कक्षा 1ली व 2री-
हरेली त्योहार –
- बच्चों को बताएँ कि हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार है।
- यह श्रावण माह की अमावस्या को मनाया जाता है।
- इस दिन खेती किसानी में उपयोग लाने वाले कृषि यंत्रों की पूजा की जाती है।
- बच्चों को कृषि औजार, बैल, पकवान, गेड़ी, नीम पत्ती आदि के बारे में बतायें।
Activity –
- हरेली त्योहार पर दिए गए लिंक का उपयोग करते हुए बच्चों को हरेली के गीत सिखाएँ।
- इस दिन लोहार हर घर के मुख्य द्वार पर नीम की पत्ती लगाकर और चौखट में कील ठोंककर आशीर्वाद देते हैं।
- मान्यता है कि ऐसा करने से उस घर में रहने वालों की अनिष्ट से रक्षा होती है।
- विद्यालय की सभी कक्षाओं में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के वाहनों पर नीम की टहनियाँ खोंचे।
- फुगड़ी प्रतियोगिता कराएँ।
कक्षा 3री से 5वीं –
विश्व आदिवासी दिवस-
- बच्चों को बताएँ कि विश्व आदिवासी दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है।
- शिक्षक बच्चों को चित्र दिखाकर बताएं कि आदिवासी बालक चेंदरू जो कि बस्तर का रहने वाला था।
- चेंदरू जंगल में ही रहता था।
- उसकी बाघ से ऐसी दोस्ती थी कि वह दिनभर उसके साथ खेलता और सोता था।
- इस बच्चे पर स्वीडिस डॉयरेक्टर ने भी फिल्म बनाई।
- जिसने इस बच्चे को विश्व प्रसिद्ध कर दिया।
- शिक्षक आदिवासियों की वेशभूषा, आभूषण, व्यंजन,लोक गीत, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र आदि की जानकारी आदिवासी महिला/पुरुषों के चित्रों के माध्यम से दें।
Activity –
- विभिन्न प्रकार की पत्तियों से बजाने वाले पूंगी या अन्य बजाने वाली सामग्री बनाएं।
- खाली बॉटल या बांस के टुकड़े पर तार लगाकर एकतारा बनवाएं।
- छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर के आदिवासी विश्व प्रसिद्ध है।
- कक्षा में उपलब्ध सामग्रियों जैसे-टेबल, टिफिन डब्बा, गिलास, बॉटल, किताब, चम्मच, कॉपी आदि वस्तुओं का उपयोग करते हुए कक्षा में तीन समूह बनाकर आदिवासी गीत की धुन पर आर्केस्ट्रा प्रतियोगिता कराएँ।
- आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन करें।
विश्व आदिवासी दिवस संबंधी प्रश्न –
- छत्तीसगढ़ का नक्शा देखकर बताओं कि बस्तर जिला कहाँ स्थित है?
- मुख्य आदिवासी जनजातियों के नाम बताओं?
- अपनी कक्षा के आदिवासी बच्चों से पता करों कि उनकी बोली में आम, मछली, पेड़, मुर्गी आदि को क्या बोलते है?
कक्षा 6वीं से 8वीं–
विश्व संस्कृत दिवस-
- भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1969 में संस्कृत दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।
- संस्कृत दिवस प्रतिवर्ष सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
- इस वर्ष विश्व संस्कृत दिवस 19 अगस्त 2024 को है।
- वैदिक साहित्य में इसे श्रावणी कहा जाता था।
- इसी दिन प्राचीन भारत में शिक्षण सत्र शुरू होता था।
- इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है।
- यह भारत की सबसे प्राचीन भाषा है और इसे सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है।
- इसका व्याकरण बहुत व्यवस्थित है।
- संस्कृत में ही सभी वेद व पुराण लिखे गए है।
- संस्कृत दिवस का आयोजन एक सप्ताह तक किया जाता है।
Activity –
अभिनयपाठ्य-
- पुस्तक/अन्य पुस्तक में दी गई किसी कहानी का संस्कृत नाट्य रूपान्तर करना सिखाएं।
- इस हेतु पात्रों का चयन एवं पात्र अनुसार संवाद बोलना सिखाएं।
शुभकामना गीत•-
- संस्कृत में जन्मदिन की बधाई वाला गीत सीखाएं।
- सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव ।
- भवतु मङ्गलं जन्मदिनम् ॥
- चिरञ्जीव कुरु कीर्तिवर्धनम् ।
- चिरञ्जीव कुरु पुण्यवर्धनम् ॥
- विजयी भव सर्वत्र सर्वदा ।
- जगती भवतु तव सुयशगानम् ॥
- सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव ।
- भवतु मङ्गलं जन्मदिनम् ॥
- जीवेत् शरदः शतं शतम् ॥
श्लोक प्रतियोगिता-
- कक्षा को 2 समूह में बाँटकर सुभाषितानी श्लोक प्रतियोगिता करा सकते हैं।
- किसी कहानी का संस्कृत नाट्य रूपांतरण का प्रदर्शन करा सकते हैं।
- श्लोक पाठ्यपुस्तक या अन्य भी हो सकता है।
- प्रतियोगिता के दिन बच्चों को 2 समूह में बांटे।
- प्रत्येक समूह से बारी-बारी से एक विद्यार्थी आकर सही उच्चारण एवं अर्थ के साथ श्लोक सुनाने को कहें ।
- यदि विद्यार्थी उसका हिंदी अर्थ जानते है तो उसे भी बताने को कहें।
- जो समूह सबसे ज्यादा सही उच्चारण करके श्लोक सुनाएगा व विजयी होगा।
चन्द्रप्रकाश नायक , जो कि वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं . अभी आप Edu Depart में नि:शुल्क मुख्य संपादक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं .