वीं और 8वीं कक्षाओं की केन्द्रीकृत परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया है। यह कदम छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है।

कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों (हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे। सी.बी.एस.ई. एवं आई.सी.एस.ई. से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय इसमें शामिल नहीं होंगे। इस ब्लॉग में हम परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे हैं।

प्रारंभिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026: कक्षा 5वीं एवं 8वीं के लिए आधिकारिक निर्देश और गाइडलाइंस

भारत सरकार ने निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान किया। हालांकि, 2010 से 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त कर दी गई थी। लेकिन 2019 के संशोधन अधिनियम के अनुसार, शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 5वीं और 8वीं की नियमित परीक्षाओं की व्यवस्था की गई है।

प्रारंभिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026: कक्षा 5वीं एवं 8वीं के लिए आधिकारिक निर्देश और गाइडलाइंस

1. परीक्षा का संचालन

  • परीक्षा स्तर: यह परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी।
  • जिम्मेदारी:
    • जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखते हुए इसका संचालन करेंगे।
    • विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विद्यालयवार नामिनल रोल तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।
    • जिला शिक्षा अधिकारी नामिनल रोल की सहायता से प्रत्येक विद्यार्थी का रोल नम्बर विद्यालयवार आबंटित करेंगे।
    • जिसे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्था प्रमुख को उपलब्ध कराया जाएगा ।
  • परीक्षा शुल्क: किसी भी विद्यार्थी से परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • परीक्षा केन्द्र :- परीक्षाओं हेतु समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र होंगे।
  • केन्द्राध्यक्ष:- निकटतम अन्य विद्यालय के प्रधान पाठक / प्रभारी प्रधान पाठक / वरिष्ठ शिक्षक को नियुक्त किया जाएगा ।

2. परीक्षा का समय और प्रश्न पत्र

  • परीक्षा समय-सारिणी: मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। समय-सारिणी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी होगी।
  • प्रश्न पत्र निर्माण: प्रश्न पत्र विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा गोपनीयता के साथ तैयार किए जाएंगे।
  • प्रश्न पत्र का रखरखाव: प्रश्न पत्र को केंद्राध्यक्ष द्वारा निकटतम थाने में सुरक्षित रखा जाएगा।
  • वितरण केन्द्र:- समस्त संकुल केन्द्र प्रश्न पत्र वितरण केन्द्र होंगे। संकुल प्राचार्य इसके प्रभारी होंगे।

3. मूल्यांकन प्रक्रिया

  • उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु केन्द्रीय मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे।
  • एक विकासखण्ड की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन अन्य विकासखण्ड में केन्द्रीकृत रूप से किया जाएगा।
  • कक्षा 5वीं और 8वीं पढ़ाने वाले शिक्षक मूल्यांकन कार्य करेंगे।
  • अन्य कक्षाओं (4वीं और 7वीं) की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे विद्यालयों में कराया जाएगा।
  • 30 मार्च से कक्षा 5वीं एवं 4 अप्रैल से कक्षा 8वीं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया जाए।
  • मूल्यांकन कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाए तथा अंकसूची विद्यालयवार 25 अप्रैल तक तैयार कर लिया जाए।
  • 28 अप्रैल तक अंकसूचियां विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विद्यालयों में भेजी जाए। 30 अप्रैल को संस्था प्रमुख परीक्षा परिणाम घोषित कर अंकसूची वितरण का कार्य करेंगे।
  • सभी प्रपत्रों का प्रारूप तथा अंक सूची का प्रारूप गत् वर्षानुसार ही रहेगा।

4. पूरक परीक्षा और कक्षोन्नति

  • अनुत्तीर्ण छात्रों की पूरक परीक्षा: परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए दो महीने के भीतर पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • कक्षोन्नति: पूरक परीक्षा के बाद छात्रों को अगले स्तर (6वीं और 9वीं) में कक्षोन्नत किया जाएगा।

5. परीक्षा के संचालन हेतु राशि

  • 5वीं बोर्ड परीक्षा – 55/- रूपये प्रति छात्र
  • 8वीं बोर्ड परीक्षा – 60/- रूपये प्रति छात्र
  • गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों (हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम) द्वारा
    • कक्षा 5वीं के लिए राशि 55/- रूपये प्रति छात्रऔर
    • कक्षा 8वीं के लिए राशि 60/- रूपये प्रति छात्र शुल्क DEO कार्यालय में जमा किये जाने का निर्देश है।
  • परीक्षा एवं मूल्यांकन केन्द्र व्यय – कक्षा 5वीं – 2/- रूपये प्रति छात्र
  • परीक्षा एवं मूल्यांकन केन्द्र व्यय – कक्षा 8वीं – 3/- रूपये प्रति छात्र

5. पारिश्रमिक व्यय

  • मूल्यांकनकर्ता कक्षा 5वीं 2/- रूपये प्रति उत्तर पुस्तिका
  • मूल्यांकनकर्ता कक्षा 8वीं – 3/- रूपये प्रति उत्तर पुस्तिका
  • मुख्य मूल्यांकनकर्ता 100/- रूपये प्रतिदिन
  • मूल्यांकन केन्द्राध्यक्ष – 150/- रूपये प्रतिदिन

5. छात्रों की तैयारी

  • छात्रों की परीक्षा तैयारी सुनिश्चित करने के लिए संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित की जाएगी।
  • शिक्षकों को प्रश्न पत्र के नमूने पूर्व में उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे छात्रों को सही तरीके से तैयार कर सकें।

प्रश्न पत्र निर्माण की प्रक्रिया

  • कक्षा 5वीं में कुल अंक 50 होंगे, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा एवं 10 अंक प्रायोजना कार्य होंगे।
  • कक्षा 8वीं में कुल अंक 100 होंगे, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा एवं 20 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे।

छात्रों और शिक्षकों के लिए सुझाव

  1. समय पर तैयारी शुरू करें:
    छात्रों को सभी विषयों का पुनरावलोकन शुरू कर देना चाहिए। शिक्षकों को निर्देशानुसार पाठ्यक्रम को पूरा कराना चाहिए।
  2. मॉडल प्रश्न पत्र का अभ्यास करें:
    परीक्षा के प्रश्न पत्र के नमूनों का अभ्यास करें ताकि परीक्षा के प्रारूप को समझा जा सके।
  3. पूरक परीक्षा की तैयारी:
    अनुत्तीर्ण छात्रों को पूरक परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त सहायता दी जानी चाहिए।

निष्कर्ष

5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा का यह निर्णय छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और उनकी समझ को बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इन परीक्षाओं से न केवल छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को परखा जाएगा बल्कि शिक्षकों और स्कूलों की गुणवत्ता भी मापी जा सकेगी।

छत्तीसगढ़ के सभी शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को इन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


Scroll to Top