Bagless Day Activities 31 अगस्त 2024 : रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चर्चा

कक्षा 1ली व 2री-

रक्षाबंधन

  • शिक्षक बच्चों से राखी त्योहार से संबंधित बातचीत करें एवं उन्हें अपने अनुभव सुनाने के अवसर दें।
  • राखी से संबंधित लोक कथा भी सुनाएँ।
  • दिए गए लिंक का उपयोग करते हुए बच्चों कोराखी का गीत सिखाएं।

Activity –

  • राखी से संबंधित अन्य गीत भी सीखा सकते हैं।
  • बच्चों से राखी के चित्र बनवाये।
  • पुराने कपड़ों से फूल की आकृति कॉटकर उन्हें गत्ते चिपकाकर पर एवं रेश्मी धागे एवं मोती से राखी बनाएँ उसका प्रस्तुतीकरण और करें।
  • अपने मनपंसद मिठाई का चित्र बनाकर उसके बारे में 5 वाक्य लिखे।

कक्षा 3री से 5वीं

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

  • कृष्ण जन्माष्टमी की लोककथा- कृष्ण जन्माष्टमी प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को माना जाता है।
  • इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।
  • भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से पूरे देश भर में मनाया जाता है।
  • श्री कृष्ण देवकी एवं वासुदेव की आठवीं संतान थे।
  • कंस, कृष्ण के मामा का था। जो बहुत अत्याचारी था।
  • आकाशवाणी के अनुसार कंस की बहन देवकी की आठवीं संतान उसका (राजा कंस का) वध करेगा।
  • इसे सुनकर राजा कंस ने देवकी और वासुदेव को काल कोठरी में डाल दिया।
  • कंस ने देवकी और वासुदेव के 7 बच्चों को मार डाला।
  • जब देवकी ने कृष्ण को जन्म दिया तो वासुदेव ने कृष्ण को गोकुल में यशोदा माता और नन्द बाबा के पास पहुंचा दिया।
  • इस तरह श्री कृष्ण का लालन-पालन नन्द बाबा एवं मात्ता यशोदा के द्वारा हुआ।
  • कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों को सजाया जाता है तथा रात के 12.00 बजे पूजा की जाती है।
  • भगवान श्री कृष्ण को झूला झुलाया जाता है और रास लीला का आयोजन किया जाता है।

Activity –

  • श्री कृष्ण जी की पालकी -कक्षा के कोई भी तीन बच्चे इस खेल को खेल सकते है।
  • 3 में से 2 बच्चे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पालकी बनाएंगे और दूसरे बच्चे को मुकुट पहनाकर कृष्ण बनाकर उसे पालकी में बैठाकर घुमाएगें।
  • सभी बच्चे उनके पीछे पीछे गाते जाएंगे जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी।
  • पालकी बनाना गत्ते के डब्बे को पालकी का आकर देकर उसे रंग बिरंगे कपड़े, कागज, मोती आदि से सजाकर पालकी बनाओं।

कृष्ण जन्माष्टी संबंधी प्रश्न –

  • तुम कृष्ण जन्माष्टी कैसे मनाते हो ?
  • क्या तुम लोग भी इस दिन उपवास करते हो ?
  • उपवास में क्या-क्या खाया जाता है ?

कक्षा 6वीं से 8वीं

शाला सुरक्षा कार्यक्रम [School Safety Program]